यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर आरुष भोला को शो राइज एंड फॉल में काफी पसंद किया जा रहा है. उनका मजाकिया अंदाज फैंस को एंटरटेनिंग लग रहा है. मगर गेम में उनका ज्यादा योगदान नहीं है.
यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर आरुष भोला को शो 'राइज एंड फॉल' में काफी पसंद किया जा रहा है. उनका मजाकिया अंदाज फैंस को एंटरटेनिंग लग रहा है. मगर गेम में उनका ज्यादा योगदान नहीं है.अब आरुष भोला शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर संग भिड़ते नजर आ रहे हैं.
अशनीर गुस्से में उन्हें शो से जाने को कह देते हैं.शो की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में देख सकते हैं कि अशनीर, आरुष से कहते हैं- भाईचारे के चक्कर में बाली के चेले बन गए हैं आप.ये सुनकर आरुष गुस्से में अशनीर से बोले- एक होस्ट के तौर पर मैं आपसे कहना चाहूंगा कि आप गेम का कोई भी क्रिटिसिज्म दो, मगर ये बातें मत करना.आरुष की बात पर अशनीर भी गुस्से से आगबबूला हो गए. वो आरुष से बोले- भाई तू मेरे ऊपर क्यों चढ़ रहा है? अपनी सफाई में आरुष बोले- मैं चढ़ नहीं रहा. मैं ये कहा रहा हूं कि ऐसी चीज मैं किसी से भी नहीं सुनूंगा चाहे वो कोई भी हो.'मैं कैमरे को कुछ भी बोलूं. इसका मतलब ये नहीं है कि आप मुझे कुछ भी बोलोगे.' आरुष की बात पर अशनीर गु्स्से में कहते हैं- तो फिर क्यों खेलने आया है. निकल जा यहां से.इस बात पर आरुष भी गुस्से में बोले- हां, गेट खोलो. ये कहकर आरुष जाने लगते हैं. शो के प्रोमो ने फैंस को हैरान कर दिया है. अब आरुष शो में रहेंगे या बीच से छोड़ देंगे. ये एपिसोड देखने के बाद पता चलेगा.धनश्री को हुआ प्यार, शो में एक्टर संग बढ़ी नजदीकियां? बोलीं- जो वो बोलेगा...'मेरे बेटे को काम दे दो', कुमार सानू की EX वाइफ की सलमान से अपील, बोलीं- उसपर धब्बा...
Ashneer Grover Arbaaz Patel Celebrity Relationships Reality Show Drama Indian Reality TV Rise And Fall Show Dhanashree Verma Dating Arbaaz Patel Hindi Entertainment News राइज एंड फॉल शो में धनश्री वर्मा Aarush Bhola Quits Rise And Fall Ashneer Grover Shouted On Youtuber Aarush Bhola Ashneer Grover Youtuber Arush Bhola Ugly Fight Youtuber Aarush Bhola Youtuber Aarush Bhola Walksout Of Rise And Fall
