Funky OTT: गुंडा फाइनेंसर, प्रोड्यूसर की बेटी और कंजूस डायरेक्‍टर, हिंदी में देख‍िए मजेदार तेलुगू फिल्‍म

Funky Ott News

Funky OTT: गुंडा फाइनेंसर, प्रोड्यूसर की बेटी और कंजूस डायरेक्‍टर, हिंदी में देख‍िए मजेदार तेलुगू फिल्‍म
Funky Ott ReleaseFunky Movie Hit Or FlopFunky Movie Cast
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

OTT पर इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्‍मों में विश्वक सेन और कायाडू लोहार की कॉमेडी ड्रामा 'फंकी' भी है। यह फिल्‍म बीते महीने फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्‍म को आप हिंदी में भी देख सकते हैं। जानिए कहानी से लेकर ओटीटी रिलीज तक...

एक ऐसा डायरेक्‍टर, जो खुद अपनी फिल्‍म के लिए मुसीबत है। एक प्रोड्यूसर जो बढ़ते हुए खर्चों से परेशान है। प्रोड्यूसर की खूबसूरत बेटी, जो पिता की अटकी हुई फिल्‍म को उबारने के लिए आगे बढ़ती है। OTT पर 13 मार्च को रिलीज फिल्‍म 'फंकी' का प्‍लॉट यही है। लेकिन यह कतई सीरियस फिल्‍म नहीं है। अपने नाम की तरह ही यह भरदम मजाक-मस्‍ती वाली फिल्‍म है। विश्वक सेन और कायाडू लोहार स्‍टारर यह फिल्‍म हंसी-ठहाकों के बीच फिल्‍म इंडस्‍ट्री कैसे काम करती है, इसकी बानगी भी देती और इस पर कटाक्ष भी करती है। फिल्‍म यंग डायरेक्‍टर कोमल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कंजूस है, जुगाड़ वाला है और उसने कम बजट में फिल्‍म बनाने के लिए अपने दोस्‍तों को ही सपोर्टिंग रोल में भर लिया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी Funky एक कॉमेडी ड्रामा फ‍िल्म है, जिसमें विश्वक सेन और कायाडू लोहार लीड रोल में हैं। केवी अनुदीप के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म इसी साल वैलेंटाइन्‍स डे के मौके पर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ठीक एक महीने बाद 13 मार्च को यह OTT पर रिलीज हुई है। खास बात यह है कि इसे तेलुगू के साथ ही हिंदी, तमिल और दूसरी भाषाओं में भी स्‍ट्रीम किया जा रहा है। हिंदी में से 'मजाक' के नाम से रिलीज किया गया है। 'फंकी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शनराइटर-डायरेक्‍टर केवी अनुदीप ने इससे पहले Jathi Ratnalu और Prince जैसी सुपरहिट फ‍िल्में बनाई हैं। साल 2022 में 'प्रिंस' की रिलीज के चार साल बाद वह अपने करियर की तीसरी फ‍िल्म Funky लेकर आए। जब फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इसे मिक्‍स्‍ड रिव्‍यूज मिले। बॉक्‍स ऑफिस पर इसने ₹8.

