Motorola Edge 20 सीरीज़ में Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Lite और Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन शामिल है, जो कि यूरोपियन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किए गए थे।
स्मार्टफोन भारत में आज 17 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के दौरान इन दो स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा और यह फोन खरीद के लिएके जरिए संकेत मिले थे कि Motorola Edge 20 Fusion फोन भारत में दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकता है, जिसमें से एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। 6 जीबी वेरिएंट को लेकर कहा गया है कि इसकी कीमत 21,499 रुपये हो सकती है और इसके 8 जीबी वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर Motorola Edge 20 सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ दस्तक दे सकता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये होगी।मोटोरोला एज 20 फोन Android 11 आधारित My UX पर काम करता है। इसमें 6.
67 इंच फुल-एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, HDR10+, डीसीआई-पी3 कलर गामुट शामिल है। इसके अलावा, मोटोरोला एज 20 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए मोटो एज 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन का तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है, जिसके साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Motorola Edge 20 में कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6 और 6ई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और यह फोन IP52 सर्टिफाइड है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163x76x6.99mm और भार 163 ग्राम है।जैसे कि हमने बताया यह फोन Motorola Edge 20 Lite का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। Flipkart के मुताबिक, यह फोन नियर-स्टॉक एंड्रॉयड पर काम करेगा और इसमें 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। फोन में 1- बिट एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। साथ ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और डेप्थ सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 30 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद हो सकता है। हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग से सामने आया है कि फोन में 6 जीबी रैम मिलेगा और यह एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। यह फोन Motorola Edge 20 Lite का बदला हुआ अवतार हो सकता है, जो कि यूरोपियन मार्केट मे लॉन्च हो चुका है। हालांकि, वह मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस था न कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू से।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लेबनान में तेल टैंकर में धमाका, 20 की मौत, 79 लोग घायल - BBC Hindiलेबनीज़ रेड क्रॉस के अनुसार, लेबनान के अक्कार क्षेत्र के तलाइल इलाक़े में एक तेल टैंकर में हुए धमाके में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है जबकि 79 लोग घायल हुए हैं.
Read more »
IND vs ENG LIVE Score: रहाणे-पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, शुरुआती झटकों से उबरी टीम इंडियाIND vs ENG LIVE Score: रहाणे-पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, शुरुआती झटकों से उबरी टीम इंडिया BCCI ajinkyarahane88 cheteshwar1 INDvsENG Pujara Rahane
Read more »
IND vs ENG LIVE Score: पुजारा अर्धशतक से चूके, भारत का चौथा विकेट गिराIND vs ENG LIVE Score: रहाणे का अर्धशतक पूरा, भारत को मिली 100 रन से अधिक की बढ़त BCCI ajinkyarahane88 AjinkyaRahane INDvsENG TeamIndia
Read more »
IND vs ENG LIVE Score: मुश्किल में टीम इंडिया, 20 रन के अंदर गिरे तीन विकेट, जडेजा भी आउटIND vs ENG LIVE Score: मुश्किल में टीम इंडिया, 20 रन के अंदर गिरे तीन विकेट, जडेजा भी आउट BCCI INDvsENG Pujara Rahane TeamIndia
Read more »
IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़तभारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। आज चौथा दिन है और भारत ने 150 रनों से अधिक
Read more »
120Hz डिस्प्ले से लैस होंगे Mi 11T और Redmi K40 Ultra फोन, प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीकआगामी Mi 11T स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Redmi K40 Ultra को लेकर कहा जा रहा है कि यह केवल चीनी मार्केट तक सीमित होगा।
Read more »
