गुरुग्राम के ओल्ड रेलवे रोड पर तेज रफ्तार मर्सिडीज डिवाइडर से टकराकर पलट गई. सुबह 6 बजे हुए इस हादसे में चालक राजेश गोदारा बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं. चालक का दावा है कि उन्होंने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश की, जबकि पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को कारण बताया गया है.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसा ओल्ड रेलवे रोड पर स्थित प्रेम मंदिर के सामने सुबह करीब 6 बजे हुआ. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं.
और पढ़ेंडिवाइडर से टकराकर पलटी मर्सिडीजन्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, कार चला रहे व्यक्ति की पहचान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका निवासी राजेश गोदारा के रूप में हुई है. वह गुरुग्राम के एक गांव में अपनी बुआ से मुलाकात कर दिल्ली के भर्थल स्थित अपने घर लौट रहे थे. तभी ओल्ड रेलवे रोड पर प्रेम मंदिर के पास अचानक एक व्यक्ति सड़क पार करने के लिए उनकी गाड़ी के सामने आ गया.राजेश गोदारा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति को बचाने के लिए अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लग्जरी कार पलट गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.तेज रफ्तार बनी हादसे की वजहहादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया. स्थानीय लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला. गनीमत रही कि एयरबैग खुलने और समय रहते ब्रेक लगाने के कारण बड़ा हादसा टल गया. Advertisement पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार सामने आई है. हालांकि चालक के बयान के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Mercedes Car Overturned Old Railway Road Crash Rajesh Godara Dwarka Speeding Car India Prem Mandir Gurugram Accident Delhi Resident Injured Haryana Road Accident Luxury Car Crash Traffic Disruption Gurugram
