मनोरंजन Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: दमदार एक्टर पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' ने अपने फर्स्ट डे कलेक्शन से 'सैयारा' को पछाड़ दिया है.
Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की मच अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म "हरि हर वीरा मल्लू" आखिरकार 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई.
वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अपना पूरा बजट निकाल लिया था और अब रिलीज के पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करते हुए नया धमाका कर दिया है. जी हां, फिल्म ने सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नंबर पर अपनी जगह बना ली है. चलिए हम आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं. Advertisment ओपनिंग डे पर शानदार कमाई Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, "हरि हर वीरा मल्लू" ने रिलीज से एक दिन पहले हुए प्रीमियर में 12.7 करोड़ की कमाई की थी. वहीं गुरुवार रिलीज वाले दिन फिल्म ने 31.50 करोड़ की शानदार ओपनिंग दर्ज की. इस तरह कुल मिलाकर फिल्म का पहले ही दिन का टोटल कलेक्शन 44.20 करोड़ पहुंच गया है. वहीं अगर प्रीमियर की कमाई को न भी गिना जाए, तब भी 31.50 करोड़ की ओपनिंग के साथ पवन कल्याण की फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. "छावा" और "सैयारा" को पछाड़ा आपको बता दें कि विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा "छावा", जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी, उसने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर "सैयारा" ने अपने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसके बाद देखा जाए तो "हरि हर वीरा मल्लू" ने इन दोनों फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इन फिल्मों को भी छोड़ा पीछे हालांकि, पवन कल्याण की ये फिल्म कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है, लेकिन ये अब तक राम चरण स्टारर "गेम चेंजर" के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. बनता दें, "गेम चेंजर" ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पवन कल्याण की फिल्म ने "डाकू महाराज" , "संक्रांतिकी वस्तुनम" और "कुबेरा" जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ये भी पढ़ें: दो सोल्जर ऋतिक और जूनियर NTR में दिखेगा तगड़ा 'War', कियारा आडवाणी का दिखेगा जबरदस्त एक्शन
Latest Entertainment News हिंदी में मनोरंजन की खबरें Latest News In Hindi Saiyaara Saiyaara Box Office Collection Hari Hara Veera Mallu Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Hari Hara Veera Mallu Beats Saiyaara In Box Offic
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hari Hara Veera Mallu Trailer: पवन कल्याण-बॉबी देओल ने मचाया तहलका, ट्रेलर देख फैंस बोले-'ब्लॉकबस्टर है'Hari Hara Veera Mallu Trailer Reaction: पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू का ट्रेलर आखिरकार गुरुवार को जारी कर दिया गया है. ट्रेलर को देख फैंस प्यार लुटा रहे हैं. ट्रेलर में बॉबी देओल और पवन कल्याण को देख फैंस कह रहे हैं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी.
Read more »
Saiyaara Box Office Day 1: अहान पांडे की 'सैयारा' ने पहले ही दिन बना दिया रिकॉर्ड, अक्षय,आमिर, सनी सबको पछाड़ाअहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने 18 जुलाई को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन इतनी कमाई की, जो किसी भी नए एक्टर्स की डेब्यू फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है।
Read more »
टूटने वाला है युवराज सिंह का रिकॉर्ड... नीतीश रेड्डी चौथे टेस्ट में करें कमाल, बस करना है ये कामभारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी युवराज सिंह के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में युवराज के गेंदबाजी रिकॉर्ड को नीतीश के पास तोड़ने का मौका है।
Read more »
Ahaan Panday और अनीत पड्डा की Saiyaara क्यों बनी बॉक्स ऑफिस सेंसेशन?मोहित सूरी की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह फिल्म बिना किसी बड़े प्रमोशन के 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। डेब्यू स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा में ऐसा क्या है जिस वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस सेंसेशन बन चुकी है चलिए जानते हैं...
Read more »
‘Saiyaara’ ने तोड़ा सलमान खान की फिल्म का रिकॉर्ड, 5वें दिन 150 करोड़ के करीब पहुंचीमनोरंजन | बॉलीवुड: Saiyaara Box Office Collection Day 5: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने सलमान खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने पांचवे दिन कितने करोड़ की कमाई की.
Read more »
Hari Hara Veera Mallu X Review: पवन कल्याण-बॉबी देओल की फिल्म रिलीज, लोग दे रहे ऐसे रिएक्शनमनोरंजन: Hari Hara Veera Mallu X Review: पवन कल्याण और बॉबी देओल की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. चलिए जानते हैं लोगों को कैसी लगी ये फिल्म.
Read more »
