उत्तर प्रदेश में राणा सांगा पर छिड़े विवाद में नया मोड़ आया है. समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर अखिलेश यादव ने समर्थन दिया है. अखिलेश ने कहा कि BJP इतिहास के पन्ने पलटना बंद करें. दरअसल रामजीलाल ने राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान का बचाव किया है. सुमन के संसद में मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा को 'गद्दार' बताए जाने के बाद राजनीतिक बवाल मच गया था.
बीजेपी ने सपा सांसद के इस बयान को हिंदू समुदाय के प्रति अपमान बताया और अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया.Advertisement21 मार्च को राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान, रामजीलाल सुमन ने कहा था कि भारतीय मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते, बल्कि वे पैगम्बर मुहम्मद और सूफी परंपराओं का पालन करते हैं. उन्होंने सवाल उठाया था कि आखिर बाबर को भारत लाया कौन? "यह राणा सांगा ही थे जिन्होंने बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था."यह भी पढ़ें: राणा सांगा को सपा सांसद ने कहा 'गद्दार', भड़के वंशज विश्वराज, बोले- बाबर को लाए नहीं, उनके खिलाफ लड़ेइतिहास और हिंदू समाज का अपमानबीजेपी ने अखिलेश यादव के सुमन के बयान का समर्थन करने पर कहा कि यह भारतीय इतिहास और हिंदू समाज का अपमान है. बीजेपी नेताओं और हिंदू संगठनों ने औरंगजेब को महिमामंडित करने की कोशिशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है, और हिंदू संगठन औरंजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं.Advertisementअखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि "अगर बीजेपी के नेता इतिहास के पन्ने पलट सकते हैं, तो रामजीलाल सुमन ने इतिहास के एक पन्ने का उल्लेख किया है. हमने 200 साल पहले का इतिहास नहीं लिखा." उन्होंने बीजेपी से अपील की कि वह इतिहास को सेलेक्टिव तरीके से न खंगाले.पैर के अंगूठे से किया गया था शिवाजी का अभिषेकअखिलेश यादव ने शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि उस समय उन्हें हाथ से नहीं बल्कि बाएं पैर के अंगूठे से अभिषेक किया गया था और पूछा कि क्या आज बीजेपी इस पर माफी मांगेगी?यह भी पढ़ें: 'तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो...', सपा सांसद रामजी लाल सुमन की विवादित टिप्पणी, बीजेपी बोली- देश से माफी मांगोबीजेपी नेता अमित मालवीय ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हैं और सुमन के बयान का समर्थन कर रहे हैं.वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने सपा सांसद सुमन के बयान को शर्मनाक बताते हुए उनसे माफी की मांग की है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी सुमन की टिप्पणी की निंदा की है. ये भी देखें
MP Ramjilal Suman Rana Sanga अखिलेश यादव सांसद रामजीलाल सुमन राणा सांगा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन हैं रामजी लाल सुमन? अखिलेश के सांसद ने बाबर-औरंगजेब विवाद के बीच राणा सांगा को बताया गद्दारWho is Ramji Lal Suman: यूपी की राजनीति में रामजी लाल सुमन जाना-माना नाम हैं। वे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्हें दलित राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है। रामजी लाल सुमन सपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। छात्र राजनीति से उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की...
Read more »
हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद… सपा सांसद ने राज्यसभा में दिया बयान, औरंगजेब पर छिड़ी बहस में आया उबालराज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने राणा सांगा को गद्दार और हिंदुओं को उनकी औलाद कहा। इस बयान पर भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे राजपूत समाज के साथ राष्ट्र का अपमान करार दिया। मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सुमन के खिलाफ तहरीर देने की बात कही...
Read more »
'भाजपा इतिहास के पन्ने पलटना बंद करे', राणा सांगा विवाद पर अखिलेश यादव का पलटरवारUttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने नए विवाद को जन्म दे दिया है. उन्होंने बाबर और औरंगजेब के मुद्दे पर बात रखते हुए राणा सांगा को गद्दार करार दिया. इस पर सियासी विवाद गहरा गया है.
Read more »
सपा सांसद की जीभ काटने पर 1 लाख का इनाम देने का ऐलान, रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को कहा था गद्दारराज्यसभा में मेवाड़ के सम्राट राणा सांगा को गद्दार कहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिल भारत हिन्दू महासभा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। हालांकि अब रामजीलाल सुमन बैकफुट पर आए...
Read more »
Rajasthan Politics: सपा सासंद रामजीलाल के बयान पर भड़के गजेंद्र सिंह शेखावत, बोले- बाबर और राणा सांगा को कभी...Rajasthan Politics: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए के विवादित बयान पर सियासी गलियारों में संग्राम मचा हुआ है. केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी.
Read more »
Rana Sanga Controversy: राणा सांगा पर सियासी संग्राम | Akhilesh Yadav | BJP | Ramji Lal SumanSP MLA On Rana Sanga: UP से सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान से राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर नाराजगी जताते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी...
Read more »
