भारत सरकार ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित किया है। एनसीईआरटी ने इस विषय को समझने के लिए एक नया मॉड्यूल जारी किया है। इस मॉड्यूल के अनुसार विभाजन के लिए कांग्रेस जिन्ना और लॉर्ड माउंटबेटन जिम्मेदार थे। मॉड्यूल में बताया गया है कि मुहम्मद अली जिन्ना ने बंटवारे की मांग की कांग्रेस ने इसे स्वीकार किया और लॉर्ड माउंटबेटन ने इसे मंजूर...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया है। इसी दिन भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। जिसके कारण लाखों लोगों की जिंदगियों पर गहरा असर देखने को मिला। इस बीच इस मुद्दे को अच्छे से समझने के लिए एनसीईआरटी के एक नए मॉड्यूल की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के इतिहास को अब बच्चे इस NCERT के नए मॉड्यूल से समझेंगे। नए मॉड्यूल में बांटवारे का जिम्मेदार कांग्रेस, जिन्ना और लॉर्ड माउंटबेटन को ठहराया गया है। जानिए क्या है NCERT का नया मॉड्यूल दरअसल, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने 14 अगस्त यानी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है। कहा जा रहा कि NCERT के नए मॉड्यूल में बताया गया कि भारत का विभाजन किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुआ, बल्कि इसके लिए तीन लोग या पक्ष जिम्मेदार थे। जिसमें.
.. मुहम्मद अली जिन्न- उन्होंने बंटवारे की मांग की। कांग्रेस- इस बंटवारे की मांग को स्वीकार किया। लॉड माउंटबेटन- इस बंटवारे को मंजूर किया। NCERT के दो मॉड्यूल जानकारी के अनुसार, एनसीईआरटी द्वारा जारी मॉड्यूल को 'विभाजन के अपराधी' के शीर्षक के नाम जारी किया गया है। इस नए मॉड्यूल को कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों के लिए अलग-अलग रूप से तैयार किया गया है। ध्यान देने योग्य बात है कि यह मॉड्यूल किसी भी कक्षा में कोई पाठ के तौर पर नहीं पढ़ाया जाएगा। बल्कि इसको पूरक शैक्षिक सामग्री के तौर पर पेश किया जाना है इसके माध्यम से पोस्टर, वाद-विवाद, प्रोजेक्ट्स और चर्चाओं के माध्यम से बच्चों को सिखाया जाना है। बंटवारे के दौरान नेताओं की रही अलग-अलग राय मॉड्यूल के अनुसार, आजादी के समय देश के बड़े नेताओं के पास बंटवारे को लेकर अलग-अलग राय थी। बताया गया है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल शुरुआत से ही बंटवारे के खिलाफ थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे किसी तरीके से स्वीकार किया। जुला1947 में बॉम्बे की एक महासाभा में उन्होंने कहा था कि देश अब युद्ध का मैदान बन चुका है। देश में दोनों समुदाय अब शांति से नहीं रह सकते। ऐसे में बंटवारा किया जाना चाहिए। भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने कहा था कि भारत का बंटवारा मैंने नहीं किया है। यह भारतीय नेताओं ने खुद मंजूर किया। उन्होंने कहा था कि मेरा काम केवल इसको शांति से लागू कराना है था। जल्दबाजी में मेरे से गलती हो गई। लेकिन बंटवारे के बाद जो कुछ भी हुआ उसके लिए भारतीय ही जिम्मेदार थे। इस खास मॉड्यूल में बताया गया कि महात्मा गांधी इस बंटवारे के खिलाफ थे। उन्होंने 9 अगस्त 1947 को एक प्रार्थना सभा में कहा था कि अगर कांग्रेस बंटवारे को मानती है, तो यह मेरी सलाह के खिलाफ होगा, लेकिन मैं इसका विरोध हिंसा या गुस्से में नहीं करूंगा। हालांकि, इस दौरान ऐसे हालात बने कि नेहरू और सरदार पटेल ने गृहयुद्ध के डर से बंटवारे को स्वीकार कर लिया। जल्दबाजी के कारण खराब हुए नतीजे एनसीईआरटी के नए मॉड्यूल के मुताबिक, लॉर्ड माउंटबेटन ने एक बड़ी गलती की थी। माउंटबेटन ने हस्तांतरण की तारीख जून 1948 से घटाकर अगस्त 1947 कर दिया। हालांकि, बंटवारे को पूरा करने में केवल 5 हफ्तों का वक्त मिला। बंटवारे के कई दिनों बाद तक पंजाब में लाखों लोगों को ये भी नहीं पता था कि वह भारत के नागरिक बने हैं या पाकिस्तान के नागरिक बने हैं। मॉड्यूल पर सिसायी संग्राम एनसीईआरटी पर अब सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है। इस मॉड्यूल को कांग्रेस की ओर से गलत बताया है।कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि मैं एनसीईआरटी को विभाजन पर चर्चा के लिए चुनौती देता हूं। आज, उनके पास एनसीईआरटी है। उन्हें विभाजन के बारे में कुछ भी नहीं पता। यह भी पढ़ें: 'मुनीर की परमाणु धमकी से...', पाक आर्मी चीफ के बयान पर RSS नेता का पलटवार, ट्रंप को लेकर कही ये बड़ी बात यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, 'सदैव अटल' पहुंच राष्ट्रपति और पीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas NCERT Module India Partition Muhammad Ali Jinnah Partition Lord Mountbatten India Partition Indian National Congress Partition India Partition History India Partition Blame Game
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले पाकिस्तान समर्थित TRF पर एक्शन, अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठनअमेरिका ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार पाक समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) की सूची में डाल दिया है।
Read more »
NCERT ने जारी किया स्पेशल मॉड्यूल: जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन को बताया विभाजन का दोषीNCERT Partition Module: एनसीईआरटी ने भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर नया मॉड्यूल तैयार किया है. इसमें विभाजन के लिए 3 जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है. ये मॉड्यूल अलग-अलग क्लास के हिसाब से तैयार किए गए हैं.
Read more »
भारत विभाजन पर NCERT का नया कंटेंट: कांग्रेस, जिन्ना और माउंटबेटन को जिम्मेदार बताया, ये रेगुलर सिलेबस का ...NCERT's new modules prepared on the horrors of India's partition Congress Jinnah and Mountbatten Included
Read more »
जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन थे भारत विभाजन के जिम्मेदार... NCERT ने तैयार किए 2 खास मॉड्यूलNCERT ने 14 अगस्त, 'Partition Horrors Remembrance Day' के लिए एक खास मॉड्यूल बनाया है. यह मॉड्यूल कक्षा 6 से 8 और सेकेंडरी स्कूल के बच्चों के लिए है. इसमें छात्रों को बताया जाएगा कि 1947 में भारत के बंटवारे के समय लोगों को कितनी मुश्किलों और दर्द का सामना करना पड़ा. साथ ही यह भी समझाया जाएगा कि हमें उस दुखद घटना से क्या सीख लेनी चाहिए.
Read more »
'BJP का फर्जी इतिहास है...', बंटवारे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने वाले NCERT मॉड्यूल पर भड़के कांग्रेस नेताएनसीईआरटी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विभाजन पर एक नया मॉड्यूल जारी किया जिस पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने चुनौती दी है। दीक्षित ने विभाजन के लिए जिम्मेदार लोगों पर एनसीईआरटी के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण की भी आलोचना की इसे निराशाजनक...
Read more »
NCERT New Module: ‘देश के बंटवारे का जिम्मेदार कौन? कांग्रेस, जिन्ना और माउंटबेटन’, NCERT का नया मॉड्यूल जारीNCERT New Module Congress Jinna and Mountbatten are reason of Partition NCERT New Module: ‘देश के बंटवारे का जिम्मेदार कौन? कांग्रेस, जिन्ना और माउंटबेटन’, NCERT का नया मॉड्यूल जारी
Read more »
