चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के संघर्षविराम का स्वागत करते हुए दोनों देशों से स्थायी शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि संघर्षविराम दोनों देशों और पूरे क्षेत्र के हित में है.
चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के युद्धविराम का स्वागत किया और दोनों देशों से अपील की कि वे स्थायी और व्यापक शांति समझौते की दिशा में कदम बढ़ाएं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हमने नोट किया है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने अस्थायी संघर्षविराम लागू करने और संवाद के ज़रिए समाधान खोजने का फैसला किया है.
यह दोनों पक्षों के साझा हित में है. साथ ही क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा. चीन इस पहल का स्वागत करता है और इसका समर्थन करता है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लिन जियान ने कहा कि चीन दोनों देशों से अपील करता है कि वे शांत दिमाग से काम लें, संयम बरतें और स्थायी संघर्षविराम की दिशा में आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि मतभेदों को बातचीत और परामर्श के ज़रिए सुलझाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहे. उन्होंने आगे कहा कि चीन चाहता है कि दोनों देश राजनीतिक समाधान की राह पर लौटें, जिससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और पूरे क्षेत्र में शांति कायम हो सके. चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है. Advertisement बता दें कि चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक त्रिपक्षीय वार्ता तंत्र सक्रिय है, जिसके तहत तीनों देश समय-समय पर बैठकें करते हैं, ताकि आपसी मतभेद दूर किए जा सकें.हालांकि पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान उसकी ज़मीन पर सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूच लिबरेशन आर्मी जैसे आतंकी समूहों को पनाह देता है. लेकिन अफगान तालिबान ने इन आरोपों को सख्ती से खारिज किया है और उलटे पाकिस्तान की आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों को संघर्ष बढ़ने का कारण बताया है, जिनमें काबुल पर हवाई हमले भी शामिल हैं.---- समाप्त ----
Pakistan Afghanistan Ceasefire Dialogue Peace Regional Stability Conflict Resolution Diplomacy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ENG-W vs PAK-W: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, पाकिस्तान को मिला एक अंकआईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। पाकिस्तान टीम को एक अंक मिला, जिससे विश्व कप में उनका खाता खुला। इंग्लैंड की बल्लेबाजी निराशाजनक रही, जबकि पाकिस्तान की गेंदबाजी प्रभावी रही।
Read more »
'अहंकार और PAK के पैसों के लालच में भारत से बिगाड़े रिश्ते...', अमेरिका के पूर्व राजदूत का ट्रंप पर हमलाअमेरिका के पूर्व राजदूत रहम इमैनुएल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इमैनुएल ने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान के थोड़े से पैसे के लालच में भारत के साथ अमेरिका के दशकों पुराने रणनीतिक रिश्तों को बिगाड़ दिया है.
Read more »
MP के मालवा में बढ़ी गोंद पाक मिठाई की मांग, दीपावली पर हो रही स्पेशल डिमांडGond Pak Sweets: मध्य प्रदेश दिवाली त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है, नीमच जिले के जावद में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Pakistan Afghanistan Clash: পাকসেনাদের প্যান্ট তুলে দেখাল তালিবানরা! ৫৮ জন পাকসেনাকে হত্যা... মুজাহিদিন হুমকি আফগানদের...Pakistan Afghanistan Clash: Taliban display pants of Pak soldiers, Afghans vow to join Mujahideen if Pakistan continues attack
Read more »
Pakistan Afghanistan Clash: তালিবানকে উস্কাচ্ছে ভারত, প্লিজ আমাদের বাঁচান!, ট্রাম্পের কাছে আর্জি বেহায়া পাকিস্তানেরPak foreign minister urged Donald Trump to midiate Pak-Afghan conflict
Read more »
धनतेरस से पहले क्यों इस ज्वैलरी ब्रांड के बायकॉट की हो रही डिमांड, ये PAK इंफ्लुएंसर है वजहदो दिन बाद धनतेरस है. उससे पहले ही केरल के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा हो गया है. इस ब्रांड का नाम एक नए विवाद से जुड़ गया है. इस वजह से इसके बायकॉट की डिमांड हो रही है. जानते हैं क्या है ये विवाद और क्यों चर्चा में है मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स.
Read more »
