पहलगाम हमले के बाद सरकार ने बाघा-अटारी बॉर्डर बंद करने का आदेश दिया है और अब बॉर्डर पर रोज़ शाम होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को भी स्थायी रूप से बंद करने पर विचार किया जा रहा है. बॉर्डर बंद होने से वीज़ा लेकर पाकिस्तान जाने वाले भारतीय नागरिक इस पर क्या कह रहे हैं? देखिए.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं. पंजाब के अमृतसर में अटारी, हुसैनीवाला और सदकी सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे रिट्रीट समारोह में भी कई बदलाव हुए हैं जिसकी झलक आज देखने को भी मिली.
Advertisementअटारी रिट्रीट समारोह में यह पहली बार हुआ है कि ना ही गेट नहीं खोले गए और ना ही बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स ने हाथ मिलाए.इससे पहले बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की तरफ से एक्स पर पोस्ट की गई थी जिसमें कहा गया कि हाल ही में पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के मद्देनज़र, पंजाब स्थित अटारी, हुसैनीवाला और सदकी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के दौरान प्रतीकात्मक प्रदर्शन को सीमित करने का फैसला लिया गया है.मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:- भारतीय गार्ड कमांडर और पाकिस्तान के समकक्ष गार्ड कमांडर के बीच होने वाली प्रतीकात्मक हैंडशेक को स्थगित कर दिया गया है.- सेरेमनी के दौरान गेट बंद रहेंगे.- यह कदम सीमा पार से होने वाली उकसावे की कार्रवाइयों को लेकर भारत की गंभीर चिंता को दर्शाता है और यह स्पष्ट संदेश देता है कि शांति और उकसावे साथ-साथ नहीं चल सकते. Advertisement 𝐑𝐞𝐭𝐫𝐞𝐚𝐭 𝐂𝐞𝐫𝐞𝐦𝐨𝐧𝐲In the wake of the recent tragic attack in Pahalgam, a calibrated decision has been taken to scale down the ceremonial display during the Retreat Ceremony at Attari, Hussainiwala and Sadki in Punjab.The key changes include:- Suspension of the… pic.twitter.com/KGyyt18mjI— BSF PUNJAB FRONTIER April 24, 2025यह भी पढ़ें: क्या है TRF का 'फाल्कन स्क्वाड', जिसे पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा, कैसे करता है काम?बार्डर बंद होने का व्यापारियों ने किया समर्थनइससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी.जिसमें कई फैसले लिए गए.भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर एकीकृत चेकपोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. इस फैसले से सीमा पर व्यापार प्रभावित होने की आशंका है और भारत-पाकिस्तान के बीच आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है.अटारी बॉर्डर पर ढाबा चलाने वाले व्यापारी मंजीत सिंह ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, ''हमारा व्यापार किसी तरह चलता रहेगा, लेकिन पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत गलत था. सैनिकों पर हमला एक बात है, क्योंकि वे जवाब देना जानते हैं, लेकिन पर्यटकों पर हमला करना पूरी तरह गलत है. अगर हमारे व्यापार में पर्यटकों की संख्या कम होती है, तो कोई बात नहीं. हम देश के साथ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला सही है.'यह भी पढ़ें: उपहास और गलत सूचना... कैसे पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने पहलगाम हमले को दुष्प्रचार युद्ध में बदल दिया Advertisement स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह चेकपोस्ट छोटे व्यापारियों, कारीगरों, और छोटे कारोबार के लिए अहम थी, लेकिन आतंकी हमले के बाद सुरक्षा सर्वोपरि है. बता दें कि अटारी बॉर्डर पर पहले हर सुबह लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन अब यह मार्ग पूरी तरह बंद है. स्थानीय लोग और व्यापारी सरकार के फैसले के साथ हैं, लेकिन चिंता जताते हैं कि लंबे समय तक सीमा बंद रहने से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है. ये भी देखें
Beating Retreat Ceremony Punjab News Attari Hussainiwala Sadki Punjab News Pahalgam Attack
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भयंकर गर्मी में स्टूडेंट्स की मौज! MP में मिलेंगी 46 दिन की छुट्टियांMP School Summer Vacation 2025: भयंकर गर्मी में स्टूडेंट्स की मौज! MP में मिलेंगी 46 दिन की छुट्टियां, जानिए कब से स्कूल होंगे बंद
Read more »
Trump Tariff War: कहां तक जाएगी टैरिफ की होड़, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा?Trump Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिका के 145% टैरिफ के जवाब में अब चीन ने 125% टैरिफ लगा दिया है. साथ ही चीन ने कहा है कि अब वह अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले किसी भी अतिरिक्त टैरिफ का जवाब नहीं देगा लेकिन टैरिफ वॉर के बीच एक और वॉर शुरू हो गया है.
Read more »
Bihar Teacher Transfer: शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने किया कमेटी का गठनपटना में स्थानांतरित शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। उपनिदेशक डॉ.
Read more »
Exclusive: दिल्ली में राहुल और तेजस्वी की बैठक में बिहार को लेकर क्या हुई थी डील, जानिए अंदर की बातRahul Gandhi-Tejashwi Yadav की बैठक में Bihar को लेकर क्या हुई थी डील, जानिए अंदर की बात | EXCLUSIVE
Read more »
पहलगाम हमला: भारत ने सिंधु जल समझौता निलंबित किया, अटारी बॉर्डर भी बंदप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए कई अहम फ़ैसले. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी.
Read more »
सिंधु समझौता स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, 48 घंटे में भारत छोड़ें पाक नागरिक... पहलगाम हमले के बाद भारत के पाकिस्तान पर 5 बड़े एक्शनPahalgam Terror Attack: मोदी सरकार का करारा जवाब, अटारी बॉर्डर बंद,सेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश
Read more »
