Maharashtra News: नागपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में मचा हड़कंप

Indigo Flight News News

Maharashtra News: नागपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में मचा हड़कंप
Indigo Flight Bomb ThreatIndigo FlightNagpur
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

सुरक्षा के लिहाज से हर एहतियात बरती जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी कहां से और किस मकसद से दी गई थी. राज्य। महाराष्ट्र

Nagpur : महाराष्ट्र के नागपुर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. कोच्ची से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की सूचना मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में लैंड कराना पड़ा.

हालांकि, अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पूरे मामले ने यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है. Advertismentकोच्चि से दिल्ली हुई थी रवाना मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2211 सोमवार सुबह कोच्ची से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान एयरलाइंस को बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी. अनुमति मिलते ही विमान को नागपुर में सुरक्षित उतारा गया. 180 से अधिक यात्री थे सवार फ्लाइट में करीब 180 से ज्यादा यात्री सवार थे. जैसे ही विमान लैंड हुआ, मौके पर CISF, बम निरोधक दस्ता और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया. विमान को एक सुरक्षित क्षेत्र में खड़ा किया गया और यात्रियों को बाहर निकालकर टर्मिनल में भेजा गया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे विमान की गहन जांच शुरू की. दो घंटे तक चली तलाशी करीब दो घंटे चली तलाशी प्रक्रिया के बाद अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला है. फिलहाल बम की धमकी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से हर एहतियात बरती जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी कहां से और किस मकसद से दी गई थी. जांच में जुटी पुलिस एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि सभी लोग सुरक्षित हैं और जल्द ही वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की जाएगी. नागपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब देशभर में हवाई सुरक्षा को लेकर सतर्कता पहले से ही बढ़ाई गई है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय पर प्रतिक्रिया और पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. यह भी पढ़ें: इंडिगो-एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, यात्रा से पहले चेक करें फ्लाइट स्टेटस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Indigo Flight Bomb Threat Indigo Flight Nagpur Maharashtra News In Hindi Nagpur News In Hindi Nagpur News MAHARASHTRA NEWS State News State News In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

श्रीनगर में ऐसा तूफान-ओले, उड़ रहे प्लेन की टूटी नाक, यात्रियों में चीख पुकार, दुआ मांगने लगे, VIDEO आया सामनेश्रीनगर में ऐसा तूफान-ओले, उड़ रहे प्लेन की टूटी नाक, यात्रियों में चीख पुकार, दुआ मांगने लगे, VIDEO आया सामनेIndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग | Breaking News
Read more »

हवा में ही इंडिगो की फ्लाइट ओले गिरने से कांपी, इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के अंदर का VIEDO आया सामनेहवा में ही इंडिगो की फ्लाइट ओले गिरने से कांपी, इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के अंदर का VIEDO आया सामनेIndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग | Breaking News
Read more »

इंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग मामले में PAK ने की ये करतूत, सामने आया उसका अमानवीय चेहराइंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग मामले में PAK ने की ये करतूत, सामने आया उसका अमानवीय चेहरादिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट भीषण आंधी-तूफान और ओले गिरने के कारण गंभीर टर्बुलेंस में फंस गई. पायलट ने लाहौर एटीसी से मानवीय आधार पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मांगी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया. इसके बाद, विमान को श्रीनगर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.
Read more »

इंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग मामले में PAK ने की ये करतूत, सामने आया उसका अमानवीय चेहराइंडिगो फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग मामले में PAK ने की ये करतूत, सामने आया उसका अमानवीय चेहरादिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट भीषण आंधी-तूफान और ओले गिरने के कारण गंभीर टर्बुलेंस में फंस गई. पायलट ने लाहौर एटीसी से मानवीय आधार पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मांगी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया. इसके बाद, विमान को श्रीनगर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.
Read more »

पठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, इलाके में मचा हड़कंपपठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, इलाके में मचा हड़कंपपंजाब के पठानकोट में भारतीय वायु सेना के एक अपाचे हेलिकॉप्टर ने नांगलपुर इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर की अचानक लैंडिंग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इस घटना से क्षेत्र में कौतूहल है और वायु सेना जांच कर रही है। वहीं इलाके में हेलिकॉप्टर देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई...
Read more »

इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी का आया था कॉलइंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी का आया था कॉलकोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की जांच की गई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:24:33