'मन पिशाच' ट्रेलर: गांव, पहाड़ी गुंबद और विधवा! OTT पर 'तुम्‍बाड' के डायरेक्‍टर की 33 हजार में बनी फिल्‍म

Mann Pishach Trailer News

'मन पिशाच' ट्रेलर: गांव, पहाड़ी गुंबद और विधवा! OTT पर 'तुम्‍बाड' के डायरेक्‍टर की 33 हजार में बनी फिल्‍म
Mann Pishach Release DateMann Pishach MovieMann Pishach Movie Youtube
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 191 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

'तुम्‍बाड' के डायरेक्‍टर राही अनिल बर्वे एक अनूठी फिल्‍म लेकर आ रहे है। नाम है 'मन प‍िशाच', जिसमें सिर्फ दो एक्‍टर हैं। फिल्‍म का बजट सिर्फ 33 हजार रुपये है। यह एक साइकोलॉज‍िकल फोक हॉरर फिल्‍म है, जो AI और आईफोन से शूट करके बनी है। खास बात यह है कि 'मन प‍िशाच' सीधे यूट्यूब पर रिलीज हो रही...

कल्ट हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'तुम्बाड' से सुर्ख‍ियां बटोरने वाले डायरेक्‍टर राही अनिल बर्वे एक नई फिल्‍म 'मन प‍िशाच' लेकर आ रहे हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है, और कहना होगा कि 1 मिनट और 40 मिनट के वीडियो में उन्‍होंने दिल जीत लिया है। सिर्फ इसलिए नहीं कि यह नई फिल्‍म भी उनके सिग्‍नेचर स्‍टाइल की है, बल्‍क‍ि इसलिए कि यह साइकोलॉजिकल फोक-हॉरर 'जीरो बजट' फिल्‍म है। जी हां, डायरेक्‍टर साहब एक नया प्रयोग करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल करके बनाया गया है। iPhone से शूट किए कुछ फुटेज इस्‍तेमाल किए हैं और कुछ ऐसा तैयार किया है, जो आपको चौंकाता है। ट्रेलर देखते हुए आपको 'तुम्‍बाड' की दुनिया याद आती है। खासकर इसके कलर पैलेट की वजह से। मजेदार बात ये है कि यह फिल्‍म सिनेमाघरों की बजाय सीधे YouTube पर रिलीज होने वाली है। बीते साल नवंबर 2025 में राही अनिल बर्वे की जावेद जाफरी स्‍टारर फिल्‍म 'मयसभा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर यह कमाई के मामले में चूक गई, लेकिन तारीफ खूब मिली। अब वह 'मन पिशाच' के साथ फिर से हाजिर हुए हैं। यह 80 मिनट रनटाइम वाली फिल्‍म 18 मार्च को YouTube पर प्रीमियर होने वाली है।पौराण‍िक कहानियों, मिथकों और मनोवैज्ञानिक द्वंद्व की दास्‍तानराही अनिल बर्वे बताते हैं कि उन्‍होंने पारंपरिक प्रोडक्शन के उलट, इस फिल्म को खुद ही AI सॉफ्टवेयर और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके बनाया है। ऐसे में यह एक अकेले इंसान का क्रिएटिव प्रयोग बन गई है। ट्रेलर में हमें पौराण‍िक कहानियों, मिथकों, दबी-कुचली भावनाओं के बीच क्रूरता और इंसान के मन के अंधेरे कोने के गहरे मनोवैज्ञानिक द्वंद्व दिखते हैं। 