Donald Trump News: यूएस के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की हुई पहचान, जानें किस बात का था शौकीन
Donald Trump News: दुनिया की सुपर पॉवर कहे जाने वाले अमेरिका में आम चुनाव से पहले एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. चुनाव के प्रचार के दौरान यूएस के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ.
इस हमले के बाद अमेरिका में सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं. कोई इसे विपक्षियों की चाल बता रहा है तो कई इसे ट्रंप का पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है. खास बात यह है कि ट्रंप को जान से मारने का प्रयास करने वाला शख्स भी मारा गया है, लेकिन इस बीच इस हमलावर का पूरा कच्चा चिट्ठा सामने आ गया है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह शख्स कौन है जिसने यूएस के पूर्व राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला किया. कौन था ट्रंप पर हमला करने वाला शख्सडोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के नाम से हुई है. जाहिर इतनी कम उम्र में ये युवा आखिर हत्यारा बनने को कैसे तैयार हो गया है. बता दें कि क्रुक्स पेंसिलवेनिया का ही रहने वाला है. यहीं पर ट्रंप जनसभा को संबोधित कर रहे थे. क्रुक्स को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ये लड़का स्कूल में बिल्कुल शांत रहता था. उसके दोस्तों की मानें तो वह कभी यकीन ही नहीं कर सकते हैं कि क्रुक्स इस तरह के काम को अंजाम दे सकता है. यह भी पढ़ें - 'अमेरिका में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं', ट्रंप पर हमले के बाद बाइडेन का राष्ट्र के नाम परेशान रहता था क्रुक्सक्रुक्स के स्कूली दोस्तों की मानें तो वह ज्यादातर अकेला रहना पसंद करता था. लेकिन पूरी तरह शांत रहता था, हां उसके दोस्तों ने ये बात जरूर बताई है कि क्रुक्स कुछ परेशान जरूर रहता था. उसके स्कूली साथियों की मानें तो क्रुक्स के ज्यादा दोस्त भी नहीं थे और न ही उसे कभी राजनीति या फिर किसी दल को लेकर बात करते सुना था. बुलिंग का हो चुका था शिकारक्रुक्स के स्कूली साथियों के मुताबिक उनके स्कूल में बुलिंग काफी ज्यादा होती थी. क्रुक्स के साथ भी बुलिंग होती रहती थी. उसकी बुलिंग की बड़ी वजह उसके कपड़े या पहवाना होता था जो बहुत आकर्षक नहीं था. एक बात जरूर थी क्रुक्स ज्यादातर हंटिंग आउटफिट में नजर आता था. इससे ये कहा जा सकता है कि शायद उसे शिकार का शौक था. क्रुक्स की कार से क्या मिलाहमले के बाद क्रुक्स की कार को भी जब्त कर लिया गया। रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि क्रुक्स की कार से एक संदिग्ध उपकरण हासिल किया है, बताया जा रहा है कि इस उपकरण का इस्तेमाल बम तकनीशियन करते हैं. इसके अलावा क्रुक्स ने ट्रंप पर हमले में जिस बंदूक का यूज किया उसमें एक AR-शैली की सेमी ऑटोमैटिक राइफल थी, जिसे कानूनी तौर पर खरीदा गया. ये संभावना भी जताई जा रही है कि क्रुक्स के पिता ने ये बंदूक पर्चेज की थी.
Donald Trump Attack Latest News Donald Trump Shot Donald Trump Shooting Donald Trump Latest News In Hindi Who Is Donald Trump Donald Trump Shooter डोनाल्ड ट्रंप फायरिंग न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET Paper Leak Case: छात्रों का कबूलनामा, कितने में हुई डील, सामने आया पूरा सचNEET Paper Leak Case Update: नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का कबूलनामा सामने आया है. छात्र ने अपने कबूलनामे में बताया कि कैसे उसके पास कॉल आया और कोटा से पटना बुला लिया गया. फिर पेपर देकर एग्जाम की तैयारी करवाई गई.
Read more »
बिहार पर ही अटके थे, अब यूपी में दब गया पुल.. यमुना ब्रिज का हाल देख अटक जाएगी सांसPrayagraj Bridge Crushed News: प्रयागराज में यमुना पुल के दबने का मामला सामने आया है। डॉ.
Read more »
Gunfire At Donald Trump: Attack के बाद ट्रंप का बड़ा Statement आया सामने। Pennsylvania Rally ShootingDonald Trump On Rally Attack: अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर भाषण के दौरान जानलेवा हमला हुआ है. पेनसिल्वेनिया, बटलर में डोनाल्ड ट्रंप की एक रैली थी और दौरान उनपर गोली चलाई गई. जानकारी के अनुसार ट्रंप के कान के ऊपरी हिस्से पर गोली लगी है. हमले के बाद उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया है.
Read more »
Donald Trump Shot Live: अमेरिकी संसदीय कमेटी ने सीक्रेट सर्विस के निदेशक को बुलाया, हमले को लेकर मांगा जवाबDonald Trump Shot Live: एफबीआई ने की ट्रंप पर गोली चलाने वाले शूटर की पहचान, बाइडन ने की ट्रंप से बात
Read more »
Donald Trump Attacked: ट्रंप पर हमले के लिए हमलावर ने AR 15 राइफल का किया इस्तेमालDonald Trump Attacked: ट्रंप पर हमले के लिए हमलावर ने AR 15 राइफल का इस्तेमाल किया...कैसी होती है ये राइफ़ल जानकारी दे रही हैं हमारी सहयोगी कादंबनी शर्मा
Read more »
ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की ये है हिस्ट्री, हाई स्कूल की तस्वीर आई सामने; ये सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरानDonald Trump Firing थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में 20 वर्षीय हमलावर चश्मा पहने हुए और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। थॉमस काफी शांत स्वभाव का इंसान था। वह काफी अकेले रहता था और 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से उसने ग्रेजुएशन पूरी की थी। थॉमस के स्कूलमेट ने बताया कि उसे अक्सर स्कूल में धमकाया जाता...
Read more »
