'तेजस्वी बने मुख्यमंत्री तो बिहार का भी कर्नाटक वाला हाल', बीजेपी प्रभारी को किस बात का डर, जानें

Bihar News News

'तेजस्वी बने मुख्यमंत्री तो बिहार का भी कर्नाटक वाला हाल', बीजेपी प्रभारी को किस बात का डर, जानें
Tejashwi YadavKarnataka ReservationVinod Tawde
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने चेताया कि अगर तेजस्वी यादव अगले मुख्यमंत्री बने तो बिहार का भी कर्नाटक वाला हाल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी को उनके आरक्षण के लाभ से वंचित कर दिया, बिहार में भी ऐसा हो सकता है। बिहार में ओबीसी आरक्षण का लाभ मुसलमान को दिया जा सकता...

पटना: बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने गुरुवार को आगाह किया कि अगर राजद सत्ता में आती है, तो वे पिछड़े वर्गों से आरक्षण हटाकर मुसलमानों को दे सकती है। विनोद तावड़े ने विस्तृत प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए ये बात कही। भाजपा नेता ने कहा कि 'कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी को उनके आरक्षण लाभ से वंचित कर दिया है। ये सुविधा मुसलमानों को दे दी गई है। अगर बिहार में तेजस्वी यादव अगला विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो बिहार में भी यही हो सकता है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों को यह समझाना चाहिए।' 'मोदी को रोकने के लिए की गई अंतर्राष्ट्रीय साजिश'बिहार बीजेपी प्रभारी में आगे कहा, 'लोगों को ये भी बताया जाना चाहिए कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा पर संविधान संशोधन करने का आरोप लगाने वाला झूठा अभियान नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी को रोकने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश की हिस्सा थी। अरबपति जॉर्ज सोरोस ने इस उद्देश्य के लिए लगभग 6000 करोड़ रुपए खर्च किए थे।' तावड़े ने कहा, 'इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन के दौरान की गई छापेमारी में बरामद की गई बेहिसाब नकदी 9000 करोड़ रुपए से अधिक थी। इन सबके बावजूद, अकेले भाजपा की ओर से जीती गई सीटों की संख्या पूरे इंडिया गठबंधन की तीन लोकसभा चुनावों में जीती गई सीटों की संख्या से अधिक है। ये हमारे लिए खुशी की बात है। विनोद तावड़े ने कांग्रेस-आरजेडी की आलोचना कीभाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने राष्ट्रपति चुनाव के दौर को भी याद किया। उन्होंने राष्ट्रपति बनने से पहले आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के विरोध की भी बात कही। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस ने एक आदिवासी महिला का विरोध किया और उनकी आलोचना की। तावड़े ने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी।बिहार बीजेपी ने सेट किया टारगेट 'मिशन 200 प्लस'बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जुटे लगभग 6000 से अधिक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लक्ष्य दिया। तावड़े ने कहा ये चुनाव जीतना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्होंने एनडीए गठबंधन के लिए 200 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य दिया है। इस बैठक में विनोद तावड़े के अलावा कोई राष्ट्रीय चेहरा नजर नहीं आया। लेकिन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्य रूप से बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पाण्डेय, राधा मोहन सिंह, संजय जयसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहे। स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव सहित बिहार बीजेपी का लगभग हर चेहरा नजर आया।.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने गुरुवार को आगाह किया कि अगर राजद सत्ता में आती है, तो वे पिछड़े वर्गों से आरक्षण हटाकर मुसलमानों को दे सकती है। विनोद तावड़े ने विस्तृत प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए ये बात कही। भाजपा नेता ने कहा कि 'कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी को उनके आरक्षण लाभ से वंचित कर दिया है। ये सुविधा मुसलमानों को दे दी गई है। अगर बिहार में तेजस्वी यादव अगला विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो बिहार में भी यही हो सकता है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों को यह समझाना चाहिए।' 'मोदी को रोकने के लिए की गई अंतर्राष्ट्रीय साजिश'बिहार बीजेपी प्रभारी में आगे कहा, 'लोगों को ये भी बताया जाना चाहिए कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा पर संविधान संशोधन करने का आरोप लगाने वाला झूठा अभियान नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी को रोकने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश की हिस्सा थी। अरबपति जॉर्ज सोरोस ने इस उद्देश्य के लिए लगभग 6000 करोड़ रुपए खर्च किए थे।' तावड़े ने कहा, 'इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन के दौरान की गई छापेमारी में बरामद की गई बेहिसाब नकदी 9000 करोड़ रुपए से अधिक थी। इन सबके बावजूद, अकेले भाजपा की ओर से जीती गई सीटों की संख्या पूरे इंडिया गठबंधन की तीन लोकसभा चुनावों में जीती गई सीटों की संख्या से अधिक है। ये हमारे लिए खुशी की बात है। विनोद तावड़े ने कांग्रेस-आरजेडी की आलोचना कीभाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने राष्ट्रपति चुनाव के दौर को भी याद किया। उन्होंने राष्ट्रपति बनने से पहले आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के विरोध की भी बात कही। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस ने एक आदिवासी महिला का विरोध किया और उनकी आलोचना की। तावड़े ने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी।बिहार बीजेपी ने सेट किया टारगेट 'मिशन 200 प्लस'बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जुटे लगभग 6000 से अधिक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लक्ष्य दिया। तावड़े ने कहा ये चुनाव जीतना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्होंने एनडीए गठबंधन के लिए 200 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य दिया है। इस बैठक में विनोद तावड़े के अलावा कोई राष्ट्रीय चेहरा नजर नहीं आया। लेकिन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्य रूप से बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पाण्डेय, राधा मोहन सिंह, संजय जयसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहे। स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव सहित बिहार बीजेपी का लगभग हर चेहरा नजर आया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Tejashwi Yadav Karnataka Reservation Vinod Tawde News About Bihar तेजस्वी यादव कर्नाटक आरक्षण विनोद तावड़े बिहार समाचार बिहार के बारे में समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bigg Boss OTT 3 का बेसब्री से कर रहे इंतजार, तो जानें कब और कहां देखेंBigg Boss OTT 3 का बेसब्री से कर रहे इंतजार, तो जानें कब और कहां देखेंBigg Boss OTT 3 का बेसब्री से कर रहे इंतजार, तो जानें कब और कहां देखें
Read more »

