पाकिस्तान में तीन सप्ताह तक हिरासत में रहने के बाद 14 मई को स्वदेश लौटे बीएसएफ जवान पूर्ण कुमार शॉ मेंटली डिसर्ब हैं
पाकिस्तान में तीन सप्ताह तक हिरासत में रहने के बाद 14 मई को स्वदेश लौटे बीएसएफ जवान पूर्ण कुमार शॉ मेंटली डिसर्ब हैं. सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
Advertisment14 मई को वतन वापसी 23 अप्रैल को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए पूर्ण शॉ को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद कई दौर की बातचीत और 10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्षविराम की सहमति बनने के कुछ ही दिनों बाद, उन्हें 14 मई को अटारी-वाघा बॉर्डर पर सुबह 10:30 बजे भारत को सौंपा गया. मानसिक प्रताड़ना का आरोप सूत्रों के मुताबिक, जवान को शारीरिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया गया, लेकिन उन्हें मानसिक दबाव में रखा गया. लगातार बाथरूम न जाने देना, नींद पूरी न होने देना, आंखों पर पट्टी बांधना और अनिश्चितता का डर जैसे अमानवीय व्यवहारों से उन्हें गुज़रना पड़ा. “कई बार उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी जाती थी और उन्हें डर में रखा जाता था कि उनके साथ कुछ भी हो सकता है,” जवान से बार-बार सीमा पर बीएसएफ की तैनाती और अन्य संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधित जानकारियों के बारे में पूछताछ की जाती रही. परिवार ने जताया आभार वर्तमान में जवान की डीब्रीफिंग चल रही है ताकि उन्हें उस मानसिक आघात से बाहर लाया जा सके जो उन्होंने तीन हफ्तों की कैद में झेला. उनकी रिहाई के लिए बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच कई दौर की बातचीत हुई. हर बार पाकिस्तान की तरफ से एक ही जवाब मिला, “ऊपर से आदेश का इंतज़ार है.” बीएसएफ अधिकारियों ने बताया, “आज बीएसएफ जवान पूर्ण कुमार शॉ, जो 23 अप्रैल से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे, को अटारी चेक पोस्ट के जरिए भारत को सौंपा गया. यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पूरी हुई.” परिवार में खुशी की लहर जवान के घर लौटने पर उनके परिवार में खुशी और राहत की लहर दौड़ गई. उनके पिता, भोला नाथ शॉ ने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा फिर से देश के लिए काम करे. वह फिर से सरहद पर जाए और देश की रक्षा करे.” ये भी पढ़ें- "सरेंडर कर दो बेटा", जन्नत में जाने से पहले आतंकी ने घर पर किया था वीडियो कॉल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KKR vs PBKS: काली पट्टी बांधकर उतरे पंजाब और कोलकाता के खिलाड़ी, ये है वजहपंजाब और कोलकाता के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। सभी के मन में सवाल है कि ऐसा क्यों? दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने इसके जरिए पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि दी...
Read more »
अवैध घुसपैठ का बेस कैंप बना झारखंड, साहिबगंज के फर्जी आधार कार्ड वाले बांग्लादेशी गिरफ्तारJharkhand News: मुंबई की विक्रोली पुलिस ने 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा है, जिन्होंने झारखंड के साहिबगंज जिले के फर्जी पते पर आधार कार्ड बनवाए थे.
Read more »
यूपी के इस गांव से 75 साल बाद कोई छात्र हुआ 10वीं में पास, आजादी के बाद से किसी ने नहीं किया था क्लीयर एग्ज...राम केवल के आर्थिक हालात इतने खराब थे कि स्कूल की फीस और अन्य पढ़ाई के खर्च उठाने भी मुश्किल थे, लेकिन राम केवल ने कभी हार नहीं मानी.
Read more »
फर्जी जीत की कहानी सुना रहे थे पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता, दुनिया ने बना दिया मजाकसोशल मीडिया और सैटेलाइट तस्वीरों ने पाकिस्तान के दावों की पोल खोल दी. जहां भारत सरकार की प्रतिक्रिया तेज और स्पष्ट थी. वहीं पाकिस्तान की तरफ से अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं दिया गया है.
Read more »
'माधुरी से शादी के लिए हमारे बीच कुछ होना भी चाहिए'माधुरी दीक्षित के कभी संजय दत्त संग अफेयर के चर्चे थे। शादी की बात तक कही जाने लगी थी। तब संजय ने इस पर रिएक्ट किया था।
Read more »
वीरेंद्र सहवाग ने बताया उस कप्तान का नाम, जिसके डांटने पर सचिन, सौरव और राहुल द्रविड़ भी नहीं देते थे जवाबVirender Sehwag Big Statement: वीरेंद्र सहवाग ने उस भारतीय कप्तान का नाम बताया है जिसके डांटने पर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज भी मुड़कर जवाब नहीं देते थे.
Read more »
