NCERT's new modules prepared on the horrors of India's partition Congress Jinnah and Mountbatten Included
कांग्रेस, जिन्ना और माउंटबेटन को जिम्मेदार बताया, ये रेगुलर सिलेबस का हिस्सा नहींNCERT ने क्लास 6 से 8 और 9 से 12 के लिए 2 नए मॉड्यूल जारी किए हैं। नियमित किताबों से अलग ये मॉड्यूल्स देश के बंटवारे की विभीषिका पर आधारित हैं। इसमें मोहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस पार्टी और लॉर्ड माउंटबेटन को बंटवारे का दोषी बताया गया है। मॉड्यूल बताता है कि जिन्ना ने बंटवारे की मांग की, कांग्रेस ने इसे स्वीकार कर लिया और माउंटबेटन ने इसे लागू कर दिया। ये जानकारी 'विभाजन के दोषी' टॉपिक में जोड़ी गई है। मॉड्यूल में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक भाषण का अंश भी शामिल किया गया है। नेहरू ने कहा था, 'हम एक ऐसी स्थिति पर आ गए हैं जहां हमें या तो विभाजन को स्वीकार करना होगा या निरंतर संघर्ष और अराजकता का सामना करना होगा।'मॉड्यूल के अनुसार, 1947 और 1950 के बीच, विभाजन ने भारत की एकता को खंडित किया, शत्रुतापूर्ण सीमाएं बनाईं, सामूहिक हत्याएं और विस्थापन को बढ़ावा दिया। सांप्रदायिक अविश्वास को गहरा किया, पंजाब और बंगाल की अर्थव्यवस्थाओं को तबाह कर दिया और जम्मू-कश्मीर को सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय पतन के रास्ते पर डाल दिया, जो बाद में आतंकवाद के कारण और भी बदतर हो गया।NCERT के स्पेशल मॉड्यूल कोर्स का हिस्सा नहीं होते, ये सप्लीमेंट्री मटेरियल होता है जो कोई खास टॉपिक बच्चों को समझाने के लिए तैयार किया जाता है। इसे पोस्टर्स, चर्चाओं और वाद-विवाद के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को भी स्पेशल मॉड्यूल में में जोड़ा गया था।स्पेशल मॉड्यूल की प्रस्तावना में पीएम नरेंद्र मोदी के शब्दों को भी शामिल किया गया है। मोदी ने कहा था, 'बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमारी लाखों बहनें और भाई विस्थापित हो गए और कई लोगों की नासमझी और नफरती हिंसा के कारण अपनी जान गंवा दी। संघर्षों और बलिदान की याद में हमारे लोग 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाएंगे।'हाल ही में NCERT कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में मुगल शासकों के धार्मिक फैसले, सांस्कृतिक योगदान और क्रूरता की नई व्याख्या की गई है। ये किताब 2025-26 एकेडमिक सेशन से ही स्कूलों में लागू होगी।किताब में बनारस, मथुरा और सोमनाथ में मंदिरों को तोड़ने और जैन, सिख, सूफी और पारसी समुदायों पर अत्याचार की घटनाओं का भी जिक्र है। इस बारे में NCERT के एक अधिकारी ने कहा, 'इतिहास की घटनाओं को मिटाया या नकारा नहीं जा सकता, लेकिन आज किसी को उनके लिए दोषी ठहराना गलत होगा। सत्ता की लालसा, अत्याचार या गलत महत्वाकांक्षाओं की शुरुआत को समझना ही ऐसा भविष्य बनाने का सही तरीका है जहां ये घटनाएं दोबारा न हों।”Perplexity के CEO ने गूगल क्रोम खरीदने का ऑफर दिया: IIT मद्रास से पढ़े, 8 साल से AI रिसर्च से जुडे हैं अरविंद श्रीनिवास, जानें पूरी प्रोफाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप परप्लेक्सिटी एआई ने गूगल के पॉपुलर ब्राउजर क्रोम को खरीदने का ऑफर दिया है। इस ऑफर की कीमत 34.
5 अरब डॉलर यानी लगभग 3 लाख करोड़ रुपए है। इस ऑफरिंग के बाद से Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास लगातार चर्चा में हैं।18 साल में सिर्फ 4 भारतीय पास कर पाए; आज 10 भर्ती परीक्षाएं कराता है UPSCसूरत के हंस ने पहली रैंक हासिल की; 5,491 कैंडिडेट्स का इंटरमीडिएट प्रोग्राम कंप्लीट, 30.42% पासरायपुर में तेज बारिश...पूरे हफ्तेभर बरसेगा पानीइंदौर में दो दिनों से रिमझिम का दौर,आज भी आसारबाड़मेर में आज बारिश का अलर्टलखनऊ में मौसम साफ, सुबह से निकली तेज धूप
India's Partition Congress Jinnah Mountbatten
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ये है भारत का रहस्यमयी आइलैंड, जहां परिंदे भी पर मारने से डरते हैंये है भारत का रहस्यमयी आइलैंड, जहां परिंदे भी पर मारने से डरते हैं
Read more »
Operation Sindoor: फिर बदलेगा NCERT का सिलेबस, अब बच्चों को पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर का इतिहासNCERT Operation Sindoor Module: एनसीईआरटी अपने सिलेबस में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. अब बच्चों को ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा भी पढ़ाई जाएगी.
Read more »
India-America टैरिफ विवाद पर भड़का चीनी मीडिया!भारत पर 50% US टैरिफ को लेकर चीनी मीडिया का ट्रंप प्रशासन पर हमला, बताया अमेरिकी दादागीरी का विरोध.
Read more »
'मौत से पहले 40 किलो के रह गए थे पौने 6 फीट के जिन्ना,' बीमारी, लाचारी और भारत विभाजन की दुश्वारी!मोहम्मद अली जिन्ना भारत को एक रखने की हर मुमकिन कोशिश के खिलाफ थे. उन्होंने माउंटबेटन को साफ-साफ कह दिया था, "नहीं, मैं भारत का हिस्सा नहीं बनना चाहता. हिंदू राज के अधीन रहने से बेहतर है कि मैं सब कुछ खो दूं." पाकिस्तान के बनने का दोष जिन्ना पर मढ़ते हुए माउंटबेटन ने कहा था- भारत को एक बनाए रखने में जिन्ना ही एकमात्र बाधा थे.
Read more »
लॉर्ड माउंटबेटन: बोट पर धमाका कर हत्या करने की साज़िश कैसे रची गई थी?भारत के अंतिम वायसराय, आज़ादी और विभाजन में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या की कहानी
Read more »
NCERT ने जारी किया स्पेशल मॉड्यूल: जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन को बताया विभाजन का दोषीNCERT Partition Module: एनसीईआरटी ने भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर नया मॉड्यूल तैयार किया है. इसमें विभाजन के लिए 3 जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है. ये मॉड्यूल अलग-अलग क्लास के हिसाब से तैयार किए गए हैं.
Read more »
