Karwa Chauth 2025: कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. इस पर्व का सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस व्रत को निर्जला किया जाता है और करवा माता की पूजा होती है.
Karwa Chauth 2025 Date: करवाचौथ को सुहागिनों का पर्व कहा जाता है. इस दिन महिलाएं सूर्योदय से व्रत रखती हैं और शाम में चांद के दीदार के साथ ही व्रत का पारण करती हैं. इस दौरान महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की कामना करती हैं.
हर वर्ष करवा चौथ मास कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं शुभ मुहूर्त और करवा चौथ की डेट और चांद निकलने के सही समय के बारे में. करवा चौथ 2025 डेट और शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत इस बार 10 अक्टूबर रखा जाएगा. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर होगी. वहीं, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा. इस दिन पूजा-अर्चना करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है और चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगा.करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट करवा चौथ की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री में फूल, कच्चा दूध, शक्कर, घी, अगरबत्ती, दही, मिठाई, गंगाजल, अक्षत, सिंदूर, मेहंदी, चूड़ियां, बिछुए, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, पीली मिट्टी, चलनी, जल से भरा लोटा, दीपक और पूजन थाली आदि शामिल हैं. Advertisement करवा चौथ 2025 उपाय मजबूत वैवाहिक जीवन के लिएयदि आप वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि, प्रेम और स्थायी मजबूती चाहती हैं, तो करवा चौथ के दिन पीली चूड़ियां अवश्य धारण करें. चाहे आप किसी भी रंग की साड़ी या चूड़ियां पहनें, उनके साथ एक जोड़ी पीली चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है. यह उपाय दांपत्य जीवन में सौहार्द और खुशहाली लाने वाला होता है.दुर्गा चालीसा का पाठकरवा चौथ के दिन 108 बार मां दुर्गा का नाम जप करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है. यह उपाय रोजाना भी किया जा सकता है. इन चीजों का करें दानकरवा चौथ के दिन केसर, लाल सिंदूर, इत्र और चने की दाल का दान करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Karwa Chauth Date Karwa Chauth Muhurat \/ Auspicious Timing Karwa Chauth Fasting Karwa Chauth Vrat Karwa Chauth Pooja \/ Puja Karwa Chauth Rituals Karwa Chauth Significance Karwa Chauth Story Karwa Chauth Tips \/ Upay करवा चौथ 2025 करवा चौथ तिथि करवा चौथ मुहूर्त \/ शुभ समय करवा चौथ व्रत करवा चौथ व्रत करवा चौथ पूजा \/ पूजा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, सफल नहीं होगी व्रत-पूजाKarwa Chauth 2025 Donts: करवा चौथ प्रत्येक सुहागिन महिला के लिए विशेष महत्व रखता है. यह व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है. आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को किन कार्यों को करने से बचना चाहिए.
Read more »
Karwa Chauth 2025: कब है करवा चौथा 2025? जाने सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधिKarwa Chauth 2025: हर साल करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं.
Read more »
Asia Cup 2025 Final: महामुकाबला! भारत-पाक भिडणार; कधी? कुठे? किती वाजता पाहता येणार मॅच?Asia Cup 2025 India Vs Pakistan Final Date Teams Timings Live Streaming: भारत आणि पाकिस्तानदरम्यान पहिल्यांदाच आशिया चषक स्पर्धेमध्ये अंतिम सामना खेळवला जाणार आहे.
Read more »
Bank BP Result Date 2025: कब आएगा Bank PO परीक्षा का रिजल्ट, यहां करना होगा चेकIBPS PO प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक करना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5,208 पदों के लिए चयन किया जाएगा.
Read more »
IBPS PO Prelims Result 2025 OUT: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, सीधे लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्डIBPS PO Prelims 2025 Sarkari Result: आईबीपीएस ने पीओ/एमटी प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आईबीपीएस ऑफिशियल वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
Read more »
Karwa Chauth 2025: कब और क्यों मनाया जाता है करवा चौथ? यहां पढ़ें धार्मिक महत्व और तिथिसनातन धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस माह की शुरुआत 08 अक्टूबर Kartik Month 2025 से हो रही है। इस माह में करवा चौथ Karwa Chauth 2025 का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन करवा माता की पूजा का विधान है। साथ ही निर्जला व्रत किया जाता...
Read more »
