'मैडम, कोई नौकरी हो तो बताना...' रैपिडो वाले ने जब बताई अपनी डिग्री, तो छलक पड़ा पढ़े-लिखे बेरोजगारों का दर्द!

Rapido Rider Viral Post News

'मैडम, कोई नौकरी हो तो बताना...' रैपिडो वाले ने जब बताई अपनी डिग्री, तो छलक पड़ा पढ़े-लिखे बेरोजगारों का दर्द!
Unemployment In IndiaMA Maths Bed Rapido Driver16 Crore Agency Owner Blinkit Picker
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

Highly educated rapido rider: काम से लौट रही एक लड़की ने रैपिडो बुक किया था। रास्ते में राइडर ने उससे जॉब के लिए मदद मांगी। लेकिन जब उस शख्स ने अपनी क्वालिफिकेशन बताई, तो लड़की शॉक्ड रह गई। अब इस हाईली एजुकेटेड राइडर की कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही...

बचपन से हमें एक ही बात रटाई जाती है- बेटा पढ़-लिख लो, डिग्रियां ले लो, लाइफ सेट हो जाएगी। लेकिन क्या सच में सिर्फ डिग्रियों से लाइफ सेट होती है? सोशल मीडिया पर एक रैपिडो राइडर की ऐसी कहानी वायरल हो रही है, जिसने हमारे पूरे एजुकेशन सिस्टम और रोजगार के दावों की पोल खोल कर रख दी है! बंदे ने मैथमेटिक्स में बैचलर और मास्टर किया, फिर B.

Ed की डिग्री ली और जवानी के 5-6 साल सरकारी नौकरी की तैयारी में झोंक दिए। लेकिन आज वो सर्वाइव करने के लिए सड़क पर बाइक दौड़ा रहा है।राइडर ने लड़की से पूछा- क्या कहीं जॉब पर लगवा देंगी? ​ ​X पर साक्षी नाम की यूजर ने 19 फरवरी को एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। तस्वीर रात के वक्त बाइक की पिछली सीट से खींची गई है। साक्षी ने कैप्शन में बताया कि काम से लौटते वक्त उन्होंने एक रैपिडो बुक की थी। रास्ते में राइडर ने अचानक उनसे पूछ लिया कि वो क्या काम करती हैं। जब साक्षी ने बताया कि वो जॉब करती हैं, तो उस शख्स ने अपनी मजबूरी बयां कर दी। उसने कहा कि वो बस अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए काम की तलाश में है। उसने साक्षी से पूछा कि क्या वो उसे कहीं रेफर कर सकती हैं?क्वालिफिकेशन सुनकर उड़ गए होश रेफर करने के मकसद से साक्षी ने जब उस राइडर की एजुकेशन के बारे में पूछा, तो जवाब सुनकर वो सन्न रह गईं। उस बंदे के पास मैथ्स में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री थी। उसने B.Ed भी किया हुआ था। यही नहीं, सरकारी टीचर बनने की चाहत में उसने 5-6 साल तक एग्जाम्स की जमकर तैयारी भी की थी। लेकिन आज वो सड़क पर रैपिडो चला रहा है।साक्षी ने इस कड़वे सच पर सवाल उठाते हुए लिखा- हम हमेशा स्टूडेंट्स से कहते हैं कि खूब पढ़ाई करो, डिग्रियां लो, एग्जाम्स की तैयारी करो और जिंदगी स्टेबल हो जाएगी। लेकिन तब क्या होता है जब कोई इंसान सब कुछ सही करता है और फिर भी उसके पास कोई सिक्योर जॉब नहीं होती?16 करोड़ कमाने वाले ने बताया दर्द इस पोस्ट ने इंटरनेट की जनता की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। खबर लिखे जाने तक इसे 2 लाख 75 हजार से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। लेकिन असली दर्द तो कमेंट सेक्शन में छलक रहा है, जहां लोग अपनी-अपनी कहानियां बयां कर रहे हैं।एक यूजर का दर्द सुनकर तो किसी का भी सिस्टम हिल जाए। उसने लिखा- मैंने 6 साल तक एक मार्केटिंग एजेंसी चलाई। 16 करोड़ का रेवेन्यू बनाया, लेकिन नए क्लाइंट्स न मिलने की वजह से कंपनी बंद करनी पड़ी। मैं पिछले 9 महीने से बेरोजगार हूं और बस सर्वाइव करने के लिए पिछले हफ्ते से ब्लिंकिट पिकर की नौकरी शुरू की है। जिंदगी इस वक्त बहुत खराब चल रही है। क्या सिर्फ डिग्री होना काफी है? कमेंट सेक्शन में 'डिग्री वर्सेज स्किल' को लेकर भी बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने लिखा- हमारा एजुकेशन सिस्टम लोगों को यह समझाने में पूरी तरह फेल हो गया है कि पढ़ाई का मेन मकसद 'स्किल्स' डेवलप करना है जिससे पैसा आए, न कि वो डिग्रियां लेना जो सिर्फ इनडायरेक्टली आपको किसी जॉब के लायक बताती हैं। वहीं, एक बंदे ने राइडर की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए लिखा, 'सिर्फ कोई डिग्री कर लेने से कुछ नहीं होता। अगर उसने मैथ्स में मास्टर्स किया है, तो क्या उसे अब भी मैथ्स याद है? अगर हां, तो मैं उसे एक हफ्ते के अंदर जॉब दिलवा सकता हूं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Unemployment In India MA Maths Bed Rapido Driver 16 Crore Agency Owner Blinkit Picker एजुकेशन सिस्टम की सच्चाई रैपिडो राइडर वायरल वायरल न्यूज़ हिंदी ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय रामकिशोर वायरल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Dakshin Dinajpur: নাকা চেকিংয়ের ব্যারিকেডে ধাক্কা বাইকের, কিছু বুঝে ওঠার আগেই ঘটে গেল মারাত্মক ঘটনাDakshin Dinajpur: নাকা চেকিংয়ের ব্যারিকেডে ধাক্কা বাইকের, কিছু বুঝে ওঠার আগেই ঘটে গেল মারাত্মক ঘটনাBike rider ran over by speeding bus at Gangaram pur in Dakshin Dinajpur
Read more »

