दो दिन बाद धनतेरस है. उससे पहले ही केरल के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा हो गया है. इस ब्रांड का नाम एक नए विवाद से जुड़ गया है. इस वजह से इसके बायकॉट की डिमांड हो रही है. जानते हैं क्या है ये विवाद और क्यों चर्चा में है मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स.
पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से चलाए का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने टिप्पणी की थी. इनमें से ही एक थी अलिश्बा खालिद. अब यही अलिश्बा को मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने लंदन स्थित अपने नए शोरूम के उद्घाटन पर ब्रांड प्रोमोटर के तौर पर बुलाया था.
बस इसके बाद से ही इस ब्रांड के खिलाफ लोगों ने ऑनलाइन गुस्सा निकालना शुरू कर दिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, धनतेरस से पहले अब ये मामला तूल पकड़ रहा है. दिवाली से पहले आने वाले धनतेरस को त्योहारों की शुरुआत का दिन माना जाता है और इस दिन बड़े पैमाने पर लोग सोने और चांदी के आभूषण खरीदते हैं. ऐसे में केरल के इस ज्वैलरी ब्रांड के ऑनलाइन बहिष्कार की मांग उठने लगी है. क्यों भड़का ब्रांड के खिलाफ लोगों का गुस्साइस ब्रांड के खिलाफ लोगों का गुस्सा तब भड़का जब सितंबर में लोगों को पता चला कि मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने कंपनी के लंदन स्थित शोरूम के उद्घाटन पर पाकिस्तानी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर, अलिश्बा खालिद को बुलाया था, जो भारत के ऑपरेशन सिंदूर का मज़ाक उड़ाने के लिए जानी जाती हैं.कोर्ट ने क्या कहापिछले महीने, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अलिश्बा खालिद के साथ अपने जुड़ाव को लेकर ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया. इसके बाद कोर्ट ने मेटा, एक्स, गूगल और अन्य प्लेटफॉर्म्स को उस सामग्री को हटाने का निर्देश दिया, जिसके बारे में ब्रांड का दावा था कि वह आपत्तिजनक है और उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है. Advertisement ज्वेलरी ब्रांड ने कोर्ट को बताया कि उसे 'पाकिस्तान समर्थक' के रूप में पेश किया जा रहा है. सितंबर में शुरू हुआ यह विवाद धनतेरस से ठीक पहले अब फिर से तूल पकड़ रहा है. जब भारत में सोने-चांदी की दुकानों में सबसे ज़्यादा कारोबार होता है.करीना कपूर हैं ब्रांड एंबेस्डरलंदन स्थित शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम की अब हटाई जा चुकी रील में, पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर को ब्रांड की एंबेसडर, बॉलीवुड स्टार करीना कपूर के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी देखा गया था. अलीशबा खालिद ने ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर भारत की आलोचना की थी. अब, अलिश्बा खालिद ने मई माह के उन पोस्ट को भी हटा दिया है. जिनमें उन्होंने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सैन्य कार्रवाई की आलोचना की थी.क्या है ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाने वाली पाक इंफ्लुएंसर से कनेक्शन तब उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स पर लिखा था - मुझे पता है कि मेरे 60% फ़ॉलोअर्स भारत से हैं, लेकिन सच कहूँ तो मुझे अब कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे उनकी परवाह नहीं है. मुझे अपने देश, अपने लोगों और इतिहास के सही पक्ष में खड़े होने की परवाह है. खालिद ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सिर्फ आतंकवादियों को निशाना बनाना था. जिस जगह को उसने मस्जिद बताया, वह दरअसल जैश-ए-मोहम्मद का एक अड्डा था. जहां आतंकवादी हाफिज सईद लोगों को भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए उकसाता था. Advertisement केरल का ये शख्स है मालाबार गोल्ड का मालिककेरल स्थित अरबपति एम अहमद के स्वामित्व वाली मालाबार गोल्ड एंड डायमंड का दावा है कि उसने खालिद को मई में उनकी विवादास्पद टिप्पणी सामने आने से पहले ब्रिटेन की एजेंसी जेएबी स्टूडियो के माध्यम से काम पर रखा था.