95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था।बिन ब्‍याही प्रेग्‍नेंट लड़की, अबॉर्शन की सलाह और लॉकडाउन! OTT पर हिंदी में साउथ की बेजोड़ फिल्‍मFunky मूवी का प्‍लॉटकहानी एक यंग डायरेक्‍टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी फिल्म बीच में ही अटक जाती है। हालांकि, वह जितना कंजूस है, उतना ही जुगाड़ वाला भी। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए वह प्रोड्यूसर की बेटी के साथ मिलता है। दोनों साथ में काम करना शुरू करते हैं। इसी दौरान उसे प्रोड्यूसर की बेटी से प्यार हो जाता है। फ‍िल्म का मेटा-बैकड्रॉप इंडस्ट्री की सच्‍चाई को हंसी-मजाक वाले अंदाज में पेश करता है। Funky के हर दूसरे-तीसरे सीन में कोई ना कोई कैमियो है। फिल्‍ममेकर दिल राजू से लेकर नागा वामसी और डायरेक्‍टर हरीश शंकर तक इसमें नजर आते हैं। Funky मूवी ट्रेलर'फंकी' मूवी कहानीकोमल , एक नया और युवा डायरेक्टर है, जिसे फ‍िल्म के सेट पर मुसीबत की जड़ माना जाता है। उसकी फिल्म का बजट समय के साथ कई गुना बढ़ जाता है। प्रोड्यूसर सुदर्शन इस कारण तनाव में हैं। हालात जब काबू से बाहर हो जाते हैं, तब उनकी बेटी चित्रा इस प्रोजेक्ट को बचाने के लिए आगे आती है। शुरुआती कहासुनी के बाद, कोमल और चित्रा एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। लेकिन उनका यह रोमांस बिल्कुल भी सामान्‍य नहीं है।कोमल और चित्रा की लव स्‍टोरी फिल्‍म के सेट पर ही चलने लगती है। लेकिन साथ ही कुछ और कहानियां भी चलती हैं। जैसे एक गुंडे जैसा फाइनेंसर है, जीके की एंट्री और कोमल का परिवार, यह सब मिलकर कहानी को दिलचस्प बनाए रखते हैं। कोमल चित्रा के सामने एक अजीबोगरीब शर्त रखता है- 'या तो इस प्रोजेक्ट के लिए पैसे दो, या मुझसे प्यार कर लो।' फिल्‍म में डायलॉग्‍स से लेकर नाम तक में हंसी का पुट है। मसलन प्रोडक्शन हाउस का नाम 'मांची प्रोडक्शंस' इसलिए रखा गया है, ताकि प्रोड्यूसर के हमेशा 'अच्छी' फ‍िल्में बनाने वाले मजाक को आगे बढ़ाया जा सके। खैर, कहानी आगे बढ़ती है। प्रोड्यूसर ने अब कोमल से साफ कर दिया है कि उसे फ‍िल्म का बचा हुआ हिस्सा 4 करोड़ की बजाय, एक करोड़ रुपये में पूरा करना होगा। कोमल कम से कम खर्च में काम निपटाने के लिए जुगाड़ लगाता है। वह चित्रा से कहता है कि वह अपने कॉस्ट्यूम फ‍िल्म की हीरोइन के साथ शेयर करे, प्रोड्यूसर से एक गैंगस्टर का रोल करवाता है, और अपने बचपन के दोस्तों को जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम पर लगा लेता है। अब इतने सारे तामझाम के कारण कोमल की फिल्‍म के सेट पर अफरा-तफरी का माहौल है। चित्रा के साथ उसकी अजीब लव स्‍टोरी अलग चल रही है। कहानी में आगे क्‍या होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी।Funky पब्‍ल‍िक रिव्‍यूयह फिल्‍म आम आदमी की उस जिज्ञासा का फायदा उठाने की कोशिश है कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है। जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब समीक्षकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने माना था कि डायरेक्टर अनुदीप इसमें कोई नया नजरिया देने में नाकाम रहे हैं। फ‍िल्म कई सीन्‍स में हंसाती है। चित्रा के किरदार में कायाडू लोहार खूबसूरत लगी हैं, लेकिन उनका किरदार एक ताकतवर महिला से अचानक मजाकिया बन जाता है। हालांकि, अजीब हरकतों के कारण यह आपका मनोरंजन करती रहती है। Funky OTT रिलीज, कब और कहां देखें'फंकी' को इसी नाम से आप तेलुगू, तमिल, कन्‍नड़ और मलयालम में स्‍ट्रीम कर सकते हैं। जबकि हिंदी में इसे देखने के लिए आपको Mazzaq सर्च करना होगा। यह फिल्‍म Netflix पर शुक्रवार, 13 मार्च 2026 से स्ट्रीम हो रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Funky Ott Release Funky Movie Hit Or Flop Funky Movie Cast Funky Movie Review Funky Movie Story What To Watch On Netflix Hindi Dubbed Movies On Netflix ओटीटी पर नई रिलीज Ott पर कॉमेडी फिल्में