'मन प‍िशाच' का ट्रेलर'मन प‍िशाच' की कहानी 'मन प‍िशाच' एक साइकोलॉजिकल फोक-हॉरर फिल्‍म है। कहानी के केंद्र में सदाशिव राव का किरदार है, जो आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट में काम करने वाला एक अकेला जूनियर ऑफिसर है। मॉनसून के दौरान एक पहाड़ी के ढह जाने के बाद उसे 'हदमगांव' नाम के एक दूरदराज के इलाके में भेजा जाता है। वहां उसे पहाड़ी के नीचे एक रहस्यमयी पत्थर का गुंबद दिखाई देता है। सदाशिव गांव में रहने के दौरान सावित्री नाम की एक युवा विधवा के घर ठहरता है। लेकिन जल्‍द ही उसे गांव में कुछ अजीब पैटर्न नजर आने लगते हैं। सदाश‍िव देखता है कि गांव में सूरज डूबने से पहले दरवाजे बंद हो जाते हैं। अंधेरा होने के बाद सड़कें सुनसान हो जाती हैं। गांव वाले पहाड़ी से जुड़े रहस्यों पर बात करने से कतराते हैं। जैसे-जैसे सदाश‍िव राव अपनी जांच आगे बढ़ाता है, उसे धीरे-धीरे न सिर्फ उस रहस्यमयी बनावट के बारे में, बल्कि उसके आस-पास रहने वाले लोगों के बारे में भी कुछ परेशान करने वाली सच्चाइयां पता चलती हैं।'मन प‍िशाच' की कास्‍ट, 60 पन्‍नों की स्‍क्र‍िप्‍ट और AI टूल्‍सइस शानदार दिख रही फिल्म में सिर्फ दो कलाकार हैं - यानीया भारद्वाज और दीपक दामले। फिल्म बनाने वालों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को 60 पन्नों की स्क्रिप्ट, हाथ से बनाए गए स्टोरीबोर्ड, iPhone रिकॉर्डिंग, फोटोशॉप, जनरेटिव AI टूल्स और एडोबी आफ्ट इफेक्‍ट्स जैसे टूल का इस्तेमाल करके बनाया गया है। 'मन प‍िशाच' का बजटमेकर्स भले ही इसे 'जीरो-बजट' प्रोजेक्ट कह रहे हैं, लेकिन इसके प्रोडक्शन में लगभग 33,000 रुपये की लागत आई है। डायरेक्‍टर राही अनिल बर्वे कहते हैं, 'यह एक जीरो-बजट प्रयोग है। अगर यह किसी एक भी ऐसे कलाकार की मदद कर पाता है, जो आर्थिक तंगी और निराशा से जूझ रहा हो, तो वह खाली जेब होते हुए भी, कुछ भी न होते हुए भी, कुछ नया बना सके और इस प्रक्रिया का आनंद ले सके, तो मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत होगी।'4 महीने में बनकर तैयार हुई फिल्‍म'मन पिशाच' का स्‍क्रीनप्‍ले जाई गुलमोहर ने तैयार किया है। इसे खास तौर पर AI फिल्ममेकिंग की सीमाओं को ध्यान में रखकर लिखा गया है। यह फिल्म डायलॉग पर निर्भर रहने की बजाय, विजुअल्स, चुप्पी और वॉइस नरेशन पर जोर देती है। राही अनिल बर्वे बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में उन्‍हें 4 महीने लगे और हर शॉट के लिए सिर्फ आसान ऑटोमेटेड प्रॉम्प्ट्स के बजाय सोच-समझकर प्लानिंग करनी पड़ी। प्रोडक्शन के दौरान, हर सीन को डिजिटल रूप से बनाने से पहले कागज पर उसका स्केच बनाया जाता था। फ‍िल्‍म का नाम मन प‍िशाच डायरेक्‍टर राही अन‍िल बर्वे बजट 33 हजार रुपये र‍िलीज डेट 18 मार्च 2026 कहां देखें Youtube 'मन पिशाच' रिलीज डेट: कब और कहां देखें'मन पिशाच' चार दिन बाद ही 18 मार्च 2026 को YouTube पर रिलीज होगी।.