मालाबार ने जोर देकर कहा कि उसे उसके भारत विरोधी विचारों की कोई जानकारी नहीं थी और उसने तब से संबंध तोड़ लिए हैं. हालांकि, लंदन शोरूम लॉन्च के दौरान हाल ही में हुए इस सहयोग को देखने के बाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने ब्रांड पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया, जिसके बाद मालाबार गोल्ड के बहिष्कार की मांग उठने लगी.14 देशों में फैला कारोबारमालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने 2025 में 7.5 अरब डॉलर का वार्षिक वैश्विक राजस्व दर्ज किया और कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आभूषण खुदरा विक्रेता है. यह भारत, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा सहित 14 देशों में कार्यरत है.मालाबार गोल्ड एंड डायमंड के खिलाफ नए सिरे से बहिष्कार का आह्वान धनतेरस से पहले किया गया प्रतीत होता है. जब भारतीय और प्रवासी भारतीय समृद्धि के लिए सोना और चांदी खरीदने के लिए आभूषण की दुकानों में आते हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Malabar Gold Alishba Khalid News Malabar Gold Dhanteras Controversy Pakistani Influencer Malabar Gold Malabar Gold Kareena Kapoor Ad Malabar Gold London Showroom Issue Malabar Gold Social Media Backlash Operation Sindoor Controversy Malabar Gold Fake News Court Order Malabar Gold Diamonds Viral News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PAK और अफगानिस्तान के बीच अब 48 घंटे का सीजफायर, कंधार एयरस्ट्राइक में अब तक 15 की मौत-100 जख्मीपाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने सीमा पर बढ़ती झड़पों के बाद 48 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम की सहमति दी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार इसका मकसद शत्रुता को कम करना, बातचीत का रास्ता खोलना और भविष्य में जान-माल के नुकसान को रोकना है. दोनों पक्ष इस जटिल मुद्दे का समाधान निकालने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे.
Read more »
ENG-W vs PAK-W: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, पाकिस्तान को मिला एक अंकआईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। पाकिस्तान टीम को एक अंक मिला, जिससे विश्व कप में उनका खाता खुला। इंग्लैंड की बल्लेबाजी निराशाजनक रही, जबकि पाकिस्तान की गेंदबाजी प्रभावी रही।
Read more »
'अहंकार और PAK के पैसों के लालच में भारत से बिगाड़े रिश्ते...', अमेरिका के पूर्व राजदूत का ट्रंप पर हमलाअमेरिका के पूर्व राजदूत रहम इमैनुएल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इमैनुएल ने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान के थोड़े से पैसे के लालच में भारत के साथ अमेरिका के दशकों पुराने रणनीतिक रिश्तों को बिगाड़ दिया है.
Read more »
MP के मालवा में बढ़ी गोंद पाक मिठाई की मांग, दीपावली पर हो रही स्पेशल डिमांडGond Pak Sweets: मध्य प्रदेश दिवाली त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है, नीमच जिले के जावद में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Pakistan Afghanistan Clash: পাকসেনাদের প্যান্ট তুলে দেখাল তালিবানরা! ৫৮ জন পাকসেনাকে হত্যা... মুজাহিদিন হুমকি আফগানদের...Pakistan Afghanistan Clash: Taliban display pants of Pak soldiers, Afghans vow to join Mujahideen if Pakistan continues attack
Read more »
Pakistan Afghanistan Clash: তালিবানকে উস্কাচ্ছে ভারত, প্লিজ আমাদের বাঁচান!, ট্রাম্পের কাছে আর্জি বেহায়া পাকিস্তানেরPak foreign minister urged Donald Trump to midiate Pak-Afghan conflict
Read more »