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मर्दानी 3' OTT रिलीज: रानी मुखर्जी की हिट फिल्म कब-कहां देखें? आखिरी हफ्ते में Border 2 को दिखाने लगी थी आंख'मर्दानी 3' OTT रिलीज: रानी मुखर्जी की हिट फिल्म कब-कहां देखें? आखिरी हफ्ते में Border 2 को दिखाने लगी थी आंखरानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने सिनेमाघरों में जबरदस्त परफॉर्म किया। इसके बाद अब ये ओटीटी रिलीज के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, मेकर्स ने अब तक ये घोषणा नहीं की है, लेकिन रानी की फिल्म कब और कहां देखनी है, जानिए।
Read more »

Made in Korea OTT: प्रियंका मोहन की फिल्‍म को लेकर क्‍यों मचा शोर? जानिए कहानी और हिंदी में कहां देखेंMade in Korea OTT: प्रियंका मोहन की फिल्‍म को लेकर क्‍यों मचा शोर? जानिए कहानी और हिंदी में कहां देखेंसाउथ सिनेमा की मशहूर एक्‍ट्रेस प्रियंका अरुल मोहन की फिल्‍म 'मेड इन कोरिया' ओटीटी पर रिलीज हो गई है। यह एक इंडो-कोरियन फिल्‍म है, जिसमें उनके साथ 'स्क्विड गेम' फेम पार्क हे-जिन और एक्‍टर सी-हुन बेक भी हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिव्‍यू आ गया है। जानिए क्‍या है फिल्‍म की कहानी, इसे हिंदी में कहां...
Read more »

OTT पर सबकी बाप निकली प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म, 300 मिलियन व्यूज के साथ 4 फिल्मों को छोड़ा पीछेOTT पर सबकी बाप निकली प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म, 300 मिलियन व्यूज के साथ 4 फिल्मों को छोड़ा पीछेहाल ही में ओटीटी पर ग्लोबली स्टार प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया गया है। ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने सबसे ज्यादा व्यूज का वॉच टाइम हासिल करके इतिहास रच दिया है।
Read more »

Jan Nayagan को लेकर थलापति विजय पर आई एक और मुसीबत, OTT प्लेटफॉर्म कैंसिल कर देगा 120 करोड़ की डील?Jan Nayagan को लेकर थलापति विजय पर आई एक और मुसीबत, OTT प्लेटफॉर्म कैंसिल कर देगा 120 करोड़ की डील?थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' को सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने के कारण रिलीज में देरी हो रही है। अब एक ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म की 120 करोड़ रुपये की डिजिटल राइट्स डील रद्द करने की कगार पर पहुंच चुका है, जिससे मेकर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है।
Read more »

OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ये Comedy Film, कोरियन ड्रामा को भी फेल करती है मूवीOTT पर आते ही नंबर-1 बनी ये Comedy Film, कोरियन ड्रामा को भी फेल करती है मूवीपहले वॉर मशीन War Machine नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी, लेकिन इस फिल्म को एक कॉमेडी ड्रामा ने रिप्लेस कर दिया है। एक 2 घंटे की फिल्म ने ओटीटी पर आते ही अपना दबदबा बना लिया।
Read more »

'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की ₹120 करोड़ की OTT डील'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की ₹120 करोड़ की OTT डीलथलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को बड़ा झटका लगा है। रिलीज में देरी के बीच प्राइम वीडियो ने भी ओटीटी डील कैंसिल कर ली है, जो कि करीब 120 करोड़ रुपये की हुई थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:50:24