नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में 88 देशों ने 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना से प्रेरित होकर नई दिल्ली घोषणा-पत्र जारी किया।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस को कुछ देशों या कंपनियों तक सीमित तकनीक नहीं, बल्कि पूरी मानवता के साझा भविष्य का आधार बनाने की दिशा में नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में जुटे 88 देशों व संगठनों ने एक बड़ा संदेश दिया है। सम्मेलन के बाद शनिवार को नई दिल्ली घोषणा-पत्र जारी किया गया जिसमें “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना से प्रेरित हो कर एआई संसाधनों को हर दुनिया के हर व्यक्ति तक आसानी से व किफायती कीमत पर पहुंचाने की शपथ ली गई है ताकि तकनीक का अधिकतम लाभ हो सके। घोषणा पत्र का मूल संदेश मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और किफायती कनेक्टिविटी को एआई के प्रभावी उपयोग की अनिवार्य शर्त बताया गया है और सभी देशों ने इस पर काम करने में आपसी सहयोग जताने की बात कही है। घोषणा पत्र का मूल संदेश यहीं है कि एआई के लाभ “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत पर आधारित हों। नई दिल्ली घोषणा के सात प्रमुख स्तंभ निर्धारित किये गये हैं, जिन्हें वैश्विक एआई सहयोग का आधारस्तंभ कहा गया है। ये हैं, एआई संसाधनों का लोकतांत्रीकरण, आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण, सुरक्षित और विश्वसनीय एआई, विज्ञान के लिए एआई, सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पहुंच, मानव संसाधन विकास व कुशल, सक्षम एआई तंत्र। घोषणा पत्र में “एआई के लोकतांत्रिक प्रसार के लिए चार्टर” को एक स्वैच्छिक और गैर-बाध्यकारी ढांचे के रूप में स्वीकार किया गया है। इसका उद्देश्य बुनियादी एआई संसाधनों तक सभी की सुलभ पहुंच बढ़ाना, स्थानीय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देना और देशों के कानूनों का सम्मान करते हुए मजबूत व कुशल एआई तंत्र विकसित करना है। इसके साथ ही “ग्लोबल एआइ इम्पैक्ट कामंस” नाम से एक मंच की घोषणा की गई है, जो विभिन्न देशों में सफल एआई उपयोग मामलों को साझा और विस्तारित करने में मदद करेंगे। इसी तरह ‘विश्वसनीय एआइ कामंस’ को सुरक्षित, विश्वसनीय और पारदर्शी एआई प्रणालियों के विकास के लिए उपकरणों, मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं के भंडार के रूप में विकसित किया जाएगा। घोषणा में एआई को वैज्ञानिक अनुसंधान में तेजी लाने का माध्यम बताया गया और इसे बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक संस्थानों के बीच एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क ऑफ एआइ फॉर साइंस इंस्टीट्यूशंस के गठन की बात कही गई है। मानव पूंजी विकास के तहत एआई स्किलिंग, री-स्किलिंग और एआई साक्षरता पर बल दिया गया। एआई का बढ़ता उपयोग “एआइ वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्लेबुक” और री-स्किलिंग के मार्गदर्शक सिद्धांतों को भविष्य की एआई-चालित अर्थव्यवस्था के लिए तैयारी का आधार माना गया। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए एआई के उपयोग पर भी विशेष जोर है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन और सार्वजनिक सेवाओं में एआई की पहुंच समान रूप से बढ़े। घोषणा पत्र में यह स्वीकार किया गया कि एआई के बढ़ते उपयोग से ऊर्जा व ढांचागत सुविधाओं की मांग बढ़ेगी, इसलिए ऊर्जा-कुशल और इनोवेटिव एआई प्रणालियों के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। नई दिल्ली से जारी यह संदेश एआई को वैश्विक सार्वजनिक हित के तौर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब टोल प्लाजा पर कैश का चलन खत्म: 1 अप्रैल से फास्टैग-UPI से होगा पेमेंट, NHAI ने बदले नियम.
