कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- 'किसी और को बैग पैक करने पड़ेंगे अब'
Kangana Ranaut Mandi Seat: आज पूरे देश की नजर लोकसभा चुनाव के नतीजों पर है. हिमाचल की सबसे चर्चित सीट रही मंडी की बात करें तो एक्ट्रेस औैर BJP प्रत्याशी कंगना रनौत आगे चल रही हैं. कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह पीछे हैं.
इलेक्शन कमीशन की साइट में आ रहे रुझानों को देखते हुए खबर लिखे जाने तक कंगना रनौत फिलहाल 70,784 वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं, कंगना का पहला पोस्ट भी सामने आ गया है. एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर की. कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर मां के साथ फोटो शेयर की है. फोटो में कंगना की मां उन्हें दही-शक्कर खिलाती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में उनकी मां उनके माथे पर चूमती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'माता ईश्वर का रूप है, आज मेरी मां मुझे दही शक्कर खिलाती हुई' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने विक्रमादित्य सिंह के मुंबई वापस जाने वाले बयान पर तिखा जवाब दिया. — Kangana Ranaut June 4, 2024कंगना ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- 'ओछी बातें करने का खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा. किसी महिला के बारे में इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए. BJP को मंडी में जिस तरह से लीड मिली है, जनता ने बेटियों के अपमना को नहीं लिया. मैं कहीं नहीं जा रही हूं, हो सकता है कि किसी और को अपने बस्ते पैक ना करने पड़े.' बता दें कि, मंड़ी में कंगना की जीत लगभग तय मानी जा रही है.विक्रमादित्य सिंह ने कहा था, 'कंगना अच्छी एक्ट्रेस हैं इसमें कोई दोराय नहीं. लेकिन हमें भूलना नहीं चाहिए की वह कॉन्ट्रोवर्सीज की क्वीन भी हैं. अगर उन्हें लगता है कि इलेक्शन में ये बातें नहीं उठाई जाएंगी तो वह गलत हैं.' इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के खाने को लेकर भी कई सारे सवाल खड़े किए और कहा कि कंगना दैवीय संस्कृति को बर्बाद कर रही हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा- 'मैं भगवान राम से प्रार्थना करूंगा कि वह हिमाचल से वापस बॉलीवुड चली जाएं क्योंकि वह जीतेंगी नहीं.'
Kangana Ranaut Mandi Seat Mandi Election Results Lok Sabha Chunav 2024 Elections Results 2024 कंगना रनौत लोकसभा चुनाव 2024 न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नौ साल से फ्लॉप फिल्में दे रहीं कंगना रनौत ने की अमिताभ बच्चन से खुद की तुलना, बोलीं- सारा देश हैरान है कि...कंगना रनौत ने की अमिताभ बच्चन से खुद की तुलना
Read more »
अक्षरा सिंह ने पहनी छुईमुई के रंग वाली साड़ी, ये तस्वीरें शेयर कर बोलीं - मेरे प्यार की कोई सीमा नहीं...अक्षरा सिंह की नई फोटोज ने मचाया तहलका
Read more »
हिमाचली टोपी पहन कंगना रनौत ने भरा नामांकन, रोड शो में जबरदस्त भीड़ जुटाकर कांग्रेस की रैली का दिया जबावMandi Lok Sabha Seat: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो निकाला।
Read more »
IPL 2024: 'पचा नहीं पा रहे हैं कि RCB...' अंबाती रायडू ने बेंगलुरु के फैंस पर कसा तंज तो पूर्व RCB स्टार ने कर दिया ट्रोलAmbati Rayudu: अंबाती रायडू ने जीत का जश्न मना रहे बेंगलुरु के फैंस पर कसा तंज
Read more »
Kangana Ranaut News: ऐसा पहाड़ी थप्पड़ पड़ेगा कि सब्जियों के रेट भूल जाएंगे चंपू... क्यों इतना बरस पड़ीं कंगना रनौत?बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत जब से राजनीति में आई हैं, लगातार उनके भाषण चर्चा में बने हुए हैं. कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह ने मोर्चा खोल रखा है. अब कंगना ने पहाड़ी थप्पड़ की बात करते हुए बिगड़ैल शहजादा तंज कसा है.
Read more »
पानी-बिजली की स्थिति को लेकर सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने पत्र लिखे तो PCC चीफ डोटासरा ने CM भजनलाल पर कसा तंज, जानिए क्या कहा?Rajasthan Politics: पानी-बिजली की स्थिति को लेकर सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने पत्र लिखे तो PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने CM भजनलाल शर्मा पर तंज कसा है.
Read more »
