Tej Pratap Yadav FIR controversy updates Patna Follow Dainik Bhaskar.
पूर्व IPS अमिताभ दास पर भड़के लालू के बड़े बेटे; थाने में दर्ज कराई FIRलालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेजप्रताप यादव ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी।पूर्व मंत्री ने X पर लिखा- अमिताभ दास ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म न्यूज चैनल के माध्यम से मेरी छवि खराब करने की कोशिश की। निजी मामलों पर टिप्पणी माफी के लायक नहीं है। 'पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास द्वारा उसके न्यूज चैनल के माध्यम से मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अनाप-शनाप, मनगढ़ंत और आधारहीन बातों को बोला गया है। एक पूर्व IPS के द्वारा मेरे निजी एवं परिवार के आंतरिक मुद्दों को लेकर गलत एवं आपत्तिजनक बातों को बोलना बेहद ही दुःखद और माफ करने योग्य नहीं है।'तेज प्रताप ने शबनम कांड का किया जिक्र उन्होंने लिखा, 'एक पूर्व IPS के द्वारा मेरे निजी एवं परिवार के आंतरिक मुद्दों को लेकर गलत एवं आपत्तिजनक बातों को बोलना बेहद दुखद और माफ करने योग्य नहीं है। इसलिए आज मैंने उदंड प्रवृत्ति रखने वाले इस पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास के खिलाफ सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है'। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि 'ये वही पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास हैं, जिसका नाम शबनम कांड का उल्लेख किया'।1994 बैच के पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देते हुए तेजप्रताप यादव की निजी जिंदगी पर टिप्पणी की थी। यूट्यूबर ने जब तेजप्रताप यादव के बंगला खाली होने पर पूर्व IPS से सवाल किया कि अब तेज प्रताप कहां रहेंगे? तब अमिताभ कुमार दास ने तंज कसते हुए कहा, 'अरे कहां रहेंगे, दो-दो बीवियां हैं उनकी…दोनों ससुराल हैं, वहीं घर-जमाई बन जाएंगे।”Y कैटेगरी सुरक्षा पर उठाए थे सवाल पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने इंटरव्यू में कहा, 'तेजप्रताप को चुनाव के समय वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई। बीजेपी उन्हें चढ़ा रही है। तेजप्रताप ने कोई आतंकियों से लोहा तो नहीं लिया जो वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दी जा रही है।' 'आप खुद ही सोचिए एक ओर सरकार कह रही, आप पर खतरा है, इसलिए वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी जा रही। दूसरी ओर बेघर कर रहे, जाइए.
.. खुले आसमान के नीचे सिक्योरिटी के साथ रहिए।'पूर्व आईपीएस ने यह भी कहा, 'तेज प्रताप महुआ से चुनाव हार गए और जिन संजय सिंह ने उन्हें हराया, उन्हें मंत्री बना दिया गया। यानि जले पर नमक छिड़क दिया गया।' दास का कहना था कि 'ये घर फूटे गंवार लूटे वाली स्थिति है। अगर तेजप्रताप से कोई गलती हुई है तो परिवार को उन्हें माफ कर देना चाहिए। रोहिणी को भी साथ आना चाहिए। पूरे लालू परिवार को ऐसे समय में साथ रहना चाहिए।'कुछ दिन पहले तेज प्रताप ने एक पत्रकार को 2 मिनट के लिए बुलाने जैसा बयान दिया था, जिस पर अमिताभ दास ने कहा कि यह “रंगदारों की भाषा” है और ऐसा व्यवहार किसी भी तरह उचित नहीं है। दास ने तेज प्रताप की पुरानी आदतों का भी जिक्र किया, जब होली के मौके पर वे अपने अंगरक्षक से नाचने के लिए कह रहे थे। उनके अनुसार, ऐसे कई उदाहरण हैं, जो तेज प्रताप के व्यवहार को सवालों में खड़ा करते रहे हैं।तेजप्रताप बोले- एक इशारा...जयचंदों को जमीन में गाड़ देंगे:तेजस्वी की बुद्धि पर पर्दा, बहन रोहिणी के चप्पल उठाने की बात पर मन में आग लालू परिवार में मचा घमासान थमता नहीं दिख रहा है। परिवार-पार्टी से बेदखल तेजप्रताप यादव बहन रोहिणी आचार्य के परिवार-पार्टी छोड़ने के पूरे विवाद से खफा हैं। इंस्टा पर उनकी पार्टी की ओर से देर रात एक पोस्ट शेयर की गई है। इसमें पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी के पत्रकारों से बात करने वाला वीडियो है।बारिश ना होने से परेशान उत्तराखंड के किसानबिलासपुर में लुढ़का पारा...सताने लगी कड़ाके की ठंडहिमाचल के सभी शहरों में 10°C से नीचे गिरा तापमानराजस्थान में जमाव बिंदु पर पारा, पाला पड़ने की चेतावनीलखनऊ में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा
Amitabh Das FIR Patna Controversy Statement
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IAS-IPS Wedding : यूपी की दूल्हन, बिहार का दूल्हा...इस IAS-IPS ने की 6 किमी लंबे वेन्यू पर शादीIAS-IPS Wedding : राजस्थान कैडर के आईएएस-आईपीएस चारू और सुजीत शंकर की शादी सुर्खियों में है. दोनों अधिकारियों की शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. लेकिन जिस एक चीज की चर्चा सबसे अधिक रही, वह है सादगी.
Read more »
IAS-IPS का प्रमोशन होता है तो क्या बनते हैं? DM-SP नहीं हैं सबसे बड़े पद, समझिए पूरी क्रोनोलॉजीदेश में सबसे अच्छी व्हाइट कॉलर जॉब IAS-IPS की मानी जाती है। इसलिए हर साल लाखों युवा यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। यह देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक है। प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू- इन तीन स्टेज को क्लियर करके टॉप रैंक होल्डर्स को आईएएस और आईपीएस की नौकरी मिलती है। लेकिन इसके बाद...
Read more »
IPS पति को 22 साल पहले 39 जूते, अजय और अभय चौटाला पर केस करेंगी जज पत्नी; क्या है पूरा मामला?हरियाणा की पूर्व जज अनुपमा यादव, अजय और अभय चौटाला के खिलाफ केस लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने चौटाला परिवार पर 100 करोड़ का दावा करने के लिए फंड भी मांगा है। मामला उनके पति, रिटायर्ड आईपीएस रामसिंह यादव से जुड़ा है, जिन्होंने अभय चौटाला पर 39 जूते मारने का आरोप लगाया था। अभय चौटाला ने आरोपों से इनकार करते हुए मानहानि का केस करने की बात कही...
Read more »
'IPS अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का अधिकार किसका?', हरचरण भुल्लर मामले में हाईकोर्ट ने पूछा सवालभ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने पूछा कि एक आईपीएस अधिकारी को किसका कर्मचारी माना जाए और अनुशासनात्मक कार्रवाई का अंतिम अधिकार किसके पास है।
Read more »
पहले IPS, फिर IAS बने अंकुर ने आईएएस कृतिका का जीता दिल, मसूरी ट्रेनिंग में पनपा इश्क, अब दोनों जल्द बनेंगे...IAS Love Story : IAS कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी की प्रेम कहानी मसूरी में शुरू हुई थी. दोनों प्रशासनिक सेवा में तेज और न्यायप्रिय अफसर माने जाते हैं. सगाई के बाद अब दोनों के दूल्हा-दुल्हन बनने की चर्चा है.
Read more »
2-2 के फेर में अब्दुल्ला आजम गए 7 साल जेल में, अब पासपोर्ट केस में जुर्माने के साथ कोर्ट ने सुनाई बड़ी सजाAbdullah Azam News: रामपुर में बहुचर्चित पासपोर्ट मामले में सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में MP-MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा सुनाई है. साथ ही, कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. जानें क्या है पूरा मामला...
Read more »