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस को कुछ देशों या कंपनियों तक सीमित तकनीक नहीं, बल्कि पूरी मानवता के साझा भविष्य का आधार बनाने की दिशा में नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में जुटे 88 देशों व संगठनों ने एक बड़ा संदेश दिया है। सम्मेलन के बाद शनिवार को नई दिल्ली घोषणा-पत्र जारी किया गया जिसमें “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना से प्रेरित हो कर एआई संसाधनों को हर दुनिया के हर व्यक्ति तक आसानी से व किफायती कीमत पर पहुंचाने की शपथ ली गई है ताकि तकनीक का अधिकतम लाभ हो सके। घोषणा पत्र का मूल संदेश मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और किफायती कनेक्टिविटी को एआई के प्रभावी उपयोग की अनिवार्य शर्त बताया गया है और सभी देशों ने इस पर काम करने में आपसी सहयोग जताने की बात कही है। घोषणा पत्र का मूल संदेश यहीं है कि एआई के लाभ “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत पर आधारित हों। नई दिल्ली घोषणा के सात प्रमुख स्तंभ निर्धारित किये गये हैं, जिन्हें वैश्विक एआई सहयोग का आधारस्तंभ कहा गया है। ये हैं, एआई संसाधनों का लोकतांत्रीकरण, आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण, सुरक्षित और विश्वसनीय एआई, विज्ञान के लिए एआई, सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पहुंच, मानव संसाधन विकास व कुशल, सक्षम एआई तंत्र। घोषणा पत्र में “एआई के लोकतांत्रिक प्रसार के लिए चार्टर” को एक स्वैच्छिक और गैर-बाध्यकारी ढांचे के रूप में स्वीकार किया गया है। इसका उद्देश्य बुनियादी एआई संसाधनों तक सभी की सुलभ पहुंच बढ़ाना, स्थानीय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देना और देशों के कानूनों का सम्मान करते हुए मजबूत व कुशल एआई तंत्र विकसित करना है। इसके साथ ही “ग्लोबल एआइ इम्पैक्ट कामंस” नाम से एक मंच की घोषणा की गई है, जो विभिन्न देशों में सफल एआई उपयोग मामलों को साझा और विस्तारित करने में मदद करेंगे। इसी तरह ‘विश्वसनीय एआइ कामंस’ को सुरक्षित, विश्वसनीय और पारदर्शी एआई प्रणालियों के विकास के लिए उपकरणों, मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं के भंडार के रूप में विकसित किया जाएगा। घोषणा में एआई को वैज्ञानिक अनुसंधान में तेजी लाने का माध्यम बताया गया और इसे बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक संस्थानों के बीच एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क ऑफ एआइ फॉर साइंस इंस्टीट्यूशंस के गठन की बात कही गई है। मानव पूंजी विकास के तहत एआई स्किलिंग, री-स्किलिंग और एआई साक्षरता पर बल दिया गया। एआई का बढ़ता उपयोग “एआइ वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्लेबुक” और री-स्किलिंग के मार्गदर्शक सिद्धांतों को भविष्य की एआई-चालित अर्थव्यवस्था के लिए तैयारी का आधार माना गया। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए एआई के उपयोग पर भी विशेष जोर है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन और सार्वजनिक सेवाओं में एआई की पहुंच समान रूप से बढ़े। घोषणा पत्र में यह स्वीकार किया गया कि एआई के बढ़ते उपयोग से ऊर्जा व ढांचागत सुविधाओं की मांग बढ़ेगी, इसलिए ऊर्जा-कुशल और इनोवेटिव एआई प्रणालियों के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। नई दिल्ली से जारी यह संदेश एआई को वैश्विक सार्वजनिक हित के तौर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब टोल प्लाजा पर कैश का चलन खत्म: 1 अप्रैल से फास्टैग-UPI से होगा पेमेंट, NHAI ने बदले नियम
AI Impact Summit 2026 Global AI Access Vasudhaiva Kutumbakam AI Democratization AI For Social Good Digital Infrastructure AI Workforce Development Reliable AI India AI Policy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत और UAE की आसमान छूती दोस्ती, AI इम्पैक्ट समिट 2026 से चमकी बुर्ज खलीफा इमारत, देखिए शानदार वीडियोBurj Khalifa AI Summit Celebrations: दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट 2026 की पूरी विश्व भर में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
‘AI बहुत कुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक कंट्रोल नहीं कर सकता’, एआई समिट में बोले ऋषि सुनक‘AI बहुत कुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक कंट्रोल नहीं कर सकता’, एआई समिट में बोले ऋषि सुनक Rishi Sunak Said AI can do anything expect controlling Delhi Traffic
Read more »
PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर लेबल लगे: सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी भी 365 अंक गिरा; सोना ₹29...India AI Impact Summit 2026 Delhi: PM Modi proposes AI content authenticity labels. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
AI Summit में Extramarks के पवेलियन पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, तकनीक के बारे में ली जानकारीAI Summit में Extramarks के पवेलियन पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, तकनीक के बारे में ली जानकारी CM Mohan Yadav visits-extramarks-pavilion-in-ai-impact-summit-2026
Read more »
कृषि से पर्यावरण तक... पीएम मोदी ने AI और डीप टेक स्टार्टअप्स के CEO के साथ राउंडटेबल में की चर्चाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI और डीप टेक स्टार्टअप्स के CEOs के साथ बैठक की। उन्होंने कृषि, पर्यावरण, मातृभाषा में शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण में AI के व्यापक उपयोग पर जोर दिया।
Read more »
देश का नाम क्यों खराब किया, इंडिया AI समिट में कांग्रेस के बनियान प्रोटेस्ट की इनसाइड स्टोरीAI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट जारी है. इस AI समिट में घुसकर कांग्रेस के युवा
Read more »
