जहां दर्शक एनिमेटेड फिल्मों के मामले में हॉलीवुड पर भरोसा करते आए हैं. 'महावतार नरसिम्हा' भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है. सोमवार को तो इस एनिमेटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो हफ्ते से सुनामी ला रही 'सैयारा' को भी पीछे छोड़ दिया है.
KGF-कांतारा जैसी फिल्में दे चुके होम्बाले फिल्म्स की नई फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' इन दिनों थिएटर्स में धमाल मचा रही है. बिना किसी खास प्रमोशन या चर्चा के रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन से जनता का दिल जीतना शुरू कर दिया.
भारतीय फिल्म दर्शकों में एनिमेटेड फिल्मों का क्रेज इस कदर है कि यहां कामयाब होने वाली सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में से तीन एनिमेटेड फिल्में हैं- द जंगल बुक , द लायन किंग और मुफासा . लेकिन भारतीय एनिमेटेड फिल्में दर्शकों को बहुत इम्प्रेस नहीं कर पाई हैं. अब बहुत लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'महावतार नरसिम्हा' ने पहले वीकेंड में ही ऐसी भीड़ जुटाई जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. 'महावतार नरसिम्हा' भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है. अब तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो हफ्ते से सुनामी ला रही 'सैयारा' को भी पीछे छोड़ने लगी है. 'सैयारा' को कैसे पीछे छोड़ रही 'महावतार नरसिम्हा'?दो न्यूकमर्स की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' पिछले 11 दिन से बॉक्स ऑफिस पर लगातार जोरदार परफॉर्म कर रही है. बीता वीकेंड, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का दूसरा वीकेंड था और इसकी कमाई पहले वीकेंड के मुकाबले बमुश्किल 10%-12% ही कम हुई. ऐसे में ये दिख ही रहा था कि अपने दूसरे सोमवार को भी 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर जनता की फेवरेट बनी रहेगी. Advertisement मंगलवार की सुबह फिल्म टिकट बुकिंग ऐप बुक माय शो की ट्रेंडिंग आंकड़ा बता रहा था कि पिछले 24 घंटे, यानी सोमवार सुबह से लेकर मंगलवार सुबह तक 'सैयारा' के लगभग 1 लाख 51 हजार से ज्यादा टिकट बिके. हफ्ते के पहले कामकाजी दिन के हिसाब से ये आंकड़ा बहुत सॉलिड है. मगर इस ऐप के ट्रेंडिंग टिकर पर ही 'महावतार नरसिम्हा' की परफॉरमेंस भी सरप्राइज करने वाली थी. सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक के 24 घंटे में ही 'महावतार नरसिम्हा' के लिए 1 लाख 82 हजार से ज्यादा टिकट बुक हुए थे. यानी 'सैयारा' के मुकाबले 'महावतार नरसिम्हा' के टिकट 30 हजार से भी ज्यादा बुक हुए. सोमवार को इस फिल्म की डिमांड 'सैयारा' से भी ज्यादा थी, जबकि इसके शोज अभी भी बहुत ज्यादा स्क्रीन्स पर नहीं चल रहे. मंगलवार को दोपहर 2 बजे भी टिकट बुकिंग ऐप पर 'महावतार नरसिम्हा' के लिए 'सैयारा' से ज्यादा टिकट बुक होते नजर आए. ऐप पर जहां 'सैयारा' के लिए पिछले एक घंटे में बुक हुए टिकटों की गिनती 11 हजार थी, वहीं 'महावतार नरसिम्हा' के लिए इसी एक घंटे में 16 हजार से ज्यादा टिकट बुक हुए. कैसी है 'महावतार नरसिम्हा' की परफॉरमेंस?बॉक्स ऑफिस पर 'महावतार नरसिम्हा' ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया था. संडे तक आते-आते ये कलेक्शन 5 गुना से भी ज्यादा बढ़ गया और तीसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सोमवार को 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया जिसमें 4 करोड़ रुपये तो सिर्फ इस फिल्म के हिंदी वर्जन से आए हैं. Advertisement अबतक 4 दिन में 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर लगभग 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसमें हिंदी वर्जन का हिस्सा 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 'महावतार नरसिम्हा' का तेलुगू वर्जन भी लागातार स्पीड पकड़ रहा है. इस वर्जन ने पहले दिन केवल 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, जो संडे तक बढ़कर 2.37 करोड़ रुपये हो गया. सोमवार को भी 'महावतार नरसिम्हा' का तेलुगू वर्जन बॉक्स ऑफिस पर दमदार बना रहा और इसका कलेक्शन 1.8 करोड़ रुपये के करीब रहा. अबतक तेलुगू वर्जन ने 4 दिन में लगभग 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. 'महावतार नरसिम्हा' का मंडे कलेक्शन बता रहा है कि हफ्ते के बीच में भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी रहने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये एनिमेशन फिल्म और क्या नए कमाल करने वाली है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Mahavatar Narsimha Collection Mahavatar Narsimha Review Indian Animated Films Indian Animated Films Box Office Mahavatar Narsimha Film Saiyaara Box Office Mahavatar Narsimha Vs Saiyaara
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Saiyaara Movie Review : दिल को छू लेगी मोहित सूरी की ये म्यूजिकल लव स्टोरी, छा गए न्यू कमर्समोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैयारा' एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, अनन्या पांडे की कजिन ब्रदर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपना डेब्यू किया है
Read more »
KGF, कांतारा को मात देने आ रही होम्बले प्रोडक्शन की महावतार नरसिम्हा, मिलिए डायरेक्टर अश्विन कुमार सेZee News ने महावतार नरसिम्हा फिल्म के डायरेक्टर अश्विन कुमार से Exclusive बात की. ये फिल्म Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'सैयारा' मंगलवार को फिर करेगी सरप्राइज, सस्ता हुआ टिकट, पहले दिन से भी ज्यादा एडवांस बुकिंगमंगलवार 'सैयारा' के लिए पांचवां दिन है मगर अभी भी फिल्म के लिए जनता का क्रेज ऐसा नजर आ रहा है, जैसा पिछले कई सालों में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लिए पहले दिन नहीं नजर आया है. पहले दिन से ज्यादा कमाई सोमवार को करने वाली 'सैयारा', मंगलवार को फिर एक नया कारनामा करने जा रही है.
Read more »
'तारक मेहता' ठुकरा कर पछताया एक्टर? बेचनी पड़ी सब्जियां, बोला- बच्चे किसान...मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' में एक्टर राजेश कुमार ने अहम रोल नजर आए. छोटे से रोल में वो दमदार भूमिका निभाते दिखे.
Read more »
पवन कल्याण की Hari Hara Veera Mallu ने Saiyaara को पछाड़ा, रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर 1मनोरंजन Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: दमदार एक्टर पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' ने अपने फर्स्ट डे कलेक्शन से 'सैयारा' को पछाड़ दिया है.
Read more »
सैयारा की आंधी के बीच महावतार नरसिम्हा का कमाल, बनी भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म; बॉक्स ऑफिस पर भी जलवा बरकरारMahavatar Narasimha: महावतार नरसिम्हा रिलीज होने के साथ ही लगातार कई रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनी चुकी है.
Read more »
