बस्ती जिले में एक साल के भीतर लव जिहाद के 26 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 21 हिंदू और 5 मुस्लिम लड़कियां शामिल हैं। पु
जागरण संवाददाता, बस्ती। जनपद में बीते एक साल के भीतर लव जेहाद से जुड़े मामलों में अचानक तेजी देखी गई है। पुलिस रिकार्ड के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 12 महीनों में जिले के विभिन्न थानों में इस गंभीर अपराध से संबंधित कुल 26 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिकांश घटनाएं उन थाना क्षेत्रों में हुई हैं, जिन्हें पुलिस प्रशासन ने मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों के रूप में चिह्नित किया है। खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के वे इलाके जहां दो समुदायों की घनी और मिश्रित आबादी है, वहां ऐसी गतिविधियों का ग्राफ ऊंचा रहा है। सबसे ज्यादा एफआईआर भी इन्हीं क्षेत्रों से संबंधित थानों नगर, दुबौलिया, कप्तानगंज, गौर, सोनहा, परसरामपुर में दर्ज हुई है। इसमें सर्वाधिक घटनाएं हिन्दू लड़कियों से जुड़ी 21 व मुस्लिम लड़की से जुड़ी पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और इंटरनेट मीडिया व्यवहार पर नजर रखें। पुलिस प्रशासन अब इन संवेदनशील इलाकों में सीसी कैमरे से निगरानी और एंटी रोमियो स्क्वाड की गश्त बढ़ाने की योजना बना रहा है। साजिश का पैटर्न: पहचान छिपाकर मेल-जोल पुलिस जांच में सामने आया है कि इन 26 मामलों में से अधिकांश में एक ही तरह का मोडस आपेरंडी अपनाया गया। आरोपितों ने इंटरनेट मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर अपनी असली धार्मिक पहचान छिपाकर युवतियों से दोस्ती की। भरोसा जीतने के बाद जब शादी या धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, तब जाकर सच्चाई सामने आई। इंटररनेट मीडिया का दुरुपयो कर आरोपितों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफार्म्स का इस्तेमाल अपनी वासविक पहचान छिपाने और जाल बुनने में किया है। जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दर्ज हुए सभी 26 मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। अपह्त की गई 26 में से 25 की बरामदगी की जा चुकी है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।- डॉ.
यशवीर सिंह, पुलिस कप्तान, बस्ती
Basti Crime Uttar Pradesh Crime Religious Conversion Cases Social Media Fraud Police Action Basti Anti-Romeo Squad Mixed Population Areas Basti News Basti News Basti Latest News Basti News In Hindi Basti Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आनंदपुर अग्निकांड: 26 दिन बाद 18 परिवारों को सौंपे गए अपनों के शव के अवशेष, DNA मिलान से हुई पहचानकोलकाता के आनंदपुर गोदाम अग्निकांड के 26 दिन बाद, पुलिस ने डीएनए मिलान के बाद 18 मृतकों के अवशेष उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
Read more »
यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने विदेश जाएंगे सीएम योगी, सिंगापुर-जापान में निवेश पर होगी चर्चाCM Yogi Adityanath Foreign Visit: उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 से 26 फरवरी तक सिंगापुर और जापान के दौरे पर रहेंगे।
Read more »
हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे विजय-रश्मिका: एक्ट्रेस ने कन्फर्म की शादी, दिल्ली का बैंड हायर किया, 230 गेस्ट शा...Rashmika confirm wedding udaipur feb 26, SPOOTED WITH VIJAY DEVARKONDA AT HYDREABAD AIRPORT
Read more »
Kerala Weather Update: ശക്തി കൂടിയ ന്യൂനമർദ്ദം; കേരളത്തിൽ മൂന്ന് ജില്ലകളിൽ യെല്ലോ അലേർട്ട് പ്രഖ്യാപിച്ചുകേരളത്തിൽ ഫെബ്രുവരി 22 മുതൽ 26 വരെയുള്ള തീയതികളിൽ നേരിയ ഇടത്തരം മഴയ്ക്കും സാധ്യതയെന്ന് കേന്ദ്ര കാലാവസ്ഥ വകുപ്പ്
Read more »
अमित शाह किशनगंज में वाइब्रेंट विलेज योजना की करेंगे समीक्षा, भारत-नेपाल बॉर्डर पर गांवों का करेंगे निरीक्षणकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 फरवरी को किशनगंज आ सकते हैं। वे वाइब्रेंट विलेज योजना की समीक्षा करेंगे और भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों का निरीक्षण करेंगे।
Read more »
Rajasthan News: वासुदेव देवनानी ने अजमेर के मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण का किया शुभारंभ, 2025-26 बजट में की थी घोषणाRajasthan News: राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 की घोषणाओं के तहत अजमेर शहर के प्रमुख बाजार में महिला शौचालय के निर्माम कार्य का शुभारंभ कर दिया है.
Read more »