रैपिडो राइडर ने Accept की राइड और कस्टमर ने कर दिया स्कैम, बंदे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताई पूरी कहानीरैपिडो राइडर ने Accept की राइड और कस्टमर ने कर दिया स्कैम, बंदे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताई पूरी कहानीRapido Rider Scammed Viral Post, Rapido Rider Viral Post, रैपिडो राइडर वायरल पोस्ट, रैपिडो राइडर के साथ हुआ स्कैम वायरल न्यूज, रैपिडो राइडर के साथ कस्टमर ने किया स्कैम, कस्टमर ने रैपिडो ड्राइवर के साथ किया स्कैम
Read more »

Chief Justice of India on Mumbai Alimony case: মাত্র ১৮ মাসের বিয়েতেই ১২ কোটি টাকা, দামি বাড়ি, BMW গাড়ি! আপনি না MBA? চাহিদা ছেড়ে চাকরি করুন..., খোরপোশ মামলায় সুপ্রিম মন্তব্যChief Justice of India on Mumbai Alimony case: মাত্র ১৮ মাসের বিয়েতেই ১২ কোটি টাকা, দামি বাড়ি, BMW গাড়ি! আপনি না MBA? চাহিদা ছেড়ে চাকরি করুন..., খোরপোশ মামলায় সুপ্রিম মন্তব্যYou are educated should earn yourself SC to woman seeking Rs 12 crore alimony
Read more »

Australian woman cricketer harassed: হোটেল থেকে বের হতেই দুষ্কৃতীর খপ্পরে অস্ট্রেলিয় মহিলা দলের ২ ক্রিকেটার, শরীরে অশালীন স্পর্শAustralian woman cricketer harassed: হোটেল থেকে বের হতেই দুষ্কৃতীর খপ্পরে অস্ট্রেলিয় মহিলা দলের ২ ক্রিকেটার, শরীরে অশালীন স্পর্শAustralian woman cricketers harassed by motorcycle rider in Indore
Read more »

Bengaluru Rapido Incident: ভাইয়া,অ্যায়সা মাত কারো... চলন্ত বাইকেই যুবতীর পা চেপে... চরম নোংরামো র‍্যাপিডো ক্যাপ্টেনের!Bengaluru Rapido Incident: ভাইয়া,অ্যায়সা মাত কারো... চলন্ত বাইকেই যুবতীর পা চেপে... চরম নোংরামো র‍্যাপিডো ক্যাপ্টেনের!Bengaluru Rapido Incident: Bhaiya Mat Karo, Woman In Bengaluru alleges Rapido Rider Tried To Grab Her Legs in running bike
Read more »

गोवा में रास्ता भटकी, डर के मारे कांपने लगी विदेशी महिला, लेडी रैपिडो राइडर ने की मदद, जानें कौनगोवा में रास्ता भटकी, डर के मारे कांपने लगी विदेशी महिला, लेडी रैपिडो राइडर ने की मदद, जानें कौनRapido Female Rider: गोवा में एक महिला रैपिडो राइडर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। इस महिला राइडर ने देर रात एक विदेशी महिला की मदद की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:03:19