'चुनाव आएंगे-जाएंगे, देश अमर रहेगा': पीएम मोदी की इन लाइनों पर क्यों याद आए अटल बिहारी? पढ़ें 1996 का भाषण

Pm Modi News

'चुनाव आएंगे-जाएंगे, देश अमर रहेगा': पीएम मोदी की इन लाइनों पर क्यों याद आए अटल बिहारी? पढ़ें 1996 का भाषण
Pm Modi SpeechRajya SabhaAtal Bihari Vajpayee
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए करीब 1 घंटा 27 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान विपक्ष ने नारेबाजी की, लेकिन पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए करीब 1 घंटा 27 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान विपक्ष ने नारेबाजी की, लेकिन पीएम मोदी ने शांति बनाए रखते हुए अपने दृष्टिकोण और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साझा किया। 'चुनाव आएंगे-जाएंगे, देश अजर-अमर रहेगा' पीएम मोदी ने कहा कि उनका लक्ष्य 2047 तक एक विकसित भारत बनाना है। उन्होंने वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पीएम ने कहा कि हम दिशा तय करके चलते हैं। हमारे लिए अगला चुनाव लक्ष्य नहीं होता, हमारा लक्ष्य 2047 का विकसित भारत है। चुनाव आएंगे, जाएंगे, देश अजर-अमर रहेगा। आज जो गर्भ में बालक है, उसे देखकर भी मैं काम करता हूं कि समृद्ध भारत देकर जाऊं। जिसके बाद से ही 1996 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक भाषण को याद किया जाने लगा। ये भी पढ़ें:- मोदी के शब्द बाण: शातिर युवराज से सरनेम चुराने वाले तक, विपक्ष पर किया PM का हर प्रहार, इन्फोग्राफिक्स में भारत की वैश्विक स्थिति और क्रिटिकल मिनरल्स प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत अब दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ अब राजनीतिक हथियार बन गए हैं और भारत इस पर भी काम कर रहा है ताकि कभी किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। पढ़ें अटल बिहारी का 1996 का भाषण गौरतलब है कि 1996 में 13 दिन चली सरकार के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 31 मई 1996 को लोकसभा में यह भाषण दिया था। इसमें उन्होंने कहा, ''देश आज संकटों से घिरा है और ये संकट हमने पैदा नहीं किए हैं। जब-जब कभी आवश्यकता पड़ी, संकटों के निराकरण में हमने उस समय की सरकार की मदद की है। उस समय के प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव जी ने भारत का पक्ष रखने के लिए मुझे विरोधी दल के नेता के नाते जिनेवा भेजा था और पाकिस्तानी उसे देखकर चमत्कृत रह गए। उन्होंने कहा कि ये कहां से आए हैं। क्योंकि उनके यहां विरोधी दल का नेता ऐसे राष्ट्रीय कार्यों में भी सहयोग देने के लिए तैयार नहीं होता, वो हर जगह अपनी सरकार को गिराने में लगा रहता है। ये हमारी परंपरा नहीं है, ये हमारी प्रकृति नहीं है। और मैं चाहता हूं कि ये परंपरा बनी रही, ये प्रकृति बनी रहे। सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।".

