'अहंकार और PAK के पैसों के लालच में भारत से बिगाड़े रिश्ते...', अमेरिका के पूर्व राजदूत का ट्रंप पर हमला

डोनाल्ड ट्रंप News

'अहंकार और PAK के पैसों के लालच में भारत से बिगाड़े रिश्ते...', अमेरिका के पूर्व राजदूत का ट्रंप पर हमला
अमेरिकारहम इमैनुएलडोनाल्ड ट्रंप
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 100%
  • Publisher: 63%

अमेरिका के पूर्व राजदूत रहम इमैनुएल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इमैनुएल ने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान के थोड़े से पैसे के लालच में भारत के साथ अमेरिका के दशकों पुराने रणनीतिक रिश्तों को बिगाड़ दिया है.

अमेरिका के पूर्व जापानी राजदूत रहम इमैनुएल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने अपने 'अहंकार और पाकिस्तान से मिले थोड़े से पैसों के लालच' की वजह से भारत के साथ अमेरिका के 40 साल के रणनीतिक संबंधों को खत्म कर दिया.

रहम इमैनुएल ने कहा कि यह ना सिर्फ एक राजनयिक भूल है बल्कि एक ऐसी रणनीतिक गलती है, जिसका फायदा चीन ने उठाया है. रहम इमैनुएल ने कहा है कि उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को अपने निजी हित और अहंकार की वजह से नुकसान पहुंचाया. ट्रंप ने 'भारत के साथ दशकों से बनी रणनीतिक साझेदारी को कुछ पैसों और निजी स्वार्थों के लिए दांव पर लगा दिया.'इमैनुएल ने आगे कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों को इसलिए बर्बाद कर दिया क्योंकि उनका अहंकार आड़े आ गया और पाकिस्तान से पैसे उनके बेटे को दिए गए.'उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच जो 40 साल की रणनीतिक योजना थी, उसे ट्रंप प्रशासन की गलत नीतियों और निजी लाभ की राजनीति ने बर्बाद कर दिया. हमने भारत को लेकर जो रणनीतिक प्रबंधन बनाया था, उसे हमारी ही सरकार ने तहस-नहस कर दिया. हमारे राष्ट्रपति ने अहंकार और पाकिस्तान से मिले थोड़े से पैसों के लालच की वजह से 40 साल की मेहनत को मिट्टी में मिला दिया. यह एक बड़ी रणनीतिक भूल है, जिसका फायदा चीन उठा रहा है. Advertisement इमैनुएल ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने ना सिर्फ ट्रंप के बेटे बल्कि कारोबारी विटकॉफ के बेटे को भी पैसे दिए. उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के दीर्घकालिक इंडो-पैसिफिक हितों के लिए एक 'खतरनाक मोड़' है. ट्रंप के इस कदम ने अमेरिका की साख को नुकसान पहुंचाया है और एशिया में चीन को बढ़त लेने का मौका दिया है. चीन ने इस पूरे हालात का फायदा उठाया. उसने भारत को लेकर अमेरिका की कूटनीतिक असफलता को अपने पक्ष में मोड़ लिया.रहम इमैनुएल इससे पहले पहले शिकागो के मेयर रह चुके हैं और बराक ओबामा के चीफ ऑफ स्टाफ भी रह चुके हैं. इमैनुएल की इस टिप्पणी ने अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

अमेरिका रहम इमैनुएल डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान भारत-अमेरिका संबंध चीन अमेरिकी राजनीति व्हाइट हाउस यूएस-इंडिया रिलेशन Donald Trump America Rahm Emanuel Donald Trump Pakistan India-US Relations China American Politics White House US-India Relations

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तालिबान ने PAK पर किया जीत का दावा, जश्न में डूबे अफगानी बोले- याद रखे पाकिस्तान, हम हैं साम्राज्यों के कब्रिस्तान!तालिबान ने PAK पर किया जीत का दावा, जश्न में डूबे अफगानी बोले- याद रखे पाकिस्तान, हम हैं साम्राज्यों के कब्रिस्तान!हमेशा जंगों के साये में जिंदगी गुजारने वाली अफगानी कौम पाकिस्तान को 'पीटकर' जश्न मना रही है. काबुल, खोस्त, जलालाबाद, नंगरहार और पंजशीर में अवाम सड़क पर है. कबीले के मौलाना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की कसमें खा रहे हैं और कह रहे हैं कि हम अपने सरजमीं की एक-एक इंच की हिफाजत कुर्बानी देकर करेंगे.
Read more »

लाहौर टेस्ट-पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 277 का टारगेट दिया: मेजबान टीम दूसरी पारी में 167 रन पर सिमटी; कोई...लाहौर टेस्ट-पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 277 का टारगेट दिया: मेजबान टीम दूसरी पारी में 167 रन पर सिमटी; कोई...Pakistan Vs South Africa 1st Test Match Score Update; Follow PAK VS SA Rawalpindi Cricket Stadium Ground Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का एक और खुलासा... LoC पर मारे गए PAK के 100+ सैनिक, 12 एयरक्राफ्ट किए थे तबाहऑपरेशन सिंदूर पर सेना का एक और खुलासा... LoC पर मारे गए PAK के 100+ सैनिक, 12 एयरक्राफ्ट किए थे तबाहलेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि भारतीय नौसेना पूरी तरह से तैयार थी और अगर पाकिस्तान ने शत्रुता जारी रखी होती, तो यह उसके लिए विनाशकारी हो सकता था. 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था.
Read more »

तालिबान-PAK में फिर जंग, कुर्रम में टैंक नष्ट, चौकियों पर कब्जा, पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट हुए दो TTP कमांडरतालिबान-PAK में फिर जंग, कुर्रम में टैंक नष्ट, चौकियों पर कब्जा, पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट हुए दो TTP कमांडरअफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मंगलवार रात को लड़ाइयां फिर से शुरू हो गई हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले ही कहा था कि दोनों मुल्कों के बीच जंग कभी भी शुरू हो सकते हैं. आखिरकार रात को पाकिस्तान ने अफगानी पोस्ट पर हमला किया. इस दौरान कई टैंक नष्ट हो गए.
Read more »

15 मिनट की जंग में तालिबान के सामने PAK सेना का 'सरेंडर', हथियार भी छीन ले गए- VIDEO15 मिनट की जंग में तालिबान के सामने PAK सेना का 'सरेंडर', हथियार भी छीन ले गए- VIDEOअफगानिस्तान और पाकिस्तान की जंग अब कंधार के सीमाई इलाके में पहुंच गई है. यहां पर स्पिन बोल्डक गेट पर तालिबान और पाकिस्तानी सेनाओं की खूनी जंग हुई है. तालिबानी लड़ाके पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार छीन ले गए हैं.
Read more »

ENG-W vs PAK-W: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, पाकिस्तान को मिला एक अंकENG-W vs PAK-W: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, पाकिस्तान को मिला एक अंकआईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। पाकिस्तान टीम को एक अंक मिला, जिससे विश्व कप में उनका खाता खुला। इंग्लैंड की बल्लेबाजी निराशाजनक रही, जबकि पाकिस्तान की गेंदबाजी प्रभावी रही।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:56:02