कल्ट हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'तुम्बाड' से सुर्ख‍ियां बटोरने वाले डायरेक्‍टर राही अनिल बर्वे एक नई फिल्‍म 'मन प‍िशाच' लेकर आ रहे हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है, और कहना होगा कि 1 मिनट और 40 मिनट के वीडियो में उन्‍होंने दिल जीत लिया है। सिर्फ इसलिए नहीं कि यह नई फिल्‍म भी उनके सिग्‍नेचर स्‍टाइल की है, बल्‍क‍ि इसलिए कि यह साइकोलॉजिकल फोक-हॉरर 'जीरो बजट' फिल्‍म है। जी हां, डायरेक्‍टर साहब एक नया प्रयोग करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल करके बनाया गया है। iPhone से शूट किए कुछ फुटेज इस्‍तेमाल किए हैं और कुछ ऐसा तैयार किया है, जो आपको चौंकाता है। ट्रेलर देखते हुए आपको 'तुम्‍बाड' की दुनिया याद आती है। खासकर इसके कलर पैलेट की वजह से। मजेदार बात ये है कि यह फिल्‍म सिनेमाघरों की बजाय सीधे YouTube पर रिलीज होने वाली है। बीते साल नवंबर 2025 में राही अनिल बर्वे की जावेद जाफरी स्‍टारर फिल्‍म 'मयसभा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर यह कमाई के मामले में चूक गई, लेकिन तारीफ खूब मिली। अब वह 'मन पिशाच' के साथ फिर से हाजिर हुए हैं। यह 80 मिनट रनटाइम वाली फिल्‍म 18 मार्च को YouTube पर प्रीमियर होने वाली है।पौराण‍िक कहानियों, मिथकों और मनोवैज्ञानिक द्वंद्व की दास्‍तानराही अनिल बर्वे बताते हैं कि उन्‍होंने पारंपरिक प्रोडक्शन के उलट, इस फिल्म को खुद ही AI सॉफ्टवेयर और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके बनाया है। ऐसे में यह एक अकेले इंसान का क्रिएटिव प्रयोग बन गई है। ट्रेलर में हमें पौराण‍िक कहानियों, मिथकों, दबी-कुचली भावनाओं के बीच क्रूरता और इंसान के मन के अंधेरे कोने के गहरे मनोवैज्ञानिक द्वंद्व दिखते हैं। 'मन प‍िशाच' का ट्रेलर'मन प‍िशाच' की कहानी 'मन प‍िशाच' एक साइकोलॉजिकल फोक-हॉरर फिल्‍म है। कहानी के केंद्र में सदाशिव राव का किरदार है, जो आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट में काम करने वाला एक अकेला जूनियर ऑफिसर है। मॉनसून के दौरान एक पहाड़ी के ढह जाने के बाद उसे 'हदमगांव' नाम के एक दूरदराज के इलाके में भेजा जाता है। वहां उसे पहाड़ी के नीचे एक रहस्यमयी पत्थर का गुंबद दिखाई देता है। सदाशिव गांव में रहने के दौरान सावित्री नाम की एक युवा विधवा के घर ठहरता है। लेकिन जल्‍द ही उसे गांव में कुछ अजीब पैटर्न नजर आने लगते हैं। सदाश‍िव देखता है कि गांव में सूरज डूबने से पहले दरवाजे बंद हो जाते हैं। अंधेरा होने के बाद सड़कें सुनसान हो जाती हैं। गांव वाले पहाड़ी से जुड़े रहस्यों पर बात करने से कतराते हैं। जैसे-जैसे सदाश‍िव राव अपनी जांच आगे बढ़ाता है, उसे धीरे-धीरे न सिर्फ उस रहस्यमयी बनावट के बारे में, बल्कि उसके आस-पास रहने वाले लोगों के बारे में भी कुछ परेशान करने वाली सच्चाइयां पता चलती हैं।'मन प‍िशाच' की कास्‍ट, 60 पन्‍नों की स्‍क्र‍िप्‍ट और AI टूल्‍सइस शानदार दिख रही फिल्म में सिर्फ दो कलाकार हैं - यानीया भारद्वाज और दीपक दामले। फिल्म बनाने वालों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को 60 पन्नों की स्क्रिप्ट, हाथ से बनाए गए स्टोरीबोर्ड, iPhone रिकॉर्डिंग, फोटोशॉप, जनरेटिव AI टूल्स और एडोबी आफ्ट इफेक्‍ट्स जैसे टूल का इस्तेमाल करके बनाया गया है। 'मन प‍िशाच' का बजटमेकर्स भले ही इसे 'जीरो-बजट' प्रोजेक्ट कह रहे हैं, लेकिन इसके प्रोडक्शन में लगभग 33,000 रुपये की लागत आई है। डायरेक्‍टर राही अनिल बर्वे कहते हैं, 'यह एक जीरो-बजट प्रयोग है। अगर यह किसी एक भी ऐसे कलाकार की मदद कर पाता है, जो आर्थिक तंगी और निराशा से जूझ रहा हो, तो वह खाली जेब होते हुए भी, कुछ भी न होते हुए भी, कुछ नया बना सके और इस प्रक्रिया का आनंद ले सके, तो मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत होगी।'4 महीने में बनकर तैयार हुई फिल्‍म'मन पिशाच' का स्‍क्रीनप्‍ले जाई गुलमोहर ने तैयार किया है। इसे खास तौर पर AI फिल्ममेकिंग की सीमाओं को ध्यान में रखकर लिखा गया है। यह फिल्म डायलॉग पर निर्भर रहने की बजाय, विजुअल्स, चुप्पी और वॉइस नरेशन पर जोर देती है। राही अनिल बर्वे बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में उन्‍हें 4 महीने लगे और हर शॉट के लिए सिर्फ आसान ऑटोमेटेड प्रॉम्प्ट्स के बजाय सोच-समझकर प्लानिंग करनी पड़ी। प्रोडक्शन के दौरान, हर सीन को डिजिटल रूप से बनाने से पहले कागज पर उसका स्केच बनाया जाता था। फ‍िल्‍म का नाम मन प‍िशाच डायरेक्‍टर राही अन‍िल बर्वे बजट 33 हजार रुपये र‍िलीज डेट 18 मार्च 2026 कहां देखें Youtube 'मन पिशाच' रिलीज डेट: कब और कहां देखें'मन पिशाच' चार दिन बाद ही 18 मार्च 2026 को YouTube पर रिलीज होगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mann Pishach Release Date Mann Pishach Movie Mann Pishach Movie Youtube Mann Pishach Movie Story Tumbbad Director Rahi Anil Barve Movies मन पिशाच मूवी ट्रेलर मन पिशाच मूवी रिलीज डेट What To Watch On OTT New Movie To Watch On Ott

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TP नगर से पुलिस लाइन उपकेन्द्र तक खिंचेगी 33 हजार KV की डबल लाइन, 10 लाख 76 हजार मंजूरTP नगर से पुलिस लाइन उपकेन्द्र तक खिंचेगी 33 हजार KV की डबल लाइन, 10 लाख 76 हजार मंजूरबिजली विभाग ने सुलतानपुर में टीपी नगर से पुलिस लाइन उपकेंद्र तक 33 केवी की डबल लाइन बिछाने की योजना बनाई है, जिसके लिए 10.76 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे फाल्ट आने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
Read more »

33 साल पहले शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये खौफनाक 'डेथ सीन' से किया गया था कॉपी? इस हॉलीवुड फिल्म से लिया था सीन33 साल पहले शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये खौफनाक 'डेथ सीन' से किया गया था कॉपी? इस हॉलीवुड फिल्म से लिया था सीनसाल 1993 में रिलीज हुई अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर' का वह सीन तो आपको याद ही होगा, जहां शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी को छत से नीचे फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह मोस्ट आइकॉनिक सीन एक हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर है।
Read more »

अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वाले हो जाएं सावधान, गाजियाबाद में 33 बीघा कॉलोनी पर चला GDA का बुलडोजरअवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वाले हो जाएं सावधान, गाजियाबाद में 33 बीघा कॉलोनी पर चला GDA का बुलडोजरप्राधिकरण ने गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में 33 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। प्रवर्तन टीम ने ग्राम बसंतपुर सैंथली, फतेहपुर और सरना में कच्ची सड़कों, अवैध प्लाटिंग, चारदीवारी और साइट ऑफिस पर बुलडोजर चलाया।
Read more »

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार बढ़ रहा तापमान, इस दिन बारिश के आसार; कैसा रहेगा आज का मौसम?Haryana Weather: हरियाणा में लगातार बढ़ रहा तापमान, इस दिन बारिश के आसार; कैसा रहेगा आज का मौसम?हरियाणा के जिलों में बढ़ते तापमान से पछेती गेहूं का दाना प्रभावित हो रहा है, जिससे उत्पादन घटने की आशंका है। सिरसा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।
Read more »

33 साल के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग 53 साल की Malaika Arora का नैन-मटक्का, कृतिका-गौरव की पार्टी में चली ये चाल33 साल के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग 53 साल की Malaika Arora का नैन-मटक्का, कृतिका-गौरव की पार्टी में चली ये चाल53 साल की मलाइका अरोड़ा लगातार अपने लव रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों उनका नाम 20 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में वह कृतिका कामरा और गौरव कपूर की पार्टी में पैपराजी संग आंख मिचोली खेलती दिखाई दीं।
Read more »

Funky OTT: गुंडा फाइनेंसर, प्रोड्यूसर की बेटी और कंजूस डायरेक्‍टर, हिंदी में देख‍िए मजेदार तेलुगू फिल्‍मFunky OTT: गुंडा फाइनेंसर, प्रोड्यूसर की बेटी और कंजूस डायरेक्‍टर, हिंदी में देख‍िए मजेदार तेलुगू फिल्‍मOTT पर इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्‍मों में विश्वक सेन और कायाडू लोहार की कॉमेडी ड्रामा 'फंकी' भी है। यह फिल्‍म बीते महीने फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्‍म को आप हिंदी में भी देख सकते हैं। जानिए कहानी से लेकर ओटीटी रिलीज तक...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:05:00