'वोटिंग फ़्रॉड' पर BJP नेता सुरेंद्र पुनिया के इस दावे का सच: फ़ैक्ट चेक
Twitter/@MajorPoonia भारतीय जनता पार्टी से हाल ही में जुड़े सेवानिवृत्त मेजर सुरेंद्र पुनिया ने श्रीलंका का एक पुराना वीडियो ट्वीट कर उसे भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव से जोड़ने की कोशिश की है. सोमवार को चौथे फ़ेज की वोटिंग शुरू होते ही पुनिया ने यह वीडियो ट्वीट किया और लिखा,"श्रीलंका में बुर्क़ा बैन कर दिया गया है ताकि आदमी अपनी पहचान न छिपा सके.
ऐसा सिक्योरिटी से संबंधित कारणों को ध्यान में रखकर किया गया. हमें भी ऐसा करना चाहिए. देखिए कैसे मुँह छिपाने से चुनाव/वोटिंग प्रभावित हो रही है."सुरेंद्र पुनिया ने इतना भी ग़ौर नहीं किया कि 'नेथ न्यूज़' भारतीय नहीं, बल्कि श्रीलंकाई मीडिया नेटवर्क है बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने में व्यस्त पुनिया द्वारा शेयर किए गए 41 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर 23 हज़ार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोग इसे शेयर कर चुके हैं. ट्विटर के अलावा फ़ेसबुक और शेयर चैट पर भी अब इस वीडियो को ठीक उसी गप के साथ शेयर किया जा रहा है जो सुरेंद्र पुनिया ने बनाई है.यह बात सही है कि ईस्टर के दिन हुए चरमपंथी हमले के बाद श्रीलंका की सरकार ने चेहरे को ढकने वालेलेकिन जो वीडियो बीजेपी नेता सुरेंद्र पुनिया ने ट्वीट किया है, उसका लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है.श्रीलंका के इस वीडियो पर एक डिटेल स्टोरी की थी. उस समय यह वीडियो इस फ़ेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा था कि श्रीलंका में बम धमाके करने वाला एक बौद्ध था जिसे श्रीलंका पुलिस ने बुर्क़ा पहने हुए गिरफ़्तार कर लिया है.श्रीलंका के स्थानीय मीडिया नेटवर्क 'नेथ न्यूज़' ने सीरियल बम धमाकों से क़रीब आठ महीने पहले यू-ट्यूब पर इस वीडियो को पोस्ट किया था.मीडिया नेटवर्क के अनुसार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से सटे पश्चिमी प्रांत राजगिरी में इस शख़्स को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था.इस वीडियो के साथ छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ वीडियो में दिख रहा शख़्स ऑटोरिक्शा में बैठकर वेलीकाडा पब्लिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स तक पहुँचा था. लेकिन ऑटोरिक्शा चालक को इस आदमी के रवैये पर शक़ हुआ तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसे गिरफ़्तार करा दिया था.श्रीलंका की ही
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
302 सीटों पर मतदान खत्म, तीसरे चरण में 66 फीसदी वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए आज देश भर की 117 सीटों पर मतदान हो रहा. इस चरण में गुजरात और केरल की सभी सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
Read more »
तीसरे फेज में 66.8% वोटिंग, आधे से अधिक सीटों पर पूरी हुई वोटिंग-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तीसरे फेज के चुनाव के साथ देश की लगभग आधी सीटों पर चुनाव पूरा हो चुका है। तीसरे फेज में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 117 सीटों पर चुनाव हुआ। चुनाव आयोग का कहना है कि पश्चिम बंगाल की एक-दो घटनाओं को छोड़ दें तो यह चरण भी शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया।
Read more »
तीसरे चरण की वोटिंग के बाद मायावती ने खेला आरक्षण कार्ड, पीएम पर साधा निशाना'दलितों, आदिवासियों और ओबीसी वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षित लाखों पदों को नहीं भर कर इन उपेक्षित वर्गों के लोगों का हक मारने का काम बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार क्यों किया जा रहा है?’
Read more »
अगले चरण में MP में 6 सीटों पर वोटिंग, कांग्रेस से ज्यादा कमलनाथ की परीक्षालोकसभा चुनाव 2019 में मध्य प्रदेश की 29 संसदीय सीटों में से 6 सीटों पर चौथे चरण 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीटें शामिल है. हाल ही में राज्य की सत्ता में वापसी करने वाली कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री कमलनाथ की अग्नीपरीक्षा का है.
Read more »
चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान, BJP की होगी अग्निपरीक्षालोकसभा चुनाव 2019 में तीन चरण की वोटिंग के बाद चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गए हैं. चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होंगे. कांग्रेस, बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है.
Read more »
बैंक फ्रॉड मामले में मोदी सरकार के पूर्व मंत्री पर शिकंजा, CBI ने की पूछताछमोदी सरकार में राज्य मंत्री रहे वाईएस चौधरी से सीबीआई ने पूछताछ की है. यह पहली बार है जब केंद्र सरकार के किसी पूर्व मंत्री से पूछताछ हुई है.
Read more »
लद्दाख लोकसभा सीट पर 6 मई को वोटिंग, क्या दोबारा खिलेगा कमल?जम्मू-कश्मीर की लद्दाख लोकसभा सीट पर 6 मई को वोट डाले जाएंगे. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने जामयांग शेरिंग नामग्याल को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने रिगजिन स्पालबार पर दांव लगाया है. इसके अलावा असगर अली कर्बलाई और सज्जाद हुसैन बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से थुपस्तान छेवांग ने जीत दर्ज की थी, लेकिन पार्टी हाईकमान से नाराजगी के बाद 2018 में इस्तीफा दे दिया था.
Read more »
LIVE: मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पूनम महाजन की प्रतिष्ठा दांव परमुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Read more »
LIVE: मयूरभंज सीट पर 3 बजे तक 54.38% मतदान, BJD-BJP के बीच सीधी टक्करओडिशा की मयूरभंज लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गया है. मतदान को लेकर यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वोटिंग के लिए यहां पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. गर्मी होने की वजह से यहां पर सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार देखने को मिल रही है. यहां पर इस बार तीन निर्दलीय समेत 8 कैंडिडेट मैदान में हैं. इस सीट पर इस बार बीजेपी और बीजेडी दोनों ने ही अपना प्रत्याशी बदल दिया है.
Read more »
मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न, 5 बजे तक 50.19 फीसदी वोटिंगमुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर चौथे चरण की वोटिंग के तहत सोमवार को वोट डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 50.19 फीसदी मतदान हुआ.
Read more »
भिवंडी लोकसभा सीट पर वोटिंग संपन्न, 5 बजे तक 48.24 फीसदी वोटिंगभिवंडी लोकसभा सीट पर चौथे चरण की वोटिंग के तहत सोमवार को वोट डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक भिवंडी लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 48.24 फीसदी मतदान हुआ.
Read more »
