H-1B Holder Situation in US: अमेरिका में H-1B वीजा होल्डर्स के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में काफी भेदभाव बढ़ा है। सोशल मीडिया पर भी ये चीजें देखने को मिली हैं।
Indians in USA: अमेरिका में लाखों की संख्या में भारतीय जॉब कर रहे हैं, जिनमें से बड़ी तादाद उन लोगों की है, जो H-1B वीजा पर हैं। ये वही वीजा है, जिसे लेकर अमेरिका में बवाल मचा है। कहा जा रहा है कि इस वीजा के जरिए भारतीय वर्कर्स अमेरिकियों की नौकरी खा रहे हैं। अब आलम ये है कि जो लोग H-1B पर जॉब कर रहे हैं, उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ एक भारतीय मैनेजर को भी सहना पड़ा है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लाइंड पर अपना दुख शेयर किया है। Top 5 Highest Paying Doctor Jobs in USA: Indian Doctors की सैलरी ₹3.
7 करोड़ तक, मेडिकल करियर में सुनहरा मौकाभारतीय टेक मैनेजर ने कहा कि आईटी इंडस्ट्री में अमेरिकी वर्कर्स भारतीयों को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं। वर्कप्लेस को लेकर चर्चा करने वाले प्लेटफॉर्म ब्लाइंड पर भारतीय मैनेजर ने एक पोस्ट किया, जिसका टाइटल 'मैं एक भारतीय मैनेजर हूं और मुझे उन चीजों के लिए नफरत मिल रही होती है, जो मैंने नहीं कीं' था। यूजर ने बताया कि वह अमेरिका में H-1B वीजा पर काम करने आया था। वह अपनी मेहनत से लेवल L5 से L7 तक पहुंचा है और उसने हमेशा निष्पक्षता और योग्यता में विश्वास किया है।मैंने हमेशा निष्पक्षता दिखाई, अब बढ़ रही नफरत: भारतीय मैनेजरब्लाइंड पर अपनी पोस्ट में भारतीय मैनेजर ने कहा, 'मैं H-1B वीजा पर अमेरिका में जॉब करने आया और फिर मेहनत के बूते लेवल L5 से L7 तक पहुंचा हूं। मैंने हमेशा अपने साथियों के साथ निष्पक्षता दिखाई है। मैंने लगभग हर बैकग्राउंड से आने वाले लोगों को मेंटर किया है, जो लोग बेस्ट थे, उन्हें जॉब पर रखा। मैंने कभी नस्ल या जाति या अन्य चीजों की परवाह की।' भारतीय ने बताया कि पिछले कुछ वक्त से टेक इंडस्ट्री में उसने भारतीयों को लेकर बढ़ रही नफरत को देखा है। उसने कहा, 'लेकिन हाल ही में, मैं टेक इंडस्ट्री में भारतीयों के प्रति बहुत गुस्सा देख रहा हूं। ऑनलाइन लोग कहते हैं कि हम सिर्फ अपने ही लोगों को नौकरी पर रखते हैं, या हम यहां जाति व्यवस्था लेकर आए हैं। यह मुझे तोड़ देता है क्योंकि मैंने अपना पूरा करियर इसके उलट करने की कोशिश में बिताया है।' भारतीय मैनेजर ने कहा, 'मैं अमेरिका में अपनापन पाने के लिए आया, लेकिन अब भी मुझे ऐसा लगता है कि मैं भारत में रहता हूं, क्योंकि मेरा सामाजिक दायरा ज्यादातर भारतीयों का है। लगता है मैं बहुत भोला था? हालांकि मुझे ऐसा सोचना भी पसंद नहीं। मुझे नहीं पता कि टेक सेक्टर में भारतीय होना कब लोगों को नापसंद होने लगा।'
Indian Manager Racism Indian H-1B Manager Racism Indian Manager Us Racism Racism Reason In Usa अमेरिका में नस्लवाद एच-1बी वीजा नस्लवाद भारतीय मैनेजर अमेरिका नस्लवाद अमेरिका में नौकरी Indians In America
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
H-1B Visa Update: H-1B ভিসা নিয়ে বিশাল আপডেট, হাঁফ ছেড়ে বাঁচলেন ভারতীয় চাকরিজীবী-পড়ুয়ারাTrump administration clear confusion on H-1B visa explain who to pay $100000
Read more »
अमेरिका में H-1B वीजा पर जॉब मिलना हो जाएगा मुश्किल, वॉलमार्ट समेत इन कंपनियों ने बंद की हायरिंगUS H-1B Visa News: अमेरिका में कंपनियां विदेशी वर्कर्स पर काफी ज्यादा निर्भर रही हैं। लेकिन H-1B वीजा फीस बढ़ने के बाद उन्होंने हायरिंग पर रोक लगा दी है।
Read more »
एक रास्ता खोला, दूसरा बंद करने की तैयारी! विदेशी छात्रों को लेकर ट्रंप का नया प्लान मचाएगा हाहाकार?Donald Trump H-1B Visa: अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस जैसे देशों के हैं।
Read more »
US H-1B Visa Cost: अमेरिकी सांसद बोले- ट्रंप H-1B वीजा शुल्क पर पुनर्विचार करें, भारत के साथ संबंध की दी दुहाईअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा के लिए शुल्क को एक लाख अमेरिकी डॉलर करने पर दुनियाभर में चर्चा तेज है। वहीं अब इसका विरोध खुद अमेरिका में भी जोरो सोरो से
Read more »
US Restarts FLAG System For Work Visas: What It Means For Indian ApplicantsThe United States has reopened its FLAG system, allowing H-1B, H-2A, H-2B and PERM visa applications to resume. Indian applicants are set to benefit as employers can now file and track labour certifications again.
Read more »
क्या H-1B वीजा वाले अमेरिका में नौकरी बदल सकते हैं? जानिए क्या कहते हैं USCIS के नियमUS H-1B Visa Rules: अमेरिका में जॉब के लिए जब भी सबसे ज्यादा पॉपुलर वर्क वीजा की बात होती है, तो उसमें H-1B वीजा का जरूर जिक्र किया जाता है। ये वीजा भरतीयों के बीच काफी पॉपुलर है।
Read more »
