राणा सांगा विवाद पर आगरा में करणी सेना का प्रदर्शन, रामजीलाल सुमन से माफी की मांग

RAMJILAL SUMAN News

राणा सांगा विवाद पर आगरा में करणी सेना का प्रदर्शन, रामजीलाल सुमन से माफी की मांग
RAMJILAL SUMAN StatementKarni Sena Protest In LucknowKarni Sena Protest
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 204 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 63%

आगरा में राणा सांगा की जयंती पर एक्शन है. करणी सेना जुलूस निकालने जा रही है. विवादित बयान देने वाले SP नेता रामजीलाल सुमन से माफी की मांग की. करणी सेना की अपील के बाद सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई. रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा सभापति को चिट्ठी लिखकर जान का डर जताया. देखें न्यूज बुलेटिन.

करणी सेना सहित 40 से अधिक क्षत्रिय संगठनों के सदस्यों ने शनिवार को आगरा के गढ़ी क्षेत्र में एकत्र होकर एक रैली का आयोजन किया. उन्होंने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन से 16वीं सदी के राजपूत शासक राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर सार्वजनिक माफी की मांग की.

करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर रामजी लाल सुमन ने माफी नहीं मांगी, तो क्षत्रिय संगठन आगे की रणनीति तैयार करेंगे. शनिवार को आयोजित 'रक्त स्वाभिमान सम्मेलन' को देखते हुए, सांसद सुमन के घर की सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त किया गया था. पुलिस ने उनके आवास के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना रखा था. Advertisementकरणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी थी कि अगर शाम 5 बजे तक सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगरा में उनके आवास तक मार्च करेंगे. करणी सेना की रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात से ही अलग-अलग जिले और शहरों से लोग पहुंचने शुरू हो गए. इस रैली के लिए लगभग 50,000 स्क्वायर मीटर के खेत को समतल कर सभा स्थल में तब्दील किया गया था. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी करणी सेना की रैली में शामिल होने आगरा पहुंचे थे. 26 मार्च को हुआ था हमलाबता दें कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है. इससे पहले करणी सेना ने 26 मार्च को रामजी लाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल थे. घटना के संबंध में 27 मार्च को आगरा के हरिपर्वत थाने में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे. Advertisement24 स्थानों पर तैनात किया गया पुलिस बलकरणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'सम्मेलन के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. यदि सांसद रामजी लाल सुमन जल्द ही माफी नहीं मांगते हैं, तो सम्मिलित क्षत्रिय संगठन आगे की रणनीति तय करेंगे.' डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि तीन स्तर की सुरक्षा योजना लागू की गई थी. शहर के 24 प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया और कई जगह बैरिकेडिंग की गई थी.'तलवारवालों को किया जा रहा चिन्हित'सोनम कुमार ने करणी सेना की चेतावनी पर आजतक से बातचीत करते हुए कहा, 'स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. करणी सेना के सदस्यों को आगरा की बाहरी सुरक्षा घेरे को पार करने तक की अनुमति नहीं दी गई, एमपी रामजी लाल सुमन के घर तक पहुंचना तो दूर की बात है.' उन्होंने कहा, 'जो लोग तलवारें लेकर आ रहे थे, हम उन्हें चिन्हित कर रहे हैं. आपत्तिजनक हथियार जब्त किए जा रहे हैं और उनकी तस्वीरें भी ली जा रही हैं.' करणी सेना ने दिया ज्ञापनपुलिस प्रशासन और विधायक की मौजूदगी में करणी सेना ने ज्ञापन दिया और सांसद रामजी लाल से माफी मांगने की बात कही. इसपर आश्वासन के बाद 5 बजे का अल्टीमेटम खत्म किया गया. पुलिस के मुताबिक, सभी से ज्ञापन लेकर उनको वापस भेजा दिया गया. स्थानीय पुलिस को मजबूती देने के लिए मेरठ, झांसी और मैनपुरी जैसे आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था. अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी. Advertisementक्या है पूरा मामला?विवाद की शुरुआत 21 मार्च को संसद में रामजी लाल सुमन द्वारा दिए गए एक बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राणा सांगा ने दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत बुलाया था. सुमन ने तर्क दिया कि अगर भारतीय मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो उसी तर्क से अन्य समुदायों को भी राणा सांगा जैसे 'गद्दार' का वंशज कहा जा सकता है. सुमन के इस बयान से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना समेत कई राजपूत संगठनों में आक्रोश फैल गया और राजपूत विरासत पर टिप्पणी को लेकर तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली. सुमन ने अपने आवास पर हुए हमले के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दायर की है.'मेरी जान को खतरा है'सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने अपने बयान में कहा कि हर किसी को विरोध की आजादी है, देश में विरोध करने का भी तरीका है. लेकिन करणी सेना ने जो तरीका अपनाया है, वह अराजकता का तरीका है. मेरा विचार है, यह मेरे ऊपर नहीं बल्कि PDA पर हमला हुआ है. उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को जान-माल का खतरा था, इसलिए मैंने राज्यसभा के उपसभापति को सुरक्षा के लिए पत्र लिख कर दिया था. पुलिस प्रशासन को लगता है कि मेरी हत्या हो सकती है, इसलिए सुरक्षा रखी है.Advertisement9 मई को दिल्ली में होगी रैली आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने वापस लौटते समय नेशनल हाइवे को जाम कर दिया और रामजी लाल सुमन से माफी मांगने की बात कहने लगे. इस दौरान स्थिति बिगड़ गई, जिससे पुलिस फोर्स और आरएएफ को उतरना पड़ा. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की और सड़क पर कार्यकर्ताओं को दौड़ाया. करणी सेना ने 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती पर दिल्ली में एक और रैली आयोजित करने का ऐलान किया है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

