Bihar Election 2025: there is threat to my life says Janshakti Janta Dal Chief Tej Pratap Yadav 'मेरी हत्या भी करा सकते हैं लोग', अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने पर बोले तेजप्रताप यादव
" Bihar Election 2025 : बिहार में चुनाव प्रचार का रविवार को आखिरी दिन है. इस बीच जनशक्ति जनता पार्टी चीफ तेजप्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. तेजप्रताप ने अपनी सुरक्षा बढ़ाई जाने पर कहा कि उनकी जान को खतरा है, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है.
बता दें कि केंद्र सरकार ने शनिवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेजप्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ाकर वाई कैटेगरी कर दिया गया. मीडिया से बातचीज के दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा कि, 'हमारे ऊपर खतरा है. इसलिए सुरक्षा बढ़ाई गई है. मेरी हत्या भी लोग करा देंगे. ढेर सारे लोग लगे हुए हैं.' तेजप्रताप यादव ने आगे कहा कि, उनकी मांगें सुन ली गई हैं और उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है.Advertisment तेजप्रताप की सुरक्षा इतने कमांडों रहेंगे तैनात खबरों के मुताबिक, गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब सीआरपीएफ की टीम तेजप्रयाप यादव को सुरक्षा देगी. जनशक्ति जनता दल चीफ को ये सुरक्षा वीआईपी प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत दी गई है. इस सुरक्षा में 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं. इनमें पांच घर और आसपास रहते हैं. जबकि बाकी 6 जवान तीन शिफ्ट में सुरक्षा में तैनात किए जाते हैं. तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव को दी जन्मदिन की बधाई इसके साथ ही तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई भी दी है. बता दें कि शनिवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया. तेजस्वी यादव की बहन मीसा भारती ने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की. जिसमें तेजस्वी यादव पूरे परिवार के साथ केक काटते और जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि, 'तेजस्वी का जन्मदिन है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. आशा करता हूं कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो. उन्हें मेरा आशीर्वाद है.' पहले भी अपनी जान को खतरा बता चुके हैं तेजप्रताप ये कोई पहली बार नहीं है जब तेजप्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताया हो. इससे पहले उन्होंने इसी साल जून में एएनआई से बातचीत के दौरान कहा था कि उनकी जान को खतरा है और उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. तब तेजप्रताप यादव ने कहा था कि हमको जान का खतरा है. हमारे दुश्मन सभी जगह लगे हुए हैं. जो चार-पांच लोग हैं वो मिलकर हमारे निजी जीवन को बर्बाद करने पर तुले हैं. ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तानी सरकार आसिम मुनीर के लिए करने वाली है संविधान संशोधन, अब मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी ये भी पढ़ें: देश में बड़ी आतंकी हमले की रची जा रही थी साजिश, गुजरात ATS ने किया भंडाफोड़, ISIS के तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Election 2025 Live Updates: Mahagathbandhan Hikes Stakes As Tejashwi Yadav Pledges Financial Aid For WomenBihar Election 2025 Live Updates: With the NDA and Mahagathbandhan locked in a closely fought contest, the election results are poised to have significant implications for Bihars political future.
Read more »
लालू का दानापुर में बाहुबली के लिए मेगा रोड शो: भास्कर से बोले- बीजेपी को जनता उखाड़ फेंकेगी, 14 नवंबर को ते...Bihar RJD Supremo Lalu Prasad Yadav Patna Danapur Road Show LIVE Photos Updates; Follow Bihar Congress RJD Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Bihar Election 2025: Phase 1 Polls Underway; Heavyweights Tejashwi Yadav, Samrat Choudhary Among Candidates In FrayBihar Election 2025: The state began voting in the first phase across 18 districts. Among those in the fray for Phase 1 are political heavyweights, actor, singer, and other prominent figures.
Read more »
Bihar Election Phase 1 Voting: ...আমরা জিততে চলেছি, বিহার জিততে চলেছে! ১৪ নভেম্বর এক নতুন সরকার গঠিত হবে...! অবিশ্বাস্য তেজস্বী...Bihar Election 2025 Bihar Election Phase 1 Voting 27 point 65 percent polling so far Patna records lowest voter turnout at 23 point 71 percent
Read more »
Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാറിൽ ആദ്യഘട്ട വോട്ടെടുപ്പ് പൂർത്തിയായി; 60 ശതമാനം പോളിങ്Bihar Assembly Election 2025: 18 ജില്ലകളിലെ 121 മണ്ഡലങ്ങളിലായിരുന്നു വോട്ടെടുപ്പ് നടത്തിയത്
Read more »
दूसरे फेज की 122 सीटों पर प्रचार का आखिरी दिन: मोदी बोले- विपक्ष को पहले फेज में 65 वोल्ट का झटका; तेजप्रता...Bihar Election 2025 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi Amit Shah Tejashwi Yadav | BJP JDU RJD Congress
Read more »
