ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है. इसके साथ ही अहान शेट्टी भी सुर्खियों में आ गए हैं. भारतीय नौसेना अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे अहान ने फिल्म के कुछ बेहद चुनौतीपूर्ण अंडरवॉटर सीक्वेंस शूट किए हैं. अब अभिनेता ने बताया है कि इन सीन्स को करने में उनका पाडी लाइसेंस और खास ट्रेनिंग किस तरह उनके काम आई.
नई दिल्ली. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है और खास तौर पर अहान शेट्टी के काम की जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म में अहान भारतीय नौसेना के अधिकारी के रोल में नजर आए हैं.
हाल ही में उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक्सपीरियंस शेयर किय है. अब अहान शेट्टी ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ के अंडरवॉटर सीक्वेंस शूट करने में उनका पाडी लाइसेंस उनके बहुत काम आया. इस रोल के लिए ये बहुत जरूरी था. अहान ने बताया कि उन्होंने यह पाडी यानी प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ डाइविंग इंस्ट्रक्टर्स का लाइसेंस साल 2020 में कोविड के दौरान लिया था. सीन से पहले ली थी 2 महीने की ट्रेनिंग अहान शेट्टी स्कूल के दिनों में वह स्विमिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए पानी से उनका रिश्ता हमेशा से अच्छा रहा है. जब उन्हें पता चला कि फिल्म में पानी के अंदर शूट होने वाले सीन हैं, तो वह इसे एक चुनौती नहीं बल्कि एक रोमांचक अनुभव के तौर पर देखने लगे. अहान के मुताबिक, जब डायरेक्टर अनुराग सिंह ने उन्हें कहानी सुनाई थी, तभी साफ हो गया था कि अंडरवॉटर सीन फिल्म का अहम हिस्सा होंगे. इसी वजह से उन्होंने शूटिंग शुरू होने से करीब दो महीने पहले ही खास ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, ताकि पानी के अंदर लंबे समय तक काम करने में कोई दिक्कत न आए. रंग लाई अहान की मेहनत अभिनेता ने यह भी कहा कि अंडरवॉटर शूटिंग हर किसी के लिए आसान नहीं होती. कई लोग पानी के अंदर लंबे वक्त तक रहने से घबरा जाते हैं. लेकिन शूट के दौरान एक एक्सपर्ट डाइव टीम और सेफ्टी स्टाफ हर वक्त मौजूद था, जिससे पूरा शूट सुरक्षित और आरामदायक तरीके से पूरा हुआ.अहान कहते हैं कि जब अब वह स्क्रीन पर अपने अंडरवॉटर सीन्स देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि उनकी मेहनत वाकई रंग लाई है. बता दें कि अहान शेट्टी जिन्हें ‘बॉर्डर 2’ के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं. उन्होंने खुलासा किया है कि उनके पिता सुनील शेट्टी ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है. अहान के पिता ने प्रण लिया है कि जब तक फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई नहीं कर लेती. वह तब तक फिल्म नहीं देखेंगे.
Border 2 Border 2 Underwater Sequence Ahan Shetty PADI License Ahan Shetty Interview Border 2 Movie News Ahan Shetty Navy Officer Role Bollywood War Film
