'धोनी के घर' में गूंजेगा विराट कोहली का नाम, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही दुनिया ठोकेगी सलाम!

Virat Kohli News

'धोनी के घर' में गूंजेगा विराट कोहली का नाम, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही दुनिया ठोकेगी सलाम!
Kohli ODI RunsIND Vs SA 1St ODIVirat Kohli Odi Record Vs South Afrca
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

Virat Kohli ODI Records: विराट कोहली का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों में चला तो वह कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इसकी शुरुआत रांची में होने वाले सीरीज ओपनर से हो सकती है, जहां विराट कोहली एक प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. वह इसकी दहलीज पर खड़े हैं.

नई दिल्ली. क्रिकेट फैंस के चहेते विराट कोहली अब से कुछ घंटों में एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में गेंदबाजों की धुनाई करते नजर आएंगे. मौका है साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का, जिसका पहला मुकाबला कल यानी 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा.

इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की सबकी फेवरेट जोड़ी धूम मचाती नजर आएगी. विराट कोहली इस सीरीज को कई बड़े रिकॉर्ड बनाकर अपने लिए खास बना सकते हैं. रांची में होने वाले वनडे में उनके पास एक अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. किंग कोहली इस रिकॉर्ड को नाम करने से ज्यादा दूर भी नहीं हैं. कुछ रन बनाते ही वह इतिहास रच देंगे. रांची में कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे कोहली? दरअसल, विराट कोहली बाइलेटरल वनडे मैचों में 10000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले पहले क्रिकेटर बनने के बेहद करीब हैं. कोहली ने अब तक द्विपक्षीय वनडे मैचों में 9936 रन बनाए हैं. उन्हें इतिहास रचने के लिए सिर्फ 64 रन की दरकार है, जो इस रन मशीन के लिए बाएं हाथ का खेल है. बता दें कि 37 साल के कोहली ही बाइलेटरल वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं. उन्होंने बहुत पहले ही भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और महान कप्तान MS धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था. धोनी के नाम 7669 रन हैं. उनके बाद लिस्ट में एबी डिविलियर्स, कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर का नाम है. ये अनोखा शतक लगाने का भी मौका कोहली रांची में एक अनोखा शतक भी पूरा कर सकते हैं. यह पूर्व भारतीय कप्तान घर खेलते हुए 50+ स्कोर का शतक पूरा करने के करीब हैं. उनके नाम अभी सभी फॉर्मेट में घर पर 99 50+ स्कोर हैं. उन्हें 100 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए एक और 50+ स्कोर की जरूरत है, जो रांची में हो सकता है. अब तक सिर्फ तीन ही बल्लेबाज यह शतक पूरा करने में कामयाब हुए हैं. घर में खेलते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 112 बार ऐसा किया है. दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस महान कप्तान ने 106 बार ये कमाल किया. तीसरा नाम साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का ODI रिकॉर्ड कैसा है? विराट कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड धांसू है. वह जब भी वनडे में इस टीम के खिलाफ खेले हैं, जमकर रन बनाए हैं. 5 शतक और 8 फिफ्टी ठोकते हुए कोहली ने 31 मैचों में 1504 रन बनाए हैं. उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में बेस्ट स्कोर नाबाद 160 रन है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं. 32 रन बनाते ही वह IND vs SA वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जैक्स कैलिस को पीछे छोड़कर नंबर-2 पर पहुंच जाएंगे. टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 2001 रन बनाए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Kohli ODI Runs IND Vs SA 1St ODI Virat Kohli Odi Record Vs South Afrca Kohli Odi Record विराट कोहली विराट कोहली वनडे रिकॉर्ड कोहली वनडे रिकॉर्ड बनाम साउथ अफ्रीका भारत वर्सेस साउथ अफ्रीका रांची वनडे

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Virat Kohli: ক্যাচের পর ক্যাচ, রেকর্ডের পর রেকর্ড! ইন্দো-অজি মহাযুদ্ধে চর্চায় কোহলির হাতযশVirat Kohli: ক্যাচের পর ক্যাচ, রেকর্ডের পর রেকর্ড! ইন্দো-অজি মহাযুদ্ধে চর্চায় কোহলির হাতযশVirat Kohli Creates Catch Records IND vs AUS Champions Trophy 2025 Semi-Final
Read more »

Virat Kohli: ১৮ বছরে ৬২ নম্বর ৫০, বিরাট ব্যাটে অবিশ্বাস্য ঐতিহাসিক ৫ রেকর্ড, জঙ্গলের রাজা একজনইVirat Kohli: ১৮ বছরে ৬২ নম্বর ৫০, বিরাট ব্যাটে অবিশ্বাস্য ঐতিহাসিক ৫ রেকর্ড, জঙ্গলের রাজা একজনইVirat Kohli scripts 5 Unbelivable records after scoring 62nd fifty in IPL
Read more »

Virat Kohli Test Career: విరాట్ కోహ్లి టెస్ట్ క్రికెట్ సెంచరీలు, రికార్డులు ఇవేVirat Kohli Test Career: విరాట్ కోహ్లి టెస్ట్ క్రికెట్ సెంచరీలు, రికార్డులు ఇవేTeam India Star Batter Virat Kohli Test Cricket Centuries and Records Virat Kohli Test Career: 14 ఏళ్ల సుదీర్ఘ కెరీర్ తరువాత స్టార్ క్రికెటర్ విరాట్ కోహ్లి రిటైర్మంట్ ప్రకటించడం ప్రపంచవ్యాప్తంగా కోహ్లీ అభిమానులకు తీవ్ర నిరాశ కల్గించింది.
Read more »

Shubman Gill On Virat Kohli And Rohit Sharmas ODI Future: খুবই কম...! বিশ্বকাপের ভাবনায় কি আদৌ আছেন বিরাট-রোহিত? অকপট উত্তর শুভমনেরShubman Gill On Virat Kohli And Rohit Sharmas ODI Future: খুবই কম...! বিশ্বকাপের ভাবনায় কি আদৌ আছেন বিরাট-রোহিত? অকপট উত্তর শুভমনেরShubman Gill On Virat Kohli And Rohit Sharmas ODI Future
Read more »

ஆஸ்திரேலியா ஒருநாள் போட்டிகள்: விராட் கோலியின் சாதனைகள் என்னென்ன?ஆஸ்திரேலியா ஒருநாள் போட்டிகள்: விராட் கோலியின் சாதனைகள் என்னென்ன?Virat Kohli ODI Records Against Australia: ஆஸ்திரேலியாவுக்கு எதிரான விராட் கோலியின் ஒருநாள் சாதனைகள் குறித்து பார்ப்போம்.
Read more »

Rohit-Kohli: অজিদের হোয়াইটওয়াশের মুখে ঝামা ঘষে রো-কো বোঝালেন বুড়ো হলেও বাঘ তো বাঘই...Rohit-Kohli: অজিদের হোয়াইটওয়াশের মুখে ঝামা ঘষে রো-কো বোঝালেন বুড়ো হলেও বাঘ তো বাঘই...Rohit Sharma and Virat Kohli Helps India rout Australia in third ODI
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:47:46