US H-1B Visa Abuse: अमेरिका में H-1B वीजा के जरिए जॉब करने जाने वाले भारतीयों की संख्या लाखों में है। अमेरिकी कंपनियां इस वीजा के जरिए ही विदेशी वर्कर्स की हायरिंग करती हैं।
H-1B Visa Abuse News: अमेरिका में H-1B वीजा पर काम कर रहे वर्कर्स के साथ शोषण के कई सारे मामले सामने आते रहे हैं। दावा किया जाता है कि कंपनियां वर्कर्स को कम सैलरी देती हैं और उनसे ज्यादा घंटों तक काम करवाती हैं। इस बार इसका शिकार एक भारतीय वर्कर बना है, जिसका कहना है कि कंपनी उससे जबरन काम करवा रही है और उसके वीजा डॉक्यूमेंट्स भी रोक लिए हैं। कंपनी की हरकतों से परेशान होकर अब भारतीय वर्कर ने उसके खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है।भारतीय वर्कर ने कंपनी पर जबरन मजदूरी, लेबर ट्रैफिकिंग और वीजा डॉक्यूमेंट्स को रोके रखने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले को अमेरिकी जॉब मार्केट में भारतीय वर्कर्स के लिए 'स्क्विड गेम' जैसा बताया जा रहा है। 'स्क्विड गेम' एक कोरियाई वेब सीरीज है, जिसमें आर्थिक फायदा दिखाकर लोगों से खतरनाक गेम खिलवाए जाते हैं। हैरानी वाली बात ये है कि H-1B वीजा पर काम करने वाले अमृतेश वल्लभनेनी ने जिस कंपनी पर आरोप लगाते हुए केस किया है, उसका मालिक भी भारतीय-मूल का शख्स ही है। भारतीय CEO कर रहे शोषणBreitbart न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतेश वल्लभनेनी के कानूनी सलाहकार जे.
पामर ने इसे पूरे मामले को भारतीय वर्कर्स के लिए 'स्क्विड गेम' बताया है, जहां उनका आखिरी लक्ष्य अमेरिका में बने रहना होता है। ऐसा करने के लिए भारतीय कंपनी की शोषण वाली संस्कृति का भी सामना करते हैं, जिसे खुद भारतीय CEOs तैयार करते हैं। पामर ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय मूल के CEOs अपने देश की जातिगत भेदभाव की राजनीति को अमेरिका में अपने वर्कप्लेस पर लेकर चले आते हैं।H-1B का लालच दिखा ज्वाइन करवाई कंपनीरिपोर्ट के अनुसार, अमृतेश ने भारत में पढ़ाई की और फिर वह F-1 स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका डिग्री लेने आ गए। 2015 में ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' पर न्यूजर्सी की एक कंपनी में काम किया और फिर 2018 में उस कंपनी को ज्वाइन किया, जिसके खिलाफ अब उन्होंने मुकदमा दायर किया है। अमृतेश का कहना है कि वह कंपनी में जॉब के लिए इसलिए आए, क्योंकि उन्हें H-1B वीजा के लिए स्पांसरशिप का वादा किया गया था। ये वीजा तभी मिलता है, जब कंपनी स्पांसर करती है। वीजा वापस लेने की धमकी देकर करवाई जॉबमुकदमे के मुताबिक, कंपनी ने कानून का उल्लंघन किया और अमृतेश से 6 महीने की अपनी सैलरी का भुगतान करने के लिए कहा। उसने भारतीय वर्कर को वो सैलरी भी नहीं दी, जिसे देना कानूनी तौर पर जरूरी है। इतना सबकुछ होने के बाद भी अमृतेश कंपनी छोड़ने के लिए आजाद नहीं थे। कंपनी ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह उसकी शर्तों पर नहीं चलते हैं तो उनका H-1B वीजा वापस ले लिया जाएगा। कंपनी ने उन्हें ग्रीन कार्ड देने का वादा भी किया, लेकिन लगातार उन पर दबाव बनाया कि वह उसकी शर्तों के तहत काम करें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है।भारी रकम वसूली, वीजा फीस भरने को किया मजबूरमुकदमे में आगे कहा गया, 'DOL द्वारा सैलरी की गारंटी मिलने के बावजूद, अमृतेश के पास अक्सर अपने और अपने परिवार के किराए और रहने के खर्च के लिए भी पैसे नहीं होते थे। टूटे वादों और अनियमित सैलरी की वजह से उनका हेल्थ इंश्योरेंस कैंसिल हो गया। वे क्रेडिट कार्ड की पेमेंट भी नहीं कर पाए और उन्हें और उनकी पत्नी को जरूरी स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पाई। एक बार उनके पैर में गंभीर चोट लग गई, लेकिन वे डॉक्टर के पास नहीं जा सके।'कंपनी ने उनसे भारी-भरकम रकम ऐंठ ली, उन्हें वीजा की सारी फीस चुकाने के लिए मजबूर किया और उन्हें लगातार परेशान किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वल्लभनेनी अभी भी कंपनी के साथ काम कर रहे हैं और ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
Us Company H-1B Visa Abuse Us Company Indian Worker Abuse Forced Labor In America With Indians H-1B Visa Holder Forced Labor Us Forced Labor H-1B Visa Holder अमेरिका में जबरन जॉब अमेरिका में जबरन काम एच-1बी वीजा एच-1बी वीजा कैसे मिलेगा एच-1बी वीजा कैसे पाएं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका में H-1B वीजा पर जॉब मिलना हो जाएगा मुश्किल, वॉलमार्ट समेत इन कंपनियों ने बंद की हायरिंगUS H-1B Visa News: अमेरिका में कंपनियां विदेशी वर्कर्स पर काफी ज्यादा निर्भर रही हैं। लेकिन H-1B वीजा फीस बढ़ने के बाद उन्होंने हायरिंग पर रोक लगा दी है।
Read more »
एक रास्ता खोला, दूसरा बंद करने की तैयारी! विदेशी छात्रों को लेकर ट्रंप का नया प्लान मचाएगा हाहाकार?Donald Trump H-1B Visa: अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस जैसे देशों के हैं।
Read more »
US H-1B Visa Cost: अमेरिकी सांसद बोले- ट्रंप H-1B वीजा शुल्क पर पुनर्विचार करें, भारत के साथ संबंध की दी दुहाईअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा के लिए शुल्क को एक लाख अमेरिकी डॉलर करने पर दुनियाभर में चर्चा तेज है। वहीं अब इसका विरोध खुद अमेरिका में भी जोरो सोरो से
Read more »
'जो चीज नहीं की, उसके लिए भी मिल रही नफरत', H-1B वर्कर के साथ अमेरिका में भेदभाव, शेयर किया अपना दुखH-1B Holder Situation in US: अमेरिका में H-1B वीजा होल्डर्स के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में काफी भेदभाव बढ़ा है। सोशल मीडिया पर भी ये चीजें देखने को मिली हैं।
Read more »
US Launches 175 Investigations Into Suspected H-1B Visa Abuse ‘To Protect American Jobs’The move comes amid a broader immigration crackdown under the Donald Trump administration, which has been seeking to reform the visa system in order to curb the hiring of foreign professionals over American workers.
Read more »
'अमेरिका को टैलेंटेड लोगों की जरूरत', 2 महीने में ही पलट गए ट्रंप, H-1B का राष्ट्रपति ने खुद किया बचावUS H-1B Visa: अमेरिका में H-1B वीजा विवाद की वजह रहा है। फिलहाल इस वीजा पर अमेरिकी कंपनियों के लिए विदेशी वर्कर्स को हायर करना महंगा हो चुका है।
Read more »