RAMJILAL SUMAN Statement Karni Sena Protest In Lucknow Karni Sena Protest SP MP Ramjilal Suman Lucknow Protest Against Akhilesh Yadav रामजी लाल सुमन करणी सेना राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राणा सांगा पर दिये बयान पर बवाल, आगरा में पुलिस और करणी सेना के बीच मारपीटराणा सांगा पर दिये बयान पर बवाल, आगरा में पुलिस और करणी सेना के बीच मारपीटपुलिस ने लाठीचार्ज कर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं है.
Read more »

मैंने हल्ला मचाया तो डिस्टर्ब हो जाइएगा...राणा सांगा पर संसद में महासंग्राम, सपा पर भड़के बीजेपी सांसदमैंने हल्ला मचाया तो डिस्टर्ब हो जाइएगा...राणा सांगा पर संसद में महासंग्राम, सपा पर भड़के बीजेपी सांसदसदन में बीजेपी सांसदों ने सुमन के बयान को राणा सांगा और राजपूत समाज का अपमान बताते हुए माफी की मांग की.
Read more »

करणी सेना का रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आज: क्षत्रिय समाज के नेताओं की चेतावनी, 'सपा और सुमन को इतिहास बताने आए हैं'करणी सेना का रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आज: क्षत्रिय समाज के नेताओं की चेतावनी, 'सपा और सुमन को इतिहास बताने आए हैं'Agra News सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांग पर दिए एक बयान पर बवाल मचा था। आगरा में पिछले महीने करणी सेना ने प्रदर्शन किया था। राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना स्क्त स्वाभिवान सम्मेलन का आयोजन कर रही है। पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर है। करनी सेना ने कहा है कि आगरा में कार्यकर्ताओं का खून गिरा है इसलिए सम्मेलन यहां कर रहे...
Read more »

UP: राणा सांगा की जयंती पर आगरा में करणी सेना का सम्मेलन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार जवान, PAC की 9 कंपनियां तैनातUP: राणा सांगा की जयंती पर आगरा में करणी सेना का सम्मेलन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार जवान, PAC की 9 कंपनियां तैनातआगर में करणी सेना और अन्य क्षत्रिय संगठनों द्वारा आज राणा सांगा की जयंती पर कुबेरपुर के पास गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।
Read more »

Karni Sena Protest: हाथो में तलवार लिए Ramji Lal Suman के घर की ओर निकली करणी सेना, कही ये बातKarni Sena Protest: हाथो में तलवार लिए Ramji Lal Suman के घर की ओर निकली करणी सेना, कही ये बातKarni Sena Protest: मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा की आज जयंती है और इस मौके पर करणी सेना की आगरा में रक्त स्वाभिमान रैली हो रही है. करणी सेना के समर्थकों ने रैली में तलवारें और बंदूकें लहराईं. दरअसल करणी सेना समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान का विरोध कर रही है और रामजीलाल सुमन से माफ़ी की मांग कर रहे हैं.
Read more »

Karni Sena Protest: Ramji Lal Suman के खिलाफ करणी सेना फिर करेगी शक्ति प्रदर्शन?Karni Sena Protest: Ramji Lal Suman के खिलाफ करणी सेना फिर करेगी शक्ति प्रदर्शन?Karni Sena Protest: मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा की आज जयंती है और इस मौके पर करणी सेना की आगरा में रक्त स्वाभिमान रैली हो रही है. करणी सेना के समर्थकों ने रैली में तलवारें और बंदूकें लहराईं. दरअसल करणी सेना समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान का विरोध कर रही है और रामजीलाल सुमन से माफ़ी की मांग कर रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:41:00