आपको अगर कहें कि 4 लाख रुपये से भी सस्ती कार पर आपको 40 हजार रुपये से ज्यादा तक की छूट मिल सकती है, तो आप शायद ही यकीन करें, लेकिन यह मौजूदा मार्च महीने में संभव हो रहा है। 3.70 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस और 33.
Maruti Alto K10 Discount Offers This Month : कहते हैं कि ग्राहक चाह ले तो फिर वह फिक्स्ड प्राइस पर भी मोलभाव कर फायदा उठा सकता हैं और यह कहावत नई कार-बाइक खरीदने वालों पर सटीक बैठती हैं। अब मार्च 2026 में कारों पर मिल रहे डिस्काउंट-ऑफर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी की एक बेहद सस्ती और सबसे पॉपुलर छोटी फैमिली कार ऑल्टो पर ग्राहकों को इन दिनों 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट के साथ 42,500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। ऑल्टो के10 की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस महज 3.
70 लाख रुपये है और यह मिनी हैचबैक माइलेज के मामले में बाइक्स को भी फेल कर देती है।कितने फायदेअब सबसे पहले आपको मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 पर इस महीने मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में बताएं तो इस मिनी हैचबैक पर ग्राहकों को मार्च में 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट के साथ ही 32500 रुपये तक अतिरिक्त फायदे मिल जाएंगे, जिनमें एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट समेत अन्य है। कुल मिलाकर मारुति ऑल्टो के10 पर इस महीने ग्राहकों को कुल 42,500 रुपये तक की छूट मिल सकती हैं। ऑल्टो की कैसी डिमांडआपको बता दें कि मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 बीते फरवरी महीने में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 18वें नंबर पर रही और इसे 9787 ग्राहकों ने खरीदा, जो कि 15 फीसदी की एनुअल ग्रोथ के साथ है। पिछले साल फरवरी में ऑल्टो के10 की 8541 यूनिट बिकी थी। मारुति की इस एंट्री लेवल कार की बीते 6 महीने की बिक्री के आंकड़े बताएं तो पिछले साल सितंबर में इसकी 5,434 यूनिट बिकी थी। इसके बाद अक्टूबर में 6,210 यूनिट, नवंबर में 10,600 यूनिट और दिसंबर में 10,829 यूनिट बिकी। इस साल जनवरी में ऑल्टो के10 की 12,314 यूनिट बिकी थी। कीमत और खासियतमारुति सुजुकी ऑल्टो के10 को आप STD, LXi, VXi, और VXi+ जैसे ट्रिम के कुल वेरिएंट में खरीद सकते हैं और इनकी एक्स शोरूम प्राइस 3.70 लाख रुपये से शुरू होकर 5.45 लाख रुपये तक जाती है। मारुति ऑल्टो छोटी फैमिली की पहली सस्ती कार की अच्छी विकल्प साबित होती है। इस एंट्री लेवल हैचबैक में 998 सीसी का 3-सिलिंडर के-सीरीज इंजन लगा है, जो कि 66 बीएचपी की पावर और 89 न्यूटन मीटर टार्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आने वाली ऑल्टो के10 के पेट्रोल वेरिएंट्स की माइलेज 24.9 kmpl तक और सीएनजी वेरिएंट्स की माइलेज 33.85 km/kg है। बाद बाकी इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और एंड्रॉइड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट वाला 7-इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, पावर विंडो, 6 एयरबैग समेत और भी खूबियां हैं।
Maruti Alto K10 Sale Maruti Alto K10 Price Maruti Alto K10 Features Maruti Alto K10 Mileage Affordable Cars In India Bharat Mein Sasti Car मारुति ऑल्टो पर डिस्काउंट ऑफर्स मारुति ऑल्टो के10 की कीमत और खासियत कम दाम की अच्छी कारें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्यार के लिए 1900 KM का सफर, मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंची प्रेमिका, मंदिर में रचाई शादीमुजफ्फरपुर में एक युवती अपने प्यार को पाने के लिए करीब 2000 किमी दूर मुंबई से पहुंच गई. गाजीपुर की रहने वाली आकांक्षा का अपने सहकर्मी राजीव कुमार से प्रेम संबंध था. परिवार के विरोध के बाद वह ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली.
Read more »
NCB: एनसीबी ने CRPF की मदद से असम में पकड़ा 524 KG नशा, पश्चिम बंगाल भेजने की ताक में थे 2.6 करोड़ की ड्रग्सपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो &39;एनसीबी&39; ने 524 किलोग्राम नशे की खेप पकड़ी है। यह खेप, असम में गुवाहाटी जोनल यूनिट ने सीआरपीएफ की 155 बटालियन
Read more »
ईरान युद्ध के बीच जापान ने आधी रात को तैनात कीं 1000 KM रेंज वाली मिसाइलें, चीन तक हमले की क्षमता, तनावJapan China Conflict: जापान ने टाइप 12 मिसाइल को खुद बनाया है और दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार है जब जापान ने एक बार फिर से विनाशक हथियारों को बनाना शुरू कर दिया है। ये काफी खतरनाक मिसाइल है और इसे चीन के खिलाफ तैनात किया गया है।
Read more »
28 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयबैग! इस हाइब्रिड SUV पर मिल रहा ₹1 लाख का डिस्काउंटमार्च 2026 में SUV खरीदने का प्लान है तो Toyota Hyryder आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है. कंपनी इस मिड-साइज हाइब्रिड SUV पर ₹1 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है. दमदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत सेफ्टी के साथ ये ऑफर 31 मार्च तक सीमित है. जानिए पूरी डिटेल.
Read more »
5500 KG स्टील, 30 फुट की लंबाई; दिल्ली के 20 फीट ऊंचा पार्थसारथी रथ की खासियतदिल्ली गेट के पास बहादुर शाह जफर रोड पर पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 20 फुट ऊंचा और 30 फुट लंबा पार्थ सारथी रथ स्थापित किया है। स्टेनलेस स्टील से बने इस स्कल्पचर पर करीब 70 लाख रुपये खर्च हुए हैं। सोमवार को एलजी विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इसका उद्घाटन...
Read more »
पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध के आरोप में तरनतारन से सरपंच गिरफ्तार, 18 KG हेरोइन बरामदनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी ने तरनतारन के कलसिया गांव के सरपंच परमजीत सिंह को पाकिस्तानी तस्करों से संबंध रखने और 18 किलो हेरोइन बरामद होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। परमजीत सिंह, जो पहले कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी में थे।
Read more »
