बिहार के मधुबनी में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलगाम हमले के आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसा सजा दी जाएगी जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. पीएम के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित की टिप्पणी सामने आई है और उन्होंने पाकिस्तान को तैयार रहने के लिए कहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी जिले में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जो बदले की कार्रवाई की बात कही है, उससे पाकिस्तान में डर बैठ गया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत पहलगाम में हमला करने वाले हर आतंकी और उनके आकाओं की पहचान करेगा और उन्हें कड़ी सजा देकर रहेगा.
पीएम मोदी की इस धमकी के बाद भारत में उच्चायुक्त रह चुके पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत कुछ ही दिनों के भीतर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले हो सकते हैं. Advertisementपाकिस्तान के अखबार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से बात करते हुए बासित ने कहा कि 2016 के उरी और 2019 के पुलवामा हमलों के बाद भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई की थी और इस बार भी वो ऐसा कर सकता है.बासित ने कहा, 'बिहार में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण के लहजे से संकेत मिलता है कि भारत सीमा पार हमले कर सकता है. हमला नियंत्रण रेखा के पार, हमारी तरफ भी हो सकता है, और फिर वो बड़े-बड़े दावे करेंगे कि उन्होंने लॉन्च पैड और आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया है. चाहे इसमें एक हफ्ता लगे या 15 दिन, कुछ न कुछ तो होगा ही.'सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं किया जा सकता- बोले अब्दुल बासितअब्दुल बासित ने कहा कि सिंधु जल संधि को भारत की तरफ से रद्द करने के बाद पाकिस्तान के लिए तत्काल कोई कूटनीतिक समस्या नहीं है. लेकिन बलूचिस्तान और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी हो सकती है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पाकिस्तान को कानून और व्यवस्था में भारी गड़बड़ी के लिए तैयार रहना चाहिए. Advertisement पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा कि सिंधु जल संधि को रद्द करने का भारत का कदम 'प्रतीकात्मक' है क्योंकि भारत के पास पश्चिमी नदियों की धारा मोड़ने के लिए बुनियादी ढांचे का अभाव है.उन्होंने कहा, 'इस समय भारत जल प्रवाह को रोक नहीं सकता है. सिंधु जल संधि को न तो समाप्त किया जा सकता है, न ही निलंबित किया जा सकता है, न ही एकतरफा तरीके से इसमें बदलाव किया जा सकता है. जब तक दोनों पक्ष सहमत न हों, यह एक स्थायी संधि है.'सिंधु जल संधि 1960 में वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता में हुई थी जिसके तहत भारत सिंधु, झेलम और चेनाब नदियों का पानी पाकिस्तान के साथ साझा करता है.अब्दुल बासित का कहना है कि पाकिस्तान को संधि के मध्यस्थ और गारंटर वर्ल्ड बैंक से संपर्क करना चाहिए और एक मजबूत कूटनीतिक और कानूनी प्रतिक्रिया तैयार करना चाहिए.
Pahalgam Terror Attack Abdul Basit Abdul Basit On Pahalgam Terror Attack Indus Water Treaty India Pakistan Indus Water Treaty Pakistan On Indus Water Treaty Suspension India Suspends Indus Water Treaty India Pakistan Ties Sindhu Punjab Sindh Pakistan Water Resources
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में लैंडिंग से पहले ही पहलगाम पर PAK को मैसेज दे गए PM मोदी! नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेसजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब पीएम मोदी भारत लौट रहे थे, उस वक्त पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस से होते हुए नहीं लौटा.
Read more »
'आतंकवादी हमले के बाद अहम बैठक की', CCS की मीटिंग के बाद बोले PM मोदीपहलगाम आतंकी हमले को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास में CCS की बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ CDS तीनों सेनाओं के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक अहम बैठक...
Read more »
बहुत ही साहसिक फैसले... पाकिस्तान पर भारत के सख्त एक्शन पर किसने क्या कहा?पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए भारत के इन 5 फैसलों को लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जानिए किसने क्या कहा.
Read more »
भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि क्या है जिसे निलंबित किया गयाभारत और पाकिस्तान के बीच क़रीब एक दशक तक चले बैठकों के सिलसिले के बाद आखिरकार 19 सितंबर 1960 को कराची में सिंधु नदी घाटी संधि पर हस्ताक्षर हुए थे.
Read more »
भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दियाभारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े कूटनीतिक कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का निर्देश दिया.
Read more »
पहलगाम में चरमपंथी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष का कितना ख़तराविशेषज्ञों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथी हमले के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है, लेकिन इसमें क्या-क्या जोखिम जुड़े हुए हैं?
Read more »
