निमिषा प्रिया मामले में हस्तक्षेप की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी 2026 में करेगा सुनवाई
"नई दिल्ली, 14 अगस्त । केरल की रहने वाली निमिषा प्रिया को यमन में फांसी की सजा सुनाए जाने के मामले में दाखिल अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई टल गई। सुप्रीम कोर्ट मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2026 में करेगा।Advertisment अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि इस मामले में एक नया मीडिएटर सामने आया है। साथ ही अभी तक कोई प्रतिकूल बात नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2026 को सुनवाई तय करते हुए कहा कि अगर इस बीच कोई नया डेवलपमेंट हो तो अदालत से सुनवाई की मांग की जा सकती है। निमिषा प्रिया को बचाने के लिए सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। निमिषा के वकील ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को आदेश दे कि वह डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए यमन सरकार से बात करे और फांसी पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए। नर्स निमिषा प्रिया को यमन की अदालत ने 2017 में एक नागरिक की हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई थी। 16 जुलाई 2025 को निमिषा को फांसी दी जानी थी, हालांकि उनकी फांसी की सजा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने सरकार से अपील की कि वह इस मामले में राजनयिक और कानूनी प्रयासों के जरिए निमिषा की रिहाई सुनिश्चित करे या उनकी सजा को कम कराए। निमिषा प्रिया की रिहाई के लिए सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल ने केंद्र सरकार से एक प्रतिनिधिमंडल के यमन जाने की अनुमति मांगी थी, ताकि यमन के कानून के अनुसार पीड़ित परिवार से क्षमादान मिल सके। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने पहले यमन में गंभीर सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए काउंसिल के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। मंत्रालय ने काउंसिल को सूचित किया था कि वह वर्तमान परिस्थितियों में युद्धग्रस्त देश की यात्रा की मंजूरी नहीं दे सकता, क्योंकि यमन में सशस्त्र संघर्ष और राजनीतिक अस्थिरता के कारण वहां किसी को भेजना बेहद खतरनाक है। --आईएएनएस एसएके/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ஐபிஎல் சாம்பியன் ஆர்சிபி அணியில் நடக்கப்போகும் மிகப்பெரிய மாற்றங்கள்!IPL 2026, RCB Team : ஐபிஎல் 2026 ஏலத்துக்கு முன்பாக நடப்பு சாம்பியன் ஆர்சிபி அணியில் நடக்கப்போகும் முக்கிய மாற்றங்கள் மற்றும் எந்தெந்த பிளேயர் எல்லாம் விடுவிக்கப்பட உள்ளனர் என்பதை இங்கே பார்க்கலாம்.
Read more »
WB Assembly Election 2026: শওকত মোল্লা নটোরিয়াস ক্রিমিনাল..., বিস্ফোরক নওশাদের ভয়ংকর ভাঙড়-চ্যালেঞ্জ...WB Assembly Election 2026: Naushad Siddiqui Bhangar challenge to Shaukat Mulla alleges notorious criminal
Read more »
आपकी सोच से सस्ता होगा ऐपल का फोल्डेबल फोन! सैमसंग-गूगल और वीवो के फोल्ड भी जाएंगे हांफऐपल का फोल्डेबल फोन 2026 में आईफोन 18 सीरीज के साथ आ सकता है। हिंज की लागत कम होने से यह फोन किफायती फोल्डेबल हो सकता है।
Read more »
WB Assembly Election 2026: ছাব্বিশের মহারণের আগেই তৃণমূলের বড় জয়! বেকায়দায় পড়ে ঢোঁক গিলছে বিজেপি...WB Assembly Election 2026: 27 BJP Families join Trinamool Congress before election TMC claims BIG Victory
Read more »
हुंडई मोटर इंडिया के पहले भारतीय एमडी और सीईओ बने तरुण गर्ग, जनवरी 2026 से संभालेंगे कार्यभारहुंडई मोटर इंडिया के पहले भारतीय एमडी और सीईओ बने तरुण गर्ग, जनवरी 2026 से संभालेंगे कार्यभार
Read more »
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इन दो देशों ने किया क्वालिफाई, उलटफेर से बड़ी टीमों का शिकार करने में माहिर2026 T20 World Cup: नेपाल और ओमान ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल फरवरी और मार्च के महीने में खेला जा सकता है. यूएई की समोआ पर जीत के साथ ही नेपाल और ओमान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह सुनिश्चित हो गई.
Read more »
