मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैयारा' एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, अनन्या पांडे की कजिन ब्रदर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपना डेब्यू किया है
फिल्म रिव्यू: सैयारास्टारकास्ट: अहान पांडे, अनीत पड्डानिर्देशक: मोहित सूरीसंगीत: मिथुन, इरशाद कामिल, राज शेखर, ऋषभ कांतरेटिंग: Advertisment यश राज बैनर तले बनी बॉलीवुड की मचअवेटे फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैयारा' एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिसमें आपको नई कहानी, नई आवाज़ और दो नए चेहरे देखने को मिलेंगे. जी हां, इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे की कजिन ब्रदर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपना डेब्यू किया है. फिल्म का ट्रेलर तो काफी प्रॉमिसिंग लग रहा था. तो चलिए जानते हैं फिल्म लोगों की उम्मीदों पर कितनी खड़ी उतर पाई है.. . कहानी कहानी शुरू होती है वाणी बत्रा से, जिसकी शादी टूट चुकी है और दिल भी. वाणी अपने जज़्बातों को गानों में उतारती है और उन्हें डायरी में लिखा करती है. वह एक मीडिया कंपनी में नौकरी करती है, जहां उसकी मुलाकात होती है क्रिश कपूर से. क्रिश एक म्यूज़िक बैंड का हिस्सा है और म्यूज़िक की दुनिया में नाम बनाना चाहता है. वहीं वे एक पत्रकार से भिड़ जाता है जो उसके बैंड के बाकी लोगों को छोड़ सिर्फ एक नेपो किड का नाम लिया होता है. क्रिश खुद नेपो किड्स को पसंद नहीं करता. धीरे-धीरे वाणी और क्रिश के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं. क्रिश वाणी से कहता है कि वह उसके लिए गाने लिखे. फिर दोनों में प्यार हो जाता. लेकिन तभी वाणी को पता चलता है कि उसे अल्जाइमर है. ये एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें लोगों की याददाश्त चली जाती है.. अब कहानी उस मोड़ पर आती है जहां क्रिश को चुनाव करना है - प्यार या करियर? इसका जवाब तो आपको फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा.. डायरेक्शन मोहित सूरी का निर्देशन हमेशा इमोशन्स और म्यूजिक पर भारी रहा है, और सैयारा भी इसका बेहतरीन उदाहरण है.फिल्म की कहानी भले ही कुछ हद तक "रॉकस्टार" या "आशिकी 2" जैसी फिल्मों की याद दिलाती है, लेकिन ट्रीटमेंट और म्यूजिक इसे अलग पहचान दिलाते हैं. गानें गानें की बात करें तो इरशाद कामिल, मिथुन, राज शेखर और ऋषभ कांत ने ऐसे लिरिक्स दिए हैं जो दिल में उतर जाते हैं. फिल्म का टाइटल ट्रैक 'Saiyaara Re…' पहले ही ऑडियंस की प्लेलिस्ट में जगह बना चुका है. एक्टिंग दोनों नए कलाकारों ने फिल्म को अपने एक्टिंग से खूब रोशन किया है. अहान, जो रियल लाइफ में अनन्या पांडे के कजिन हैं यानी नेपो किड कहे जा सकते हैं, फिल्म में एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो नेपो किड्स से नफरत करता है. यह विरोधाभास दिलचस्प है, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस ने इस कॉन्ट्रास्ट को जायज़ ठहराया है. वहीं आलम खान, राजेश कुमार, वरुण बडोला, गीता अग्रवाल ने भी अच्छा काम किया है. फाइनल वर्डिक्ट Saiyaara एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक पुरानी कहानी को नया चेहरा, नया संगीत और नया जज़्बा दिया गया है. अगर आप रोमांस, म्यूजिक और इमोशन से भरी कहानियां पसंद करते हैं, तो 'सैयारा' आपकी वॉचलिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए.
Saiyaara Trailer Saiyaara Film
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मंत्री विजयवर्गीय ने गाया-जिंदगीभर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात: बोले- जब राजनीति फ्लॉप हो जाएगी तो म्युजिक ...जिंदगीभर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात, छू लेने दो नाजुक होठों को, तुम्हें कोई और देखे तो जलता है दिल, हमें तुमसे प्यार कितना ये हम हम नहीं जानते,
Read more »
Kannappa Movie Review: दमदार है 'कन्नप्पा' का क्लाइमैक्स, शिव अवतार में छा गए अक्षय कुमारKannappa Movie Review: विष्णु मांचू, प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और मोहन बाबू स्टारर फिल्म 'कन्नप्पा' की असली जान इसके अंतिम 40 मिनट में हैं, खासकर भावनात्मक क्लाइमैक्स के दौरान जो सभी दर्शकों को प्रभावित करने में सक्षम है.
Read more »
'अनीत पड्डा-अहान पांडे से ज्यादा सच्चे एक्टर्स मुझे नहीं मिलते': मोहित सूरी बोले- सीनियर फिल्ममेकर ने कहा '...अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर फिल्म सैयारा 18 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अनीत-अहान की जोड़ी को भी ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। सैयारा के जरिए मोहित सूरी पर्दे पर तीन साल बाद म्यूजिकल लव स्टोरी लेकर आ रहे...
Read more »
रिमझिम बारिश के मौसम में दिल को छू जाएंगी ये 5 क्लासिक गजलें, सुरीले नगमों में मिलेगा सुकूनरिमझिम बारिश के मौसम में दिल को छू जाएंगी ये 5 क्लासिक गजलें, सुरीले नगमों में मिलेगा सुकून
Read more »
Saiyaara Review: न्यूकमर्स की लव स्टोरी के इंटेंस इमोशंस को दमदार म्यूजिक ने बनाया असरदार, देखने लायक है फिल्मडायरेक्टर मोहित सूरी ने जब दो न्यूकमर्स के साथ अपनी नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' अनाउंस की थी तब इसमें कुछ खास वजन नहीं नजर आ रहा था. मगर 'सैयारा...
Read more »
Saiyaara Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन डबल डिजिट कमाई ने चौंकाया, तोड़े डाले कई बड़े रिकॉर्डSaiyaara Box Office Collection मेन लीड के बीच ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लाजवाब गाने एक इमोशनल कहानीरोमांस और एक खूबसूरत लव स्टोरी सैय्यारा में वो सब है जो नई जेनरेशन के किसी भी व्यक्ति के दिल को छूने के लिए काफी है। मोहित सूरी की फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने लीड रोल निभाया है। जानिए पहले दिन का...
Read more »
