रायबरेली और अमेठी में वोटिंग खत्म, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर कितने पड़े वोट

Rae Bareli Lok Sabha Seat News

रायबरेली और अमेठी में वोटिंग खत्म, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर कितने पड़े वोट
Amethi Lok Sabha SeatVoting PercentageLok Sabha Elections 2024
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

कांग्रेस आजादी के बाद से केवल तीन बार- 1977, 1996 और 1998 में रायबरेली हारी है.

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर सोमवार को वोट डाले गए. इसमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर वोट डाले गए.

सात चरण में होने वाले आम चुनावों में इस चरण में सबसे कम 49 सीट पर मतदान हो रहा है, लेकिन कई सीटें ऐसी हैं, जिनपर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. इनमें सबसे हॉट सीट अमेठी और रायबरेली है. अमेठी सीट पर 2019 में 54.05 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. वहीं, रायबरेली लोकसभा सीट पर 2019 में 56.31 प्रतिशत मतदान हुआ था. अमेठी से एक बार फिर भाजपा की स्‍मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं, जो एक बार फिर रिकॉर्ड जीत का दावा कर रही हैं. इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में स्‍मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को हराया सभी को चौंका दिया था. राहुल गांधी इस बार अमेठी से स्‍मृति ईरानी के सामने खड़े नहीं हुए हैं. कांग्रेस ने अमेठी से इस बार गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को स्‍मृति ईरानी के सामने चुनाव मैदान में उतारा है. किशोरी लाल शर्मा पिछले 40 वर्षों से अमेठी से जुड़े हैं. राजीव गांधी, सोनिया गांधी, कैप्टन सतीश शर्मा और राहुल गांधी के प्रतिनिधि के रूप में अमेठी में अपनी सेवा दे चुके हैं. शर्मा 1983 से अमेठी से जुड़े हैं.लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीट पर सोमवार को 5 बजे तक 55.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. निर्वाचन आयोग के अनुसार, 5 बजे तक अमेठी में 52.68 प्रतिशत, बांदा में 57.38 प्रतिशत, बाराबंकी में 64.86 प्रतिशत, फैजाबाद में 57.36 प्रतिशत वोट डाले गए हैं.राहुल गांधी इस बार केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ-साथ रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. रायबरेली नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ रहा है. चर्चा में रहने वाले इस लोकसभा क्षेत्र में हो रही हर राजनीतिक चर्चा गांधी नाम के जिक्र के बिना अधूरी है. कांग्रेस के वर्चस्व का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि वह आजादी