हुंडई मोटर इंडिया के पहले भारतीय एमडी और सीईओ बने तरुण गर्ग, जनवरी 2026 से संभालेंगे कार्यभार
"नई दिल्ली, 15 अक्टूबर । हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को तरुण गर्ग को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का ऐलान किया और वह 1 जनवरी, 2026 से कंपनी का कार्यभार संभालेंगे।Advertisment मौजूदा समय में गर्ग कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, 1996 में कंपनी के देश में परिचालन शुरू होने के बाद से हुंडई मोटर इंडिया का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय होंगे। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब वर्तमान प्रबंध निदेशक उन्सू किम 31 दिसंबर, 2025 को हुंडई मोटर कंपनी में रणनीतिक भूमिका के लिए दक्षिण कोरिया लौट रहे हैं। एचएमआईएल ने अपने बयान में उनसू किम द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान और मार्गदर्शन के लिए उनकी सराहना की। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियर और भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ से एमबीए स्नातक गर्ग को ऑटोमोबाइल उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। हुंडई में शामिल होने से पहले, उन्होंने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में काम किया, जहां उन्होंने मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स, पार्ट्स और एक्सेसरीज के कार्यकारी निदेशक सहित कई प्रमुख लीडरशीप पॉजिशन पर कार्य किया। हुंडई ने बाजार की गतिशीलता की गहरी समझ और दूरदर्शी रणनीतियां विकसित करने की क्षमता के लिए गर्ग की प्रशंसा की। एचएमआईएल में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कंपनी की बाजार उपस्थिति का विस्तार करने, मुनाफे को बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग, ग्रामीण विस्तार और पुरानी कारों के क्षेत्र में नई पहलों का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गर्ग ने भारत में हुंडई के नौ मॉडलों में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम शुरू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, साथ ही बिक्री की गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि में भी सुधार किया। हुंडई ने कहा कि गर्ग की नियुक्ति भारत में अपनी नींव मजबूत करने और स्मार्ट मोबिलिटी समाधान प्रदाता बनने की दिशा में अपनी यात्रा को गति देने की उसकी दीर्घकालिक परिवर्तन योजना का हिस्सा है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच, हुंडई मोटर इंडिया ने घरेलू बाजार में 2,20,233 यूनिट्स बेचीं, जो सालाना आधार पर 11.
2 प्रतिशत कम है। --आईएएनएस एबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ஐபிஎல் 2026 ஏலத்திற்கு முன் மும்பை இந்தியன்ஸ் விடுவிக்க வாய்ப்புள்ள 4 வீரர்கள்IPL 2026 Auction: ஐபிஎல் 2026 ஏலத்திற்கு முன் மும்பை இந்தியன்ஸ் விடுவிக்க வாய்ப்புள்ள 4 வீரர்கள் பற்றிய விவரத்தை இங்கே பார்க்கலாம்
Read more »
West Bengal Assembly Election 2026: ছাব্বিশে বদলা হবে, ভালো করে বুঝে নিক বিরোধীরা! এবার বিস্ফোরক প্রাক্তন ভারতীয় ক্রিকেটার...TMC Mla Manoj Tewari threats to take revenge in West Bengal Assembly Election 2026
Read more »
Baba Vangas Predictions: বাবা ভাঙ্গার ভয়ংকর ভবিষ্যদ্বাণী! ছাব্বিশেই আসছে বিশ্বব্যাপী মন্দা, না-খেতে পেয়ে রাস্তায় মরবে মানুষ, তাহলে কি শেষের শুরু...Does Baba Vanga Prediction About Cash Crush Hint at a 2026 Global Recession
Read more »
ஐபிஎல் சாம்பியன் ஆர்சிபி அணியில் நடக்கப்போகும் மிகப்பெரிய மாற்றங்கள்!IPL 2026, RCB Team : ஐபிஎல் 2026 ஏலத்துக்கு முன்பாக நடப்பு சாம்பியன் ஆர்சிபி அணியில் நடக்கப்போகும் முக்கிய மாற்றங்கள் மற்றும் எந்தெந்த பிளேயர் எல்லாம் விடுவிக்கப்பட உள்ளனர் என்பதை இங்கே பார்க்கலாம்.
Read more »
WB Assembly Election 2026: শওকত মোল্লা নটোরিয়াস ক্রিমিনাল..., বিস্ফোরক নওশাদের ভয়ংকর ভাঙড়-চ্যালেঞ্জ...WB Assembly Election 2026: Naushad Siddiqui Bhangar challenge to Shaukat Mulla alleges notorious criminal
Read more »
WB Assembly Election 2026: ছাব্বিশের মহারণের আগেই তৃণমূলের বড় জয়! বেকায়দায় পড়ে ঢোঁক গিলছে বিজেপি...WB Assembly Election 2026: 27 BJP Families join Trinamool Congress before election TMC claims BIG Victory
Read more »
