मनोरंजन | बॉलीवुड Pankaj Dheer Death: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिवंगत एक्टर पंकज धीर को याद कर इमोशनल मैसेज लिखा है.
" Pankaj Dheer Death : बीआर चोपड़ा के मशहूर टीवी सीरियल "महाभारत" में 'कर्ण' की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर पंकज धीर का बुधवार, 15 अक्टूबर को मुंबई में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया.
उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है. बीते दिन उनकी अंतिम यात्रा में सलमान खान से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा, कुशाल टंडन और दीपिका कक्कड़ तक बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम सितारे पहुंचे थे. वहीं अब बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर दिवंगत पंकज धीर को याद कर इमोशनल मैसेज लिखा है.Advertisment हेमा मालिनी ने जताया शोक बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी ने पंकज धीर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें 'प्यारा दोस्त' बताया. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर उनके साथ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'मैंने आज एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है और पूरी तरह से टूट गई हूं.पंकज धीर हमेशा इतने स्नेही, हर चीज के प्रति उत्साही और एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता थे. उन्होंने 'महाभारत' में 'कर्ण' की भूमिका से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. वो जीवन से भरपूर व्यक्ति थे, जिन्होंने कैंसर के खिलाफ साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी.' I have lost a very dear friend today and am totally devastated. Pankaj Dheer, always so affectionate, enthusiastic about everything, a talented actor who won audience hearts with his portrayal of Karna in Mahabharat, so full of life, has breathed his last. He passed away after a… pic.twitter.com/8DC51AT6uS — Hema Malini October 15, 2025 उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे लिए, वो हमेशा सहयोगी रहे. मैंने जब भी कोई काम किया, उन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया और हर मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे. मुझे उनकी मौजूदगी की बहुत कमी खलेगी. मैं उनकी पत्नी अनीता जी, जो उनके जीवन की रोशनी थीं, के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं.' View this post on Instagram A post shared by Dream Girl Hema Malini ईशा देओल ने भी किया याद ईशा देओल ने भी पंकज धीर को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीर साझा की और लिखा, 'पंकज अंकल के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. वह हमारे फैमिली फ्रेंड थे और हमेशा खुश रहने वाले, एक बेहद अमेजिंग इंसान थे. आपकी हंसी और हमारे साथ बिताए मज़ेदार पल हमेशा याद रहेंगे. आपकी आत्मा को शांति मिले. अनीता आंटी, निकेतन और पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.' ये भी पढ़ें: कीकू शारदा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' छोड़ने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं क्लियर करना चाहता हूं'"
Bollywood News In Hindi Latest Entertainment News Entertainment News In Hindi Hema Malini Hema Malini Post On Pankaj Dheer Pankaj Dheer Death Pankaj Dheer Death News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pankaj Dheer Died: ਅਦਾਕਾਰ ਪੰਕਜ ਧੀਰ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ; ਮਹਾਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਨਿਭਾਇਆ ਸੀ ਕਰਣ ਦਾ ਰੋਲPankaj Dheer Died: ਇੱਕ ਇੰਟਰਵਿਊ ਵਿੱਚ, ਪੰਕਜ ਧੀਰ ਨੇ ਉਸ ਦਿਲਚਸਪ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕੀਤਾ ਜਦੋਂ ਉਸਨੂੰ ਅਰਜੁਨ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਲਈ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਸ ਸਮੇਂ, ਲੇਖਕਾਂ ਅਤੇ ਪੈਨਲ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਮਾਸੂਮ ਰਜ਼ਾ, ਭਰਿੰਗ ਤੁਪਕਰੀ ਅਤੇ ਪੰਡਿਤ ਨਰਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸਹਿਮਤ ਹੋਏ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਭੂਮਿਕਾ ਲਈ ਸੰਪੂਰਨ ਫਿੱਟ ਸੀ।
Read more »
Pankaj Dheer Death: ক্যানসার কেড়ে নিল কর্ণকে! ৭০ না পৌঁছতেই জীবনকে বিদায় জানালেন পঙ্কজ ধীর...Pankaj Dheer Death News: সূত্রের খবর, দীর্ঘ দিন ধরেই ক্যানসারের সঙ্গে লড়াই করছিলেন পঙ্কজ। তবে ধীরে ধীরে সেরেও উঠেছিলেন। কিন্তু, মাসকয়েক আগে আবার তাঁর অবস্থার অবনতি হয়।
Read more »
Pankaj Dheer Died: अभिनेता पंकज धीर का निधन, 'महाभारत' में निभाया था कर्ण का आइकॉनिक किरदारPankaj Dheer Death: सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में पंकज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। महाभारत में कर्ण के किरदार के लिए वह काफी लोकप्रिय...
Read more »
Pankaj Dheer Passed Away: പ്രശസ്ത നടൻ പങ്കജ് ധീർ അന്തരിച്ചുPankaj Dheer Death: 1983-ൽ പുറത്തിറങ്ങിയ സുഖ് എന്ന ചിത്രത്തിലൂടെയാണ് പങ്കജ് ധീർ തന്റെ കരിയർ ആരംഭിച്ചത്.
Read more »
Pankaj Dheer Net Worth: पत्नी और बेटे के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए पंकज धीर? जानें एक्टर की नेटवर्थमनोरंजन | बॉलीवुड: Pankaj Dheer Net Worth: बॉलीवुड और टीवी एक्टर पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है. चलिए जानते हैं एक्टर अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़कर गए हैं.
Read more »
Pankaj Dheer Net Worth: कितना संपत्ति के मालिक थे पंकज धीर? जानें महाभारत के 'कर्ण' की नेटवर्थबीआर चोपड़ा की 1988 की टीवी सीरीज़ महाभारत में कर्ण की प्रतिष्ठित भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के सांताक्रूज़ उपनगर स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ। एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा निकितिन धीर, बहू और एक पोती है। आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के...
Read more »
