एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: बंद हुआ 'हेल्थमैप' सेंटर, अब सीटी स्कैन और एक्सरे के लिए भटकेंगे मरीज

MGM Hospital Jamshedpur News

एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: बंद हुआ 'हेल्थमैप' सेंटर, अब सीटी स्कैन और एक्सरे के लिए भटकेंगे मरीज
Healthmap Diagnostic CenterDiagnostic Services ClosurePatient Impact
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 53%

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हेल्थमैप डायग्नोस्टिक सेंटर बंद हो गया है। 31 मार्च 2026 को एमओयू समाप्त होने के कारण यह आदेश आया है। इससे गरीब मरीजों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी जांचों के लिए निजी केंद्रों पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। Jharkhand Top...

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने आने वाले हजारों मरीजों के लिए गुरुवार की सुबह झटका देने वाली खबर लेकर आई है। अस्पताल परिसर में पीपीपी मोड पर संचालित हेल्थमैप डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। क्यों बंद हुआ डायग्नोस्टिक सेंटर? अस्पताल अधीक्षक डॉ.

बलराम झा ने कहा कि हेल्थमैप के साथ एमओयू की अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई है। सरकार की ओर से इस करार को आगे बढ़ाने या नए दिशा-निर्देश मिलने तक सेंटर का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि सेंटर खुला पाया गया, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एमजीएम प्रबंधन के आदेश की अनदेखी नियमानुसार गलत है। मरीजों की बढ़ेगी जेब पर मार हेल्थमैप सेंटर के बंद होने से सबसे ज्यादा मार गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों पर पड़ेगी। यहां एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी और सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांचें बाजार से काफी सस्ती दरों पर होती थीं। सरकारी विकल्प की कमी: एमजीएम के सरकारी सेंटर में फिलहाल सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बाहर जाने की मजबूरी: गंभीर मरीजों को अब निजी सेंटरों का रुख करना होगा, जहां जांच का खर्च दो से तीन गुना तक अधिक हो सकता है। लोड बढ़ने का खतरा: एक्स-रे और अन्य बुनियादी जांचों के लिए अब पूरी तरह सरकारी सेंटर पर निर्भरता बढ़ेगी, जिससे वहां लंबी कतारें लगनी तय हैं। समझौते का घटनाक्रम अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह समझौता मूल रूप से 16 नवंबर 2015 को शुरू हुआ था। कई बार विस्तार मिलने के बाद अंतिम समय सीमा 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। नए करार पर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं होने के कारण सेवाओं को रोकना पड़ा है। उम्मीद की किरण राहत की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन ने अप्रैल माह के अंत तक सरकार की ओर से नई MRI और सीटी स्कैन मशीन लगाने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, जब तक यह नई व्यवस्था शुरू नहीं होती, तब तक मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों की महंगी सेवाओं पर निर्भर रहना होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Healthmap Diagnostic Center Diagnostic Services Closure Patient Impact CT Scan X-Ray Medical Tests Private Labs Jamshedpur Healthcare Jharkhand Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Jamshedpur News In Hindi Jamshedpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jharkhand Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव में BJP का नया दांव, बदलेगी सियासत?Jharkhand Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव में BJP का नया दांव, बदलेगी सियासत?Jharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Municipal Elections | Jharkhand Municipal Elections 2026 | BJP | Jharkhand Politics | Jharkhand Nikay Chunav 2026 | Arun Singh | Congress | झारखंड
Read more »

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 4604 उम्मीदवार मैदान मेंJharkhand News: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 4604 उम्मीदवार मैदान मेंJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand municipal elections | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Nikay Chunav 2026 | Jharkhand municipal elections 2026 | Jharkhand Elections Date | BJP | Congress | JMM | झारखंड
Read more »

Jharkhand Nikay Chunav: आज थमेगा प्रचार, 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणनाJharkhand Nikay Chunav: आज थमेगा प्रचार, 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणनाJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Municipal Elections | Jharkhand Nikay Chunav Date | Jharkhand Nikay Chunav News | Jharkhand Municipal Elections 2026 | Jharkhand Elections | झारखंड
Read more »

झारखंड में पर्यटन को ₹361.67 करोड़: दशम और जोन्हा में ग्लास ब्रिज, पतरातू में स्काईवॉक; हुंडरू में रोपवेझारखंड में पर्यटन को ₹361.67 करोड़: दशम और जोन्हा में ग्लास ब्रिज, पतरातू में स्काईवॉक; हुंडरू में रोपवेJharkhand Budget 2026: झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पर्यटन विभाग हेतु 361.
Read more »

Jharkhand Budget Session: झारखंड बजट सत्र का सातवां दिन खत्म, सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उठाए कई सवालJharkhand Budget Session: झारखंड बजट सत्र का सातवां दिन खत्म, सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उठाए कई सवालJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand Budget Session | Jharkhand Budget Session 2026 | Jharkhand | Latest Jharkhand News | Budget Session in Jharkhand | Jharkhand Assembly | JMM | BJP | Congress | झारखंड
Read more »

Holi 2026: बाबाधाम में होली की धूम, भोलेनाथ पर गुलाल चढ़ाते ही शुरू हुई बाबानगरी की होलीHoli 2026: बाबाधाम में होली की धूम, भोलेनाथ पर गुलाल चढ़ाते ही शुरू हुई बाबानगरी की होलीJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Holi 2026 | Holi News | Deoghar News | Deoghar Babadham | Babadham News | Holi celebrations in Babadham | Jharkhand Holi News | झारखंड
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:02:21