Mandi Lok Sabha Seat: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो निकाला।
मंडी: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंगलवार को मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा। नामांकन से पहले कंगना ने पड्डल मैदान से लेकर डीसी ऑफिस तक मेगा रोड़ शो निकाला। इस रोड़ शो में लोगों की भीड़ देखने को मिली। हजारों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता इस रोड शो में शामिल हुए। कार्यकर्ता कंगना के साथ नाचते-गाते हुए डीसी ऑफिस के गेट तक पहुंचे। कंगना के रोड शो से कांग्रेस की नामांकन रैली का जबाव देने का प्रयास भी किया। कंगना ने कही ये बातनामांकन दाखिल करने के बाद कंगना ने कहा कि आज उनके नामांकन को लेकर पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों में इस बात को लेकर अधिक उत्साह है कि मंडी की बेटी आज चुनावी मैदान में है और उसे हर हाल में विजयी बनाना है। कंगना ने कहा कि जो भीड़ यहां पर एकत्रित हुई है वो तो भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे ही लेकिन जो लोग नहीं आए हैं वो भी भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। पूर्व सीएम जयराम भी थे साथकंगना रनौत को नामांकन दाखिल करवाने के लिए पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.
राजीव बिंदल और उनकी मां भी पहुंची थी। कंगना ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद कंगना ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। कंगना ने कहा कि फिल्मी दुनिया में उन्होंने जो नाम कमाया है अब राजनीति में भी उनका यही प्रयास रहेगा कि वह इसमें भी बड़ा नाम कमाए। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका मिला। कंगना की मां ने कही ये बातकंगना के साथ पहुंची उनकी मां ने कहा कि हम जहां भी जहां रहे हैं, अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम कंगना के लिए दुआएं मांग रहे हैं। कंगना के ऊपर ये लोग तीखी टिप्पणी कर रहे हैं, न ये कांग्रेस की नारी शक्ति को अच्छा लगेगा, न ही बीजेपी की नारी शक्ति को। सब के घर में महिलाएं-बेटियां हैं। सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
हिमाचल न्यूज कगंना रनौत मंडी लोकसभा सीट हिमाचल लोकसभा चुनाव Himachal News Himachal News In Hindi Mandi Lok Sabha Seat Kangana Ranaut Nomination Kangana Ranaut
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ulgulan Rally: झारखंड में विपक्षी गठबंधन की महारैली में हंगामा; दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चलीं कुर्सियांझारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को 'ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो' करार दिया।
Read more »
झारखंड में 'INDIA' का शक्ति-प्रदर्शन: सुनीता केजरीवाल से लेकर अखिलेश-तेजस्वी तक, भाजपा पर जमकर बरसा विपक्षझारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को 'ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो' करार दिया।
Read more »
'भगवा ही लहराया था, भगवा ही लहराएगा.' : जोधपुर की मेगा रैली में कंगना रनौतजोधपुर में कंगना रनौत की मेगा रैली.
Read more »
Amethi: भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का रोड शो शुरू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री वाहन पर मौजूदकेंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का रोड शो शुरू हो चुका है। वह आज नामांकन करेंगी। इसके लिए भाजपा ने भव्य रोड शो का आयोजन किया है।
Read more »
