'मेडे' कॉल के बाद इंडिगो फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग, 168 यात्रियों की जान बची

Indigo Flight Emergancy Landing News

'मेडे' कॉल के बाद इंडिगो फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग, 168 यात्रियों की जान बची
Indigo FlightIndigo Flight EmergencyBengaluru News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

गुवाहाटी से चेन्नै जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई-6764 को ईंधन की कमी के कारण बेंगलुरु में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान ने गुरुवार शाम को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।

गुवाहाटी: गुरुवार की रात गुवाहाटी से चेन्नै जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6764 को आपात स्थिति में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में 168 यात्री सवार थे। पायलट ने ईंधन की कमी के कारण 'मेडे' कॉल किया, जिसके बाद यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट ने गुवाहाटी से शाम 4:40 बजे उड़ान भरी थी और चेन्नै में रात 7:45 बजे लैंडिंग की तैयारी कर रही थी। लैंडिंग के दौरान विमान का लैंडिंग गियर रनवे को छू गया, लेकिन पायलट ने ‘बॉल्कड लैंडिंग’ प्रक्रिया के तहत 'गो अराउंड' का फैसला लिया और दोबारा लैंडिंग नहीं की। इसके बाद विमान को डायवर्ट कर बेंगलुरु भेजा गया।पायलट ने मेडे कॉल किया बेंगलुरु एयरपोर्ट से लगभग 35 मील दूर पायलट ने 'मेडे' कॉल किया, जिससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सतर्क हो गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, तुरंत मेडिकल और फायर सर्विस की टीमें तैनात कर दी गईं। विमान को रात 8:20 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। एक यात्री ने बताया कि विमान के अचानक ऊपर उठने से कई लोग डर गए थे। इस दौरान एक सूत्र ने बताया कि 'गो अराउंड' के बाद विमान में अनिवार्य न्यूनतम डायवर्जन ईंधन भी मौजूद नहीं था। इसका मतलब था कि आपात स्थिति में विमान को दूसरे स्थान पर सुरक्षित उतारने के लिए जरूरी ईंधन की भी कमी हो चुकी थी। हालांकि इंडिगो एयरलाइन ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि पायलट ने 'मेडे' कॉल किया था।इंडिगो ने किया ये दावाइंडिगो का कहना है कि फ्लाइट को चेन्नै एयरपोर्ट पर ट्रैफिक के कारण डायवर्ट किया गया, लेकिन चेन्नै ATC ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उस समय एयरपोर्ट पर कोई ट्रैफिक नहीं था। इस घटना के बाद दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। हालांकि इंडिगो ने अब तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद, क्रू ने घोषणा की कि ईंधन भरने के बाद विमान चेन्नै के लिए रवाना होगा। दूसरे पायलटों की टीम ने विमान को रात 11:25 बजे चेन्नै में सुरक्षित लैंड कराया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि यह घटना विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।.

गुवाहाटी: गुरुवार की रात गुवाहाटी से चेन्नै जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6764 को आपात स्थिति में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में 168 यात्री सवार थे। पायलट ने ईंधन की कमी के कारण 'मेडे' कॉल किया, जिसके बाद यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट ने गुवाहाटी से शाम 4:40 बजे उड़ान भरी थी और चेन्नै में रात 7:45 बजे लैंडिंग की तैयारी कर रही थी। लैंडिंग के दौरान विमान का लैंडिंग गियर रनवे को छू गया, लेकिन पायलट ने ‘बॉल्कड लैंडिंग’ प्रक्रिया के तहत 'गो अराउंड' का फैसला लिया और दोबारा लैंडिंग नहीं की। इसके बाद विमान को डायवर्ट कर बेंगलुरु भेजा गया।पायलट ने मेडे कॉल किया बेंगलुरु एयरपोर्ट से लगभग 35 मील दूर पायलट ने 'मेडे' कॉल किया, जिससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सतर्क हो गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, तुरंत मेडिकल और फायर सर्विस की टीमें तैनात कर दी गईं। विमान को रात 8:20 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। एक यात्री ने बताया कि विमान के अचानक ऊपर उठने से कई लोग डर गए थे। इस दौरान एक सूत्र ने बताया कि 'गो अराउंड' के बाद विमान में अनिवार्य न्यूनतम डायवर्जन ईंधन भी मौजूद नहीं था। इसका मतलब था कि आपात स्थिति में विमान को दूसरे स्थान पर सुरक्षित उतारने के लिए जरूरी ईंधन की भी कमी हो चुकी थी। हालांकि इंडिगो एयरलाइन ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि पायलट ने 'मेडे' कॉल किया था।इंडिगो ने किया ये दावाइंडिगो का कहना है कि फ्लाइट को चेन्नै एयरपोर्ट पर ट्रैफिक के कारण डायवर्ट किया गया, लेकिन चेन्नै ATC ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उस समय एयरपोर्ट पर कोई ट्रैफिक नहीं था। इस घटना के बाद दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। हालांकि इंडिगो ने अब तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद, क्रू ने घोषणा की कि ईंधन भरने के बाद विमान चेन्नै के लिए रवाना होगा। दूसरे पायलटों की टीम ने विमान को रात 11:25 बजे चेन्नै में सुरक्षित लैंड कराया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि यह घटना विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Indigo Flight Indigo Flight Emergency Bengaluru News Mayday Call मेडे कॉल इंडिगो फ्लाइट इंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग इंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग बेंगलुरु बेंगलुरु न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हवा में ही इंडिगो की फ्लाइट ओले गिरने से कांपी, इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के अंदर का VIEDO आया सामनेहवा में ही इंडिगो की फ्लाइट ओले गिरने से कांपी, इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के अंदर का VIEDO आया सामनेIndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग | Breaking News
Read more »

बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे प्लेन में तकनीकी खामी आई: जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद उड़...बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे प्लेन में तकनीकी खामी आई: जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद उड़...Air India Express Flight Jaipur Airport Emergency Landing Update; बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एयरइंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
Read more »

इंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग मामले में PAK ने की ये करतूत, सामने आया उसका अमानवीय चेहराइंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग मामले में PAK ने की ये करतूत, सामने आया उसका अमानवीय चेहरादिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट भीषण आंधी-तूफान और ओले गिरने के कारण गंभीर टर्बुलेंस में फंस गई. पायलट ने लाहौर एटीसी से मानवीय आधार पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मांगी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया. इसके बाद, विमान को श्रीनगर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.
Read more »

रांची में फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 40 मिनट बाद लैंडिंग: बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी ...रांची में फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 40 मिनट बाद लैंडिंग: बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी ...रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना आज (सोमवार, 2 जून) दोपहर 1.14 बजे की है।
Read more »

इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी का आया था कॉलइंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी का आया था कॉलकोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की जांच की गई.
Read more »

Maharashtra News: नागपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में मचा हड़कंपMaharashtra News: नागपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में मचा हड़कंपसुरक्षा के लिहाज से हर एहतियात बरती जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी कहां से और किस मकसद से दी गई थी. राज्य। महाराष्ट्र
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:04:05