मनोरंजन | टेलीविज़न Bigg Boss 19 OTT 3 Vishal Pandey Injured Badly While Shooting: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम विशाल पांडे शूटिंग के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए हैं.
"Bigg Boss 19 OTT 3 Vishal Pandey Injured Badly While Shooting: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम और सोशल मीडिया स्टार विशाल पांडे हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए.
इस हादसे में वो बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बता दें, विशाल ने खुद इस दर्दनाक अनुभव को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है. तो चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं. Advertisment क्या बोले विशाल पांडे? विशाल ने बताया कि शूटिंग के दौरान एक हादसे में उनकी नस कांच से कट गई. उन्होंने लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी पसंदीदा चीज- एक्टिंग करते हुए मेरे साथ ऐसा कुछ हो सकता है. नस कटने के बाद तुरंत दो ऑपरेशन करने पड़े और अब मैं इस वक्त पूरी तरह आराम कर रहा हूं.' उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, 'मेरी जो आर्टरी कटी, वो दिल से सीधा जुड़ी होती है. अगर कुछ इंच और कट जाती, तो मेरा आधा शरीर लकवे का शिकार हो सकता था. ये किसी चमत्कार से कम नहीं कि मैं उस गंभीर स्थिति से बच गया.' 'ये छोटी सी चीज मुझे नहीं रोक सकती' विशाल ने इस हादसे को 'जीवन का सबसे काला दिन' करार देते हुए लिखा कि वो अब अपने सभी प्रोजेक्ट्स को कुछ समय के लिए होल्ड पर डाल रहे हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि वो टूटे नहीं हैं, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेंगे. वहीं शेयर की गई अपनी पोस्ट के लास्ट में विशाल ने लिखा, 'और आप मुझे इन फोटोज में मुस्कुराते हुए देख रहे हैं. क्यों? क्योंकि मैं वापस पूरी ताक़त के साथ लौट आया हूं. ये छोटी सी चीज मुझे नहीं रोक सकती, बल्कि मुझे और ऊर्जा दे रही है. जैसे सूरज फिर से उगता है, वैसे ही मैं भी.' ये भी पढ़ें: इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका, इन फिल्मों के बीच होगी धमाकेदार टक्कर"
मनोरंजन की खबरें Bollywood News In Hindi Latest Entertainment News Latest News In Hindi Entertainment News In Hindi Vishal Pandey Injured Vishal Pandey Bigg Boss 19 OTT 3 Vishal Pandey Injured Badly Wh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಟಾಯ್ಲೆಟ್ ಕ್ಲೀನರ್ ಜಾಹೀರಾತು ಮಾಡುತ್ತಿದ್ದ ಈ ನಟನ ಹೆಸರಲ್ಲಿರುವ ಆಸ್ತಿ ಎಷ್ಟು ಕೋಟಿ ಗೊತ್ತೇ?Vishal Malhotra Net worth : ಹಾರ್ಪಿಕ್ ಜಾಹೀರಾತು ಅವರಿಗೆ ಹೆಚ್ಚಿನ ಜನಪ್ರಿಯತೆ ಜೊತೆಗೆ ಆರ್ಥಿಕವಾಗಿ ಸಬಲರನ್ನಾಗಿ ಮಾಡಿತು.
Read more »
कार नदी में फेंककर महाराष्ट्र भागा था BJP नेता पुत्र: राजगढ़ में 10 दिन चली सर्चिंग; पोल खुली तो महाराष्ट्र...Rajgarh BJP leader Mahesh Soni’s son Vishal Soni staged fake suicide to avoid ₹1.40 crore bank loan repayment. Police and SDRF searched Kaliasindh river for 10 days before finding him in Maharashtra. Car recovered from river, accused exposed by Sarangpur police.
Read more »
Fake Death News: सुना था कि मौत का सर्टिफिकेट मिल जाए तो...बीजेपी नेता के बेटे ने रच दी अपनी मौत की कहानी!Vishal Soni Fake Death News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बीजेपी नेता के बेटे विशाल सोनी ने 1.40 करोड़ का कर्ज उतारने के लिए अपनी ही झूठी मौत का नाटक रच दिया. पढ़ें पूरी फिल्मी कहानी.
Read more »
शूटिंग में बड़ा हादसा, कांच से कटी हाथ की नस.. मौत को टक से छूकर वापस आया एक्टरVishal Pandey: हाल ही में एक फेमस बिग बॉस ओटीटी फेम एक्टर के साथ शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. कांच से उनके हाथ की नस कट गई, जिसके बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसके बाद डॉक्टर ने बताया कि अब उनकी हालत कैसी है.
Read more »
'नजर रियल है' Bigg Boss फेम Vishal Pandey के साथ बड़ा हादसा, बोले- 'कटी नस, पैरालाइज होते-होते बचा'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आ चुके विशाल पांडे के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रहे थे लेकिन तभी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया है।
Read more »
