33 साल पहले शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये खौफनाक 'डेथ सीन' से किया गया था कॉपी? इस हॉलीवुड फिल्म से लिया था सीन

Baazigar Film News

33 साल पहले शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये खौफनाक 'डेथ सीन' से किया गया था कॉपी? इस हॉलीवुड फिल्म से लिया था सीन
Shah Rukh KhanShilpa Shetty Iconic SceneA Kiss Before Dying Movie
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 53%

साल 1993 में रिलीज हुई अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर' का वह सीन तो आपको याद ही होगा, जहां शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी को छत से नीचे फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह मोस्ट आइकॉनिक सीन एक हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'बाजीगर' हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी और साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। 'बाजीगर' के गानों से लेकर इस फिल्म का एक-एक सीन ऑडियंस के दिमाग में छप चुका है। वैसे तो इस फिल्म की पूरी कहानी काफी पावरफुल थी, लेकिन इसका एक सीन था, जिसमें शाहरुख खान अपनी प्रेमिका का किरदार निभा रहीं शिल्पा शेट्टी को छत से धक्का दे देते हैं। यह 'बाजीगर' का सबसे यादगार सीन था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का यह मोस्ट आइकॉनिक सीन हॉलीवुड से कॉपी किया गया था? इस हॉलीवुड फिल्म से लिया गया था 'बाजीगर' का सीन 33 साल पहले रिलीज हुई 'बाजीगर' में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया डेथ सीन हॉलीवुड फिल्म 'ए किस बिफोर डाइंग' से लिया गया था, जिसके बारे में खुद निर्देशक अब्बास-मस्तान ने बताया था। 1991 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'ए किस बिफोर डाइंग' में मैट डिलन अपनी प्रेमिका को छत से नीचे फेंक देते हैं। यह भी पढ़ें- 1 गाना, 3 कनेक्शन.

.. Kishore Kumar के गाने से इंस्पायर्ड है शाह रुख खान का ये हिट ट्रैक, आपका भी होगा फेवरेट! हालांकि, यह सीन 'ए किस बिफोर डाइंग' से पहले भी एक और हॉलीवुड फिल्म में दर्शाया गया था, जो साल 1956 में आई थी और इसी नाम से रिलीज हुई थी। दरअसल, फिल्म 'बाजीगर' और 'ए किस बिफोर डाइंग' के कुछ सीन्स 1953 में आई इरा लेविन की नॉवेल से लिए गए थे। दोनों फिल्मों में बस यही अंतर था कि 'ए किस बिफोर डाइंग' में लड़का पैसे के लालच में अपनी प्रेमिका को मारता है, जबकि 'बाजीगर' में वह बदले की भावना से ऐसा करता है। View this post on Instagram A post shared by Kuntal Ganguly बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी हॉलीवुड फिल्म जहां 'बाजीगर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की थी और उस समय भारत में 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, तो वहीं हॉलीवुड फिल्म 'ए किस बिफोर डाइंग' को नेगेटिव रिव्यूज मिले थे और वह फ्लॉप रही थी। 'बाजीगर' साल 1993 की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। आपको बता दें कि सिर्फ यही सीन नहीं, बल्कि फिल्म का सुपरहिट गाना 'ये काली काली आंखें' भी 'द कवर गर्ल्स' के गाने 'Because Of You' और डीन मार्टिन के गाने 'द मैन हू प्लेज द मैंडोलिनो' से इंस्पायर्ड था। यह भी पढ़ें- 4 सुपरस्टार्स ने ठुकराई फिल्म...श्रीदेवी का था डबल रोल, बाजीगर से ऐसे सुपरस्टार बने Shah rukh Khan!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Shah Rukh Khan Shilpa Shetty Iconic Scene A Kiss Before Dying Movie Baazigar Scene Inspiration Shah Rukh Khan Pushing Shilpa Shetty Baazigar Ira Levin Novel Film Adaptations Bollywood Films Inspired By Hollywood

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ग्वालियर नगर निगम के बकायेदारों में माधवराव सिंधिया का नाम, 33 लाख रुपये टैक्स बकायाग्वालियर नगर निगम के बकायेदारों में माधवराव सिंधिया का नाम, 33 लाख रुपये टैक्स बकायाGwalior News: ग्वालियर में कटोरा ताल के सामने खाली पड़ी जमीन पर 33 लाख रुपये का टैक्स बकाया है. दिवंगत माधवराव सिंधिया के नाम पर यह बेशकीमती जमीन है. निगम अब संपत्ति के दस्तावेजों की जांच में जुट गया है.
Read more »

33.85 km/kg माइलेज और 3.70 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार पर ₹42500 की छूट33.85 km/kg माइलेज और 3.70 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार पर ₹42500 की छूटआपको अगर कहें कि 4 लाख रुपये से भी सस्ती कार पर आपको 40 हजार रुपये से ज्यादा तक की छूट मिल सकती है, तो आप शायद ही यकीन करें, लेकिन यह मौजूदा मार्च महीने में संभव हो रहा है। 3.70 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस और 33.
Read more »

हर घर में दो सिलेंडर... डेढ़ करोड़ घरों में PNG कनेक्शन, जानिए देश में कुल कितने हैं LPG सिलेंडर?हर घर में दो सिलेंडर... डेढ़ करोड़ घरों में PNG कनेक्शन, जानिए देश में कुल कितने हैं LPG सिलेंडर?पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार देश में करीब 33 करोड़ घरेलू LPG कनेक्शन हैं. अधिकतर घरों में दो सिलेंडर होते हैं, इस हिसाब से देश में LPG सिलेंडर कुल संख्या करीब 66 करोड़ तक हो सकती है.
Read more »

TP नगर से पुलिस लाइन उपकेन्द्र तक खिंचेगी 33 हजार KV की डबल लाइन, 10 लाख 76 हजार मंजूरTP नगर से पुलिस लाइन उपकेन्द्र तक खिंचेगी 33 हजार KV की डबल लाइन, 10 लाख 76 हजार मंजूरबिजली विभाग ने सुलतानपुर में टीपी नगर से पुलिस लाइन उपकेंद्र तक 33 केवी की डबल लाइन बिछाने की योजना बनाई है, जिसके लिए 10.76 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे फाल्ट आने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
Read more »

तीन साल में 87% गिरा... अब 3 दिन में 33% चढ़ा, अडानी का है ये स्‍टॉक!तीन साल में 87% गिरा... अब 3 दिन में 33% चढ़ा, अडानी का है ये स्‍टॉक!अडानी ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी आई है. आज एक शेयर में 10 फीसदी की उछाल आई है, जो 3 दिन में 33 फीसदी उछला है और यह स्टॉक 623 रुपये के ऊपर पहुंच गया.
Read more »

चौका, कांड्रा और सुंदरनगर समेत 5 जगहों पर पावर ग्रिड का निर्माण शुरू, लो-वोल्टेज की समस्या होगी खत्मचौका, कांड्रा और सुंदरनगर समेत 5 जगहों पर पावर ग्रिड का निर्माण शुरू, लो-वोल्टेज की समस्या होगी खत्मकोल्हान क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने और लो-वोल्टेज की समस्या खत्म करने के लिए 400 करोड़ रुपये की लागत से पांच नए ग्रिड सब-स्टेशन बन रहे हैं। जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में चौका, कांड्रा, चाकुलिया, सुरदा और सुंदरनगर में 132/33 केवी क्षमता के ग्रिड स्थापित हो रहे हैं। Jharkhand Top...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:42:02