प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओड़िशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हर गरीब तक सुविधा पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है. ये सरकार गरीबों के लिए प्रतिबद्ध है. इस मौके पर पीएम मोदी ने BSNL के 97,500 से अधिक 4G टॉवर का उद्घाटन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओड़िशा के झारसुगुड़ा में टेलीकॉम, रेलवे और उच्च शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के 8 IIT के विस्तार की आधारशिला रखी.
जिससे अगले 4 साल में 10,000 नए छात्रों के लिए जगह बनेगी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने BSNL की स्वदेशी तकनीक से बने 97,500 से अधिक 4G टेलीकॉम टॉवरों का भी उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने संबलपुर शहर में 5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन भी किया, जिसकी लागत 273 करोड़ रुपये है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा लक्ष्य है कि हर गरीब तक सुविधाएं पहुंचें.बता दें कि ये प्रधानमंत्री मोदी की ओड़िशा में पिछले 15 महीनों में छठी यात्रा है, जब से राज्य में भाजपा ने जून 2024 में सत्ता संभाली है. झारसुगुड़ा में उनकी यह यात्रा 7 साल बाद हुई है. वे आखिरी बार 22 सितंबर 2018 को राज्य के दूसरे वाणिज्यिक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने आए यहां थे.प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा से अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बेंरामपुर और उदना के बीच चलेगी. इस ट्रेन से राज्यों के बीच किफायती और आरामदायक कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रमुख आर्थिक जिलों को जोड़ा जाएगा.पीएम मोदी ने अंत्योदय गृह योजना के तहत 50,000 लाभार्थियों को पक्का घर और वित्तीय सहायता के आदेश वितरित किए. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की कमजोर आबादी जैसे दिव्यांग, विधवाएं, गंभीर रोगों से पीड़ित लोग और प्राकृतिक आपदाओं के शिकार व्यक्तियों को सहायता प्रदान करना है.---- समाप्त ----
Odisha Development Project 60000 Crore Project Infrastructure Poverty Alleviation Government Schemes Indian Economy Social Development Public Welfare Modi Initiatives
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शिल्पा शेट्टी की कंपनी को राज कुंद्रा ने ट्रांसफर किए 15 करोड़? 60Cr की धोखाधड़ी मामले में EOW का बड़ा खुलासाशिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि राज ने कथित तौर पर 60 करोड़ में से 15 करोड़ अपनी पत्नी शिल्पा की कंपनी में ट्रांसफर किए थे। ऐसे में अब शिल्पा से भी पूछताछ हो सकती है।
Read more »
जबरन नसबंदी केस में डेनमार्क PM ने माफी मांगी: 60 साल पहले महिलाओं को जबर्दस्ती गर्भनिरोधक डिवाइस लगाई गई थीDenmark PM Mette Frederiksen On Greenland Contraception Scandal; डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने ग्रीनलैंड की हजारों इनुइट महिलाओं और लड़कियों के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय के लिए माफी मांगी है। 1960 और 1970 के दशक में
Read more »
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: ईओडब्ल्यू का खुलासा, पूछताछ की तैयारीमुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा ने 15 करोड़ रुपये शिल्पा शेट्टी की कंपनी में ट्रांसफर किए हैं। ईओडब्ल्यू अब इस पेमेंट की जांच कर रही है। शिल्पा शेट्टी को पूछताछ के लिए समन भेजने की तैयारी है।
Read more »
60% Enrichment, No Nuclear Weapon Ambitions: Whats Behind Irans Change Of Heart And Why It Lacks CredibilityIran’s modern nuclear history stretches back to the 1950s under the US-backed Shah, and the country joined the Nuclear Non-Proliferation Treaty (NPT) in 1970, placing its nuclear activities under IAEA safeguards.
Read more »
'निर्धारित सेवा पूरी न करने के कारण ग्रेच्युटी पाने का अधिकार नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसलाइलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि 60 वर्ष से अधिक की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाली प्रधानाध्यापिका ग्रेच्युटी की हकदार नहीं है। कोर्ट ने बेटे द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया जिसमें मां की बकाया ग्रेच्युटी की मांग की गई थी। कोर्ट ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि 60 वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक ही...
Read more »
બહિયલ હિંસાના આરોપીઓને પોલીસે કાયદાનું ભાન કરાવ્યું, 60 ગુનેગારોનું સરઘસ કઢાયું, પોલીસ ઝિંદાબાદના નારા લાગ્યાનવરાત્રિના પર્વ દરમિયાન ગાંધીનગરના બહિયલમાં બબાલ જોવા મળી હતી. સોશિયલ મીડિયા પોસ્ટ મામલે લઘુમતી સમાજના ટોળાએ બુધવારે નવરાત્રિ દરમિયાન પથ્થરમારો કર્યો અને દુકાનોમાં તોડફોડ કરી હતી. હવે પોલીસે આ આરોપીઓનું સરઘસ કાઢ્યું છે.
Read more »