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए करीब 1 घंटा 27 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान विपक्ष ने नारेबाजी की, लेकिन पीएम मोदी ने शांति बनाए रखते हुए अपने दृष्टिकोण और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साझा किया। 'चुनाव आएंगे-जाएंगे, देश अजर-अमर रहेगा' पीएम मोदी ने कहा कि उनका लक्ष्य 2047 तक एक विकसित भारत बनाना है। उन्होंने वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पीएम ने कहा कि हम दिशा तय करके चलते हैं। हमारे लिए अगला चुनाव लक्ष्य नहीं होता, हमारा लक्ष्य 2047 का विकसित भारत है। चुनाव आएंगे, जाएंगे, देश अजर-अमर रहेगा। आज जो गर्भ में बालक है, उसे देखकर भी मैं काम करता हूं कि समृद्ध भारत देकर जाऊं। जिसके बाद से ही 1996 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक भाषण को याद किया जाने लगा। ये भी पढ़ें:- मोदी के शब्द बाण: शातिर युवराज से सरनेम चुराने वाले तक, विपक्ष पर किया PM का हर प्रहार, इन्फोग्राफिक्स में भारत की वैश्विक स्थिति और क्रिटिकल मिनरल्स प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत अब दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ अब राजनीतिक हथियार बन गए हैं और भारत इस पर भी काम कर रहा है ताकि कभी किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। पढ़ें अटल बिहारी का 1996 का भाषण गौरतलब है कि 1996 में 13 दिन चली सरकार के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 31 मई 1996 को लोकसभा में यह भाषण दिया था। इसमें उन्होंने कहा, ''देश आज संकटों से घिरा है और ये संकट हमने पैदा नहीं किए हैं। जब-जब कभी आवश्यकता पड़ी, संकटों के निराकरण में हमने उस समय की सरकार की मदद की है। उस समय के प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव जी ने भारत का पक्ष रखने के लिए मुझे विरोधी दल के नेता के नाते जिनेवा भेजा था और पाकिस्तानी उसे देखकर चमत्कृत रह गए। उन्होंने कहा कि ये कहां से आए हैं। क्योंकि उनके यहां विरोधी दल का नेता ऐसे राष्ट्रीय कार्यों में भी सहयोग देने के लिए तैयार नहीं होता, वो हर जगह अपनी सरकार को गिराने में लगा रहता है। ये हमारी परंपरा नहीं है, ये हमारी प्रकृति नहीं है। और मैं चाहता हूं कि ये परंपरा बनी रही, ये प्रकृति बनी रहे। सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Pm Modi Speech Rajya Sabha Atal Bihari Vajpayee India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Michael Jackson's 1996 Mumbai concert gets tax exemptionMichael Jackson's 1996 Mumbai concert gets tax exemptionShiv Sena - Raj Thackeray and the event management company, Wizcraft, had organised the Michael Jackson concert in Mumbai in 1996.
Read more »

Kushinagar Assembly Seat: 1996 से है इस सीट पर BJP का कब्जा, 2022 में क्या होगा?Kushinagar Assembly Seat: 1996 से है इस सीट पर BJP का कब्जा, 2022 में क्या होगा?कुशीनगर विधानसभा सीट का नाम पहले कसया विधानसभा सीट था. इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे सूर्य प्रताप शाही भी विधायक रहे हैं. सूर्य प्रताप शाही 1996 में विधायक रहे थे.
Read more »

रायबरेली और अमेठी में कैसी है वोटिंग की रफ्तार, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर अब तक कितने पड़े वोटरायबरेली और अमेठी में कैसी है वोटिंग की रफ्तार, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर अब तक कितने पड़े वोटकांग्रेस आजादी के बाद से केवल तीन बार- 1977, 1996 और 1998 में रायबरेली हारी है.
Read more »

LIVE: रायबरेली और अमेठी में कैसी है वोटिंग की रफ्तार, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर अब तक कितने पड़े वोटLIVE: रायबरेली और अमेठी में कैसी है वोटिंग की रफ्तार, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर अब तक कितने पड़े वोटकांग्रेस आजादी के बाद से केवल तीन बार- 1977, 1996 और 1998 में रायबरेली हारी है.
Read more »

रायबरेली और अमेठी में वोटिंग खत्म, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर कितने पड़े वोटरायबरेली और अमेठी में वोटिंग खत्म, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर कितने पड़े वोटकांग्रेस आजादी के बाद से केवल तीन बार- 1977, 1996 और 1998 में रायबरेली हारी है.
Read more »

मुरादाबद से आसनसोल पहुंचे संग्रह मौर्य, रेल मंडल प्रबंधक का संभाला कार्यभारमुरादाबद से आसनसोल पहुंचे संग्रह मौर्य, रेल मंडल प्रबंधक का संभाला कार्यभारAsansol Rail Division: संग्रह मौर्य ने मंगलवार शाम पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के नए रेल प्रबंधक डीआरएम का कार्यभार संभाला। उन्होंने निवर्तमान डीआरएम सुधीर कुमार शर्मा से पदभार ग्रहण किया। मौर्य भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के 1996 बैच के अधिकारी हैं और इससे पहले मुरादाबाद मंडल में डीआरएम...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:06:54