Kangana Ranaut News: कंगना रनौत जब दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं, तो वहां चैकिंग के दौरान CISF की महिला कर्मचारी ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया. अब बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने आरोपी महिला और घटना की वजह पर खुलकर बात की है. उन्होंने शुभचिंतकों को अपनी स्थिति के बारे में भी बताया.
नई दिल्ली: कंगना रनौत ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए हादसे पर अपना ताजा बयान दिया है. एक्ट्रेस ने नाराजगी जताते हुए घटना के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने सीआईएसएफ की महिला कर्मचारी की हरकत को पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद से जोड़ा है.
एक्ट्रेस ने बताया कि वे जब सिक्योरिटी चैकिंग के बाद जब वहां से निकल रही थीं, तब अचानक सीआईएसएफ कर्मचारी ने आकर उन्हें चेहरे पर हिट किया. कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना से आहत हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘नमस्ते दोस्तों, मेरे पास बहुत ज्यादा फोन कॉल आ रहे हैं. मीडिया के भी और शुभचिंतकों के भी. सबसे पहले बता दूं कि मैं पूरी तरह ठीक हूं. चंडीगढ़ एयरपोर्ट में जो हादसा हुआ, वह सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान हुआ. वहां से मैं सिक्योरिटी चैक करके जैसे ही निकली, तो दूसरे कैबिन में सीआईएसएफ की जो महिला कर्मचारी थी, उन्होंने साइड से आकर मेरे चेहरे पर हिट किया और फिर गालियां देने लगीं.’ पंजाब में आतंकवाद पर उठाया सवाल कंगना रनौत ने सीआईएसएफ कर्मचारी से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो बोलीं कि ‘वे किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं. मैं सुरक्षित हूं, लेकिन पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद जो बढ़ रहा है, उसे हम कैसे संभालेंगे?’ बता दें कि एक्ट्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट ने चुनाव जीता है. वे बीजेपी की टिकट पर चुनाव मैदान पर उतरी थीं. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीद विक्रमादित्य सिंह को 72088 वोटों से हराया. पद्म श्री से हुई थीं सम्मानित कंगना ने एक्ट्रेस के तौर पर फिल्मों में मजबूत महिलाओं के किरदार निभाए हैं. वे असल जिंदगी में भी अपने निभाए किरदारों की तरह बेबाक लगती हैं. वे अपने शानदार अभिनय के चलते चार बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड सहित पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं. वे फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में छह बार जगह बना चुकी हैं. भारत सरकार ने उन्हें 2020 में पद्म श्री से सम्मानित किया था.
Kangana Ranaut Slapped Why Kangana Ranaut Slapped Kangana Ranaut News Kangana Ranaut Latest News Kangana Ranaut Cisf Cisf Gaurd Slapped Kangana Ranaut Kangana Ranaut Movies Kangana Ranaut Politics Kangana Ranaut Life Story Kangana Ranaut Controversy कंगना रनौत कंगना रनौत न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कंगना रनौत का रवीना टंडन विवाद पर आया रिएक्शन, लिखा- अगर दूसरे ग्रुप में 5-6 लोग...एक्ट्रेस रवीना टंडन के मामले में कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Read more »
जीत की तरफ बढ़ रहीं कंगना रनौत ने शेयर की फोटोज, विक्रमादित्य सिंह पर कसा तंजकंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- 'किसी और को बैग पैक करने पड़ेंगे अब'
Read more »
Kangana Ranaut: '100 रुपये के लिए किसान वहां बैठे हैं, मेरी मां भी वहां थीं', थप्पड़ मारने वाली CISF कर्मीचंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला सीआईएसएफ कर्मी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया।
Read more »
कंगना रनौत थप्पड़ केस: CISF ने महिला जवान के खिलाफ लिया एक्शन, नेताओं की तरफ आ रहे ऐसे रिएक्शनKangana Ranaut News: बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF जवान ने थप्पड़ मारा है।
Read more »
सांसद बनते ही कंगना रनौत को पड़ा थप्पड़, किसानों को खालिस्तानी कहने पर नाराज थी CISF जवान, देखें वीडियोकंगना रनौत को लेकर खबर आई है कि चंडीगढ़ के एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को महिला गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। महिला गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है।
Read more »
थप्पड़ कांड के बाद कंगना की चिंता- पंजाब में बढ़ रहा आतंकवाद, कैसे होगा हैंडल?एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ पड़ने का मामला सामने आया. इसके बाद उन्होंने अपना बयान जारी कर चिंता जताई है.
Read more »
