'मुसलमान में बाबर का DNA है तो तुम में किसका?', राणा सांगा विवाद के बीच फिर आया रामजीलाल सुमन का बयान

Samajwadi Party Mp Ramji Lal Suman News

'मुसलमान में बाबर का DNA है तो तुम में किसका?', राणा सांगा विवाद के बीच फिर आया रामजीलाल सुमन का बयान
Rajya SabhaRana Sanga RowDna
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

राणा सांगा को लेकर बयान पर मचे सियासी बवाल के बीच सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का फिर से एक बयान आया है. उन्होंने कहा है कि अगर कहते हो कि मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम में किसका है?

उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर सियासी हंगामा मचा हुआ है. राणा सांगा को लेकर उनके बयान पर करणी सेना ने मोर्चा खोल रखा है. आगरा सहित सूबे के अलग-अलग शहरों में विरोध-प्रदर्शनों के बीच सपा सांसद सुमन का फिर से एक बयान आया है.

आंबेडकर जयंती के मौके पर आगरा के सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रामजीलाल सुमन ने कहा कि गड़े मुर्दे मत उखाड़ो. तुम कहते हो हर मस्जिद के नीचे मंदिर है तो हमें यह कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है.Advertisementउन्होंने ये भी कहा कि अगर कहोगे कि मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम में किसका डीएनए है? जरा यह भी बता दो. सुमन ने करणी सेना पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमने तीन सेनाएं सुनी थीं- वायु सेना, थल सेना और नौ सेना. हमारे बीच अब यह नई सेना पैदा हो गई है. सपा सांसद ने कहा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है. अरुणाचल प्रदेश को चीन अपने हिस्से में दिखाता है. उन्होंने कहा कि करणी सेना के रणबांकुरों को हिंदुस्तान की सरहद पर जाना चाहिए और चीन से हमें बचाना चाहिए.सपा सांसद ने कहा कि अगर तुम यह नहीं करते हो तो तुमसे ज्यादा नकली इस दुनिया में कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि क्षत्रियों का धर्म तो मदद करना है. भरतपुर के राजा सूरजमल ने अंग्रेजों के सिर काटे, किसी गरीब का सिर नहीं काटा. सुमन ने यह भी कहा कि इस लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं, यह लड़ाई PDA की है. सपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह लड़ाई उन लोगों से है जो हिंदुस्तान के मुसलमान को बाबर की औलाद कहते हैं.Advertisementयह भी पढ़ें: राणा सांगा विवाद पर आगरा में उबाल, कड़ी सुरक्षा के बीच जुटे क्षत्रिय संगठन, रामजी लाल सुमन को दिया अल्टीमेटमउन्होंने कहा कि जब-जब इस देश की इज्जत दांव पर लगी, हिंदुस्तान के मुसलमान ने साबित कर दिया कि यहां की मिट्टी से जितनी मोहब्बत हिंदू को है, उससे कम मोहब्बत मुसलमान को नहीं है. सपा सांसद सुमन ने कहा कि यह लड़ाई लंबी है, इसलिए तो हमने कह दिया कि हिंदुस्तान के मुसलमान ने कभी बाबर को अपना आदर्श नहीं माना. यह तो मोहम्मद साहब और सूफी संतों को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने आंबेडकर के अनुयायियों से कहा कि जो बाबा साहेब को मानते हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि मोहल्ले में एक प्रचार कर देना. यह बड़ा खतरनाक मामला है.यह भी पढ़ें: लखनऊ: सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन, CM हाउस के सामने राणा सांगा की मूर्ति स्थापित करने की मांगसपा सांसद सुमन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि अगर जेल जाना पड़ जाए तो जाओगे? सुमन की इस बात पर मौजूद बैठक में सभी लोगों ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं. सुमन ने करणी सेना का नाम लिए बगैर कहा कि उन लोगों से कहना चाहता हूं कि मैदान तैयार है, दो-दो हाथ होंगे. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Rajya Sabha Rana Sanga Row Dna Muslim Babar Akhilesh Yadav

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'रामजीलाल ने जो कहा...', राणा सांगा विवाद पर SP सांसद के बचाव में आए अखिलेश, देखें'रामजीलाल ने जो कहा...', राणा सांगा विवाद पर SP सांसद के बचाव में आए अखिलेश, देखेंउत्तर प्रदेश में राणा सांगा पर छिड़े विवाद में नया मोड़ आया है. समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर अखिलेश यादव ने समर्थन दिया है. अखिलेश ने कहा कि BJP इतिहास के पन्ने पलटना बंद करें. दरअसल रामजीलाल ने राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
Read more »

मैंने हल्ला मचाया तो डिस्टर्ब हो जाइएगा...राणा सांगा पर संसद में महासंग्राम, सपा पर भड़के बीजेपी सांसदमैंने हल्ला मचाया तो डिस्टर्ब हो जाइएगा...राणा सांगा पर संसद में महासंग्राम, सपा पर भड़के बीजेपी सांसदसदन में बीजेपी सांसदों ने सुमन के बयान को राणा सांगा और राजपूत समाज का अपमान बताते हुए माफी की मांग की.
Read more »

Rana Sanga Controversy में चल रही बयानबाजी में अब BSP सुप्रीमो Mayawati की एंट्री हो गईRana Sanga Controversy में चल रही बयानबाजी में अब BSP सुप्रीमो Mayawati की एंट्री हो गईRana Sanga Controversy: राणा सांगा विवाद में चल रही बयानबाजी में अब बसपा सुप्रीमो मायावती की भी एंट्री हो गई है। मायवती ने बहुचर्चित गेस्ट हाउस कांड का राग छेड़ दिया है.
Read more »

Rana Sanga Controversy पर Rajya Sabha MP Mahima Kumari Mewar ने कड़ी कार्रवाई की मांग क्यों की?Rana Sanga Controversy पर Rajya Sabha MP Mahima Kumari Mewar ने कड़ी कार्रवाई की मांग क्यों की?Rana Sanga Controversy: राणा सांगा का मुद्दा सड़क से संसद तक गूंज रहा है, राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने अपने भाषण में राणा सांगा को 'गद्दार' करार देते हुए ये दावा किया था कि उन्होंने मुगल बादशाह बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए भारत में...
Read more »

कौन थे राणा सांगा? जो युद्ध के दौरान एक हाथ, आंख और पैर खोकर भी मैदान में डटे रहेकौन थे राणा सांगा? जो युद्ध के दौरान एक हाथ, आंख और पैर खोकर भी मैदान में डटे रहेराणा सांगा मेवाड़ के एक शक्तिशाली शासक थे, जिन्होंने भारत में विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ जमकर लड़ाई लड़ी.राणा सांगा का पूरा नाम महाराणा संग्राम सिंह था.
Read more »

राणा सांगा विवाद पर आगरा में करणी सेना का प्रदर्शन, रामजीलाल सुमन से माफी की मांगराणा सांगा विवाद पर आगरा में करणी सेना का प्रदर्शन, रामजीलाल सुमन से माफी की मांगआगरा में राणा सांगा की जयंती पर एक्शन है. करणी सेना जुलूस निकालने जा रही है. विवादित बयान देने वाले SP नेता रामजीलाल सुमन से माफी की मांग की. करणी सेना की अपील के बाद सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई. रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा सभापति को चिट्ठी लिखकर जान का डर जताया. देखें न्यूज बुलेटिन.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:30:48