'पत्नी से प्यार नहीं करता', बोलकर फंसे निरहुआ, 26 साल से निभा रहे फर्ज! आम्रपाली संग अफेयर की है चर्चा

Nirahua Shocking Statement On Wife News

'पत्नी से प्यार नहीं करता', बोलकर फंसे निरहुआ, 26 साल से निभा रहे फर्ज! आम्रपाली संग अफेयर की है चर्चा
Dinesh Lal Yadav Statement On Married LifeBhojpuri CinemaWho Is Nirahua Wife Mansha Devi
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 63%

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पत्नी मंशा यादव से कभी प्यार नहीं हुआ और वो सिर्फ अपने फर्ज को निभा रहे हैं. ये बयान फैंस के लिए चौंकाने वाला है क्योंकि निरहुआ आम्रपाली संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं.

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव अक्सर अपने काम के अलावा एक्ट्रेस आम्रपाली संग नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने कभी इसका खंडन नहीं किया लेकिन सिनेमाई गलियारों में उनका रिश्ता हॉट टॉपिक रहता है.

हालांकि निरहुआ शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. वो परिवार के साथ ही रहते हैं. ये चर्चा होती रहती है. निरहुआ भी आम्रपाली संग अक्सर स्पॉट होते हैं. और पढ़ेंइस बीच निरहुआ ने अपनी शादी को लेकर बड़ी बात कह दी. वो बताते हैं कि उन्हें पत्नी मंशा यादव से कभी प्यार हुआ ही नहीं. वो बस एक जिम्मेदारी निभा रहे हैं. निरहुआ कभी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करते हैं. न ही उनकी पत्नी मंशा कभी पब्लिक डोमेन में आती हैं. वो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. ऐसे में अपनी शादीशुदा लाइफ पर कही इस बात ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. एक्टर-सिंगर का ये कंफेशन फैंस के लिए चौंका देने वाला है. शादी के इतने सालों बाद आखिर निरहुआ ऐसी बात क्यों कर रहे हैं. उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां कमेंट्स कर लोग पूछ रहे हैं कि क्या निरहुआ का इशारा कहीं और है? वहीं फैंस उनकी पत्नी को लेकर चिंता जता रहे हैं कि उनके रिश्ते में सब ठीक तो है ना? Advertisement शादी को लेकर क्या बोले निरहुआ?निरहुआ ने डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में कहा- मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरन कराई थी. मैं उनसे कहता रहा कि मुझे पहले कुछ करने दीजिए, कुछ बनने दीजिए उसके बाद शादी करेंगे, लेकिन वो नहीं माने. मुझे भी उसका मलाल रहा. जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो पाया. मैंने अपनी धर्मपत्नी और बच्चों को भी ये बताया कि मुझे उनसे कभी प्यार नहीं हो पाया. मैं बस फर्ज निभा रहा हूं. माता-पिता ने शादी कराई है तो फर्ज निभा रहा हूं. उस बात का गिल्ट भी होता है. निरहुआ ने बताया कि वो ये बात पत्नी को बता भी चुके हैं.निरहुआ ने अपनी बात समझाते हुए कहा कि वो अपने बच्चों को अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी देंगे. वो बोले- मैं कभी भी अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा. मैं अपने परिवार के साथ हूं और अपने कर्तव्य पूरी शिद्दत से निभा रहा हूं. लेकिन, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चों को ऐसा करना पड़े. मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा जो मेरे साथ हुआ. मैं उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी दूंगा. मैं ये नहीं कहूंगा कि तुम्हें यही करना है या ऐसे ही करना है. Advertisement शादी को हुए 26 सालनिरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की पत्नी मंशा यादव शोबिज से दूर रहना ही पसंद करती हैं. भोजपुरी स्टार संग उनकी शादी को 26 साल हो चुके हैं. साल 2000 में निरहुआ मंशा संग सात फेरों के बंधन में बंधे थे. कपल के दो बेटे और एक बेटी है. निरहुआ का नाम आम्रपाली संग जुड़ने पर भी कभी मंशा ने मीडिया में बात नहीं की. ऐसे में एक्टर का शादी को जिम्मेदारी बताने वाला बयान शॉकिंग माना जा रहा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Dinesh Lal Yadav Statement On Married Life Bhojpuri Cinema Who Is Nirahua Wife Mansha Devi Amrapali Marriage Confession Mansha Yadav Forced Marriage Celebrity News Bhojpuri Superstar Personal Life Relationship News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे विजय-रश्मिका: एक्ट्रेस ने कन्फर्म की शादी, दिल्ली का बैंड हायर किया, 230 गेस्ट शा...हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे विजय-रश्मिका: एक्ट्रेस ने कन्फर्म की शादी, दिल्ली का बैंड हायर किया, 230 गेस्ट शा...Rashmika confirm wedding udaipur feb 26, SPOOTED WITH VIJAY DEVARKONDA AT HYDREABAD AIRPORT
Read more »

Kerala Weather Update: ശക്തി കൂടിയ ന്യൂനമർദ്ദം; കേരളത്തിൽ മൂന്ന് ജില്ലകളിൽ യെല്ലോ അലേർട്ട് പ്രഖ്യാപിച്ചുKerala Weather Update: ശക്തി കൂടിയ ന്യൂനമർദ്ദം; കേരളത്തിൽ മൂന്ന് ജില്ലകളിൽ യെല്ലോ അലേർട്ട് പ്രഖ്യാപിച്ചുകേരളത്തിൽ ഫെബ്രുവരി 22 മുതൽ 26 വരെയുള്ള തീയതികളിൽ നേരിയ ഇടത്തരം മഴയ്ക്കും സാധ്യതയെന്ന് കേന്ദ്ര കാലാവസ്ഥ വകുപ്പ്
Read more »

पाकिस्तान में 48 घंटे में 26 पख्तूनों की मौत: हवाई हमले और गोलीबारी से मचा हाहाकारपाकिस्तान में 48 घंटे में 26 पख्तूनों की मौत: हवाई हमले और गोलीबारी से मचा हाहाकारपाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई में 48 घंटे के भीतर 26 पख्तूनों की मौत, हवाई हमले और गोलीबारी से अफरातफरी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पख्तूनों की हत्याओं पर सवाल।
Read more »

बस्‍ती में बढ़ रहे लव जेहाद के मामले, एक साल में दर्ज हुए 26 मुकदमे; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टबस्‍ती में बढ़ रहे लव जेहाद के मामले, एक साल में दर्ज हुए 26 मुकदमे; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टबस्ती जिले में एक साल के भीतर लव जिहाद के 26 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 21 हिंदू और 5 मुस्लिम लड़कियां शामिल हैं। पु
Read more »

NEET-PG कटऑफ विवाद: केंद्र की दलील- परीक्षा योग्यता का प्रमाण नहीं, सुप्रीम कोर्ट बोला- क्वालिटी पर असर की करेंगे जांचNEET-PG कटऑफ विवाद: केंद्र की दलील- परीक्षा योग्यता का प्रमाण नहीं, सुप्रीम कोर्ट बोला- क्वालिटी पर असर की करेंगे जांचसुप्रीम कोर्ट NEET-PG 2025-26 के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल में भारी कमी के मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ने वाले असर की जांच करेगा।
Read more »

कनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकातकनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकातकनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:24