संविधान बचाओ बनाम आपातकाल की बहस से कांग्रेस और बीजेपी क्या हासिल करना चाहते हैं?संविधान बचाओ बनाम आपातकाल की बहस से कांग्रेस और बीजेपी क्या हासिल करना चाहते हैं?इंडिया गठबंधन चुनाव बाद भी जिस तरह से संविधान का मुद्दा उठा रहा है, उससे बीजेपी को किस बात का डर हो सकता है?
Read more »

परमिशन 80 हजार की, जुट गए 2.5 लाख... बाबा की 'धूल' के लिए गई 121 जिंदगी, कौन हैं हाथरस हादसे के 10 गुनहगार?परमिशन 80 हजार की, जुट गए 2.5 लाख... बाबा की 'धूल' के लिए गई 121 जिंदगी, कौन हैं हाथरस हादसे के 10 गुनहगार?Hathras Stampede Case: अस्पताल से 'बाबा' के घर तक पड़ताल, जानें किस हाल में हाथरस
Read more »

हाथरस हादसे के 10 गुनहगार कौन? परमिशन 80 हजार की फिर कैसे जुटे 2.5 लाख लोगहाथरस हादसे के 10 गुनहगार कौन? परमिशन 80 हजार की फिर कैसे जुटे 2.5 लाख लोगHathras Stampede Case: अस्पताल से 'बाबा' के घर तक पड़ताल, जानें किस हाल में हाथरस
Read more »

Bihar Politics: बिहार के प्रभारी बने रहेंगे विनोद तावड़े, सह-प्रभारी बने दीपक प्रकाश, नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारीBihar Politics: बिहार के प्रभारी बने रहेंगे विनोद तावड़े, सह-प्रभारी बने दीपक प्रकाश, नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारीBihar Politics: बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को भी सिक्किम की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी ने उन्हें सिक्किम का प्रभारी बनाया है.
Read more »

Donald Trump News: ये रहा ट्रंप हमला करने वाले का कच्चा चिट्ठा, सामने आया उसका पूरा सच!Donald Trump News: ये रहा ट्रंप हमला करने वाले का कच्चा चिट्ठा, सामने आया उसका पूरा सच!Donald Trump News: यूएस के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की हुई पहचान, जानें किस बात का था शौकीन
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:23:14