रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए चौंका दिया। गांगुली ने कहा कि उन्हें रोहित शर्मा के संन्यास पर जरा भी हैरानी नहीं हुई। गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा के लिए संन्यास लेने का यह सही समय...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। यह घोषणा चकित करने वाली रही क्योंकि भारतीय चयनकर्ता इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का चयन करने वाले थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के फैसले का समर्थन किया और कहा कि उनके लिए संन्यास लेने का सही समय था। गांगुली ने इंडिया टुडे से बातचीत में रोहित को शानदार करियर पर बधाई दी। सौरव गांगुली ने क्या कहा संन्यास लेना व्यक्तिगत फैसला होता है। मैं समझता हूं कि रोहित शर्मा के लिए जूते टांगने का सही समय था। उन्होंने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेली और मैं उन्हें आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। वो अच्छे लीडर हैं और इसलिए भारत के कप्तान बने। मुझे जरा भी हैरानी नहीं कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी खिताबी जीत में भारत की अगुवाई की। उनका करियर शानदार रहा और रोहित को इस पर गर्व होना चाहिए। रोहित ने तोड़ी चुप्पी बता दें कि पिछले कुछ समय में रोहित शर्मा के फॉर्म में गिरावट आई थी और इसके कारण उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने आलोचना के बारे में चुप्पी तोड़ी और इसे गैर-जरूरी करार दिया। यह भी पढ़ें: 'मैं तो अब ध्यान नहीं देता', आलोचकों पर जमकर बरसे रोहित शर्मा, इस एक बात को लेकर लगाई क्लास रोहित शर्मा ने विमल कुमार को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'आलोचना को खिलाड़ी की जिंदगी का हिस्सा है। आलोचना जरूरी और महत्वपूर्ण हैं। मगर मैं गैर-जरूरी आलोचना के खिलाफ हूं। मुझे यह पसंद नहीं। मेरे बारे में कई बातें कही गई। मगर मैं इन पर ध्यान नहीं देता और इसका मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता।' प्रदर्शन पर ध्यान देना बेहतर रोहित शर्मा ने कहा कि वो आलोचकों को जवाब देने से बेहतर अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे बारे में कई बातें कही गई कि मैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को नहीं खेल पाता और भी कई चीजें। मगर मैं इन पर ध्यान नहीं देता। अगर आप इसको डिफेंड करोगे तो कई चीजें गलत होंगी। आपका समय जाएगा और समय की कद्र करनी चाहिए। मेरा काम जो है, वो करता हूं।' यह भी पढ़ें: Rohit Sharma टेस्ट के बाद वनडे से कब लेंगे संन्यास, बचपन के कोच ने कर दिया खुलासा, फैंस हो जाएंगे उदास.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। यह घोषणा चकित करने वाली रही क्योंकि भारतीय चयनकर्ता इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का चयन करने वाले थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के फैसले का समर्थन किया और कहा कि उनके लिए संन्यास लेने का सही समय था। गांगुली ने इंडिया टुडे से बातचीत में रोहित को शानदार करियर पर बधाई दी। सौरव गांगुली ने क्या कहा संन्यास लेना व्यक्तिगत फैसला होता है। मैं समझता हूं कि रोहित शर्मा के लिए जूते टांगने का सही समय था। उन्होंने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेली और मैं उन्हें आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। वो अच्छे लीडर हैं और इसलिए भारत के कप्तान बने। मुझे जरा भी हैरानी नहीं कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी खिताबी जीत में भारत की अगुवाई की। उनका करियर शानदार रहा और रोहित को इस पर गर्व होना चाहिए। रोहित ने तोड़ी चुप्पी बता दें कि पिछले कुछ समय में रोहित शर्मा के फॉर्म में गिरावट आई थी और इसके कारण उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने आलोचना के बारे में चुप्पी तोड़ी और इसे गैर-जरूरी करार दिया। यह भी पढ़ें: 'मैं तो अब ध्यान नहीं देता', आलोचकों पर जमकर बरसे रोहित शर्मा, इस एक बात को लेकर लगाई क्लास रोहित शर्मा ने विमल कुमार को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'आलोचना को खिलाड़ी की जिंदगी का हिस्सा है। आलोचना जरूरी और महत्वपूर्ण हैं। मगर मैं गैर-जरूरी आलोचना के खिलाफ हूं। मुझे यह पसंद नहीं। मेरे बारे में कई बातें कही गई। मगर मैं इन पर ध्यान नहीं देता और इसका मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता।' प्रदर्शन पर ध्यान देना बेहतर रोहित शर्मा ने कहा कि वो आलोचकों को जवाब देने से बेहतर अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे बारे में कई बातें कही गई कि मैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को नहीं खेल पाता और भी कई चीजें। मगर मैं इन पर ध्यान नहीं देता। अगर आप इसको डिफेंड करोगे तो कई चीजें गलत होंगी। आपका समय जाएगा और समय की कद्र करनी चाहिए। मेरा काम जो है, वो करता हूं।' यह भी पढ़ें: Rohit Sharma टेस्ट के बाद वनडे से कब लेंगे संन्यास, बचपन के कोच ने कर दिया खुलासा, फैंस हो जाएंगे उदास
Sourav Ganguly Rohit Sharma Test Retirement IPL 2025 IPL Apnibaat Mumbai Indians India Cricket Team BCCI Rohit Sharma Sourav Ganguly Sourav Ganguly Rohit Sharma Indias Tour Of England Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Rohit Sharma News Sourav Ganguly News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rohit Sharma: 'कब तक खेलेंगे पता नहीं', रोहित शर्मा ने आखिर क्यों दिया इमोशनल बयान?Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में अपने कद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका इमोशनल बयान चर्चा में है. खेल समाचार
Read more »
Sourav Ganguly: पहलगाम में आंतकी हमले को देख 'दादा' का उबल रहा है खून, पाकिस्तान से नहीं रखना चाहते हैं रिश्ता!Sourav Ganguly Big Comment On Relations With Pakistan: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है.
Read more »
Rohit Sharma Retirement: टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा ने लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी जानकारीRohit Sharma Retirement News: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंग्लैंड सीरीज से पहले किया ऐलान, IPL के बीच खलबलीRohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी.
Read more »
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेंगे टेस्ट क्रिकेटरोहित शर्मा ने यह फैसला उस समय लिया है, जब भारतीय टीम आईपीएल 2025 के बाद जून में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज लिए जाएगी. अब रोहित इस सीरीज में नहीं खेलेंगे. खेल समाचार
Read more »
रोहित शर्मा के संन्यास से टूटा रितिका सजदेह का दिल, पर किस चीज के लिए कर रही हैं सैल्यूट?Rohit Sharmas Wife Ritika Sajdeh Reacts To His Test Retirement: रोहित शर्मा के संन्यास पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने अपना रिएक्शन दिया है.
Read more »
