India vs South Africa: जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं तब से बैटिंग ऑर्डर में हद से ज्यादा प्रयोग देखने को मिला है. कहीं ना कहीं अब ये प्रयोग फैंस को चुभने लगी है.
India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. जब से गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली है तब से लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में तो भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन टेस्ट में वो दिन देखना पड़ा है, जो इससे पहले इतिहास में कभी नहीं हुआ था.
गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों के विशाल अंतर से हराया. रन के लिहाज से ये टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार थी. जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं तब से बैटिंग ऑर्डर में हद से ज्यादा प्रयोग देखने को मिला है. कहीं ना कहीं अब ये प्रयोग फैंस को चुभने लगी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर नंबर-3 पर बैटिंग करते दिखे, लेकिन गुवाहाटी में उनकी जगह साई सुदर्शन को इस नंबर पर भेजा गया. टीम इंडिया मैनेजमेंट के इस फैसले से फैंस नाराज दिखे और इस बीच रोहित शर्मा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. ये पागलपंती नहीं करते हैं हम... बैटिंग ऑर्डर में चल रही उठापटक के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो इसी मुद्दे पर सफाई दे रहे हैं। रोहित की कप्तानी में भी बैटिंग ऑर्डर में कुछ बदलाव किए जा रहे थे. जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो हिटमैन ने कहा बैटिंग पोजिशन में बदलाव का ये मतलब नहीं है कि आप शिखर धवन को नंबर-8 पर भेज दो और हार्दिक को ओपनिंग करने भेज दो. ऐसे नहीं होता. आप पिछले 6-7 साल देख लो, रोहित शर्मा और शिखर धवन ही ओपनिंग करने गए हैं. नंबर-3 पर विराट कोहली उतरे हैं. 4-5 पर जो नए लड़के आते हैं, उनको तैयार रहना जरूरी है. पिछले 4 साल का देख लो तो जो ओपनर है तो ओपनिंग ही किया है. नंबर-3 वाला इसी स्थान पर गया है. हार्दिक और जडेजा नंबर 6 और 7 पर खेले हैं. बस 4 और 5 में बदलाव हुआ है और इतना लचीलापन तो होना चाहिए. View this post on Instagram A post shared by sport lover krishna रोहित शर्मा ने ये भी कहा कि जब वो या विराट कोहली नए थे तब उन्होंने भी नंबर 1 से लेकर 8 तक में बल्लेबाजी की है. मैं इस लचीलेपन की बात कर रहे हैं. ऐसा नहीं कि ओपनर को 8 नंबर पर भेज दो और नंबर-8 वाले से ओपन करवा लो. ऐसी पागलपंती नहीं करते हैं हम. ये भी पढ़ें: जरूरत पड़ी तो सीनियर्स को... केएल राहुल ने मान ली गलती, SA के खिलाफ ODI सीरीज से पहले दे दिया बड़ा बयान
Rohit Sharma Funny Press Conference Rohit Sharma Press Conference Gautam Gambhir Ind Vs Sa Ind Vs Sa Odi India Vs South Africa Ind Vs Sa Test Series Cricket News In Hindi रोहित शर्मा गौतम गंभीर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लापरवाही की भी हद्द होती है...जमीन पर जोर से पार्सल फेंकते नजर आए रेलवे कर्मचारी, स्टेशन पर बैठे यात्री ने रिकॉर्ड किया वीडियोViral Video: सोशल मीडिया पर डेली कितनी सारी हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होती हैं, ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
UP Minister Manohar lal panth Viral Video: दे दे प्यार दे गाने पर फिर झूमे मंत्री जी, शादी समारोह के इस वीडियो ने मचाया तहलका!UP Minister Manohar lal panth Viral Video: ललितपुर जिले के महरौनी विधानसभा से विधायक व प्रदेश सरकार Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
छोटे से बिल्ली के बच्चे पर प्यार लुटाता नजर आया नन्हा शावक, देख लोग बोले क्यूटेस्ट वीडियो ऑन इंटरनेटCute Video Viral: इंटरनेट पर वायरल हुई चेहरे पर मुस्कुराहट ला देने वाली रील, जिसमें एक नन्हा सा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
आखिर ऐसा क्या हुआ? पलक झपकते ही दुकान से फर से रफूचक्कर हुआ शख्स, आस-पास वालो लोग हुए हैरानViral Videos: डेली सोशल मीडिया पर कितनी सारी हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होती हैं. ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ಕಣ್ಣೀರಿಡುತ್ತಾ ಕಾರು ಹತ್ತಿ ಹೊರಟ ಐಶ್ವರ್ಯ ರೈ! ಮಾಜಿ ವಿಶ್ವ ಸುಂದರಿಗೆ ಏನಾಯ್ತು ಎಂದು ಬೇಸರಗೊಂಡ ಫ್ಯಾನ್ಸ್..Aishwarya Rai viral video: ಐಶ್ವರ್ಯ ರೈ ಕಣ್ಣೀರಿಡುತ್ತಾ ಕಾರು ಹತ್ತಿ ಹೊರಟ ವಿಡಿಯೋ ಒಂದು ಇದೀಗ ವೈರಲ್ ಆಗುತ್ತಿದೆ.
Read more »
इस AI वीडियो ने खोल दी यूजर्स की आंखें, भगवान शिव की खुद आरती करता नजर आया विशाल सांप, इंटरनेट पर वायरलAI Viral Video: डेली सोशल मीडिया पर कितनी सारी AI वीडियो वायरल होती हैं, ऐसी ही एक वीडियो लोगों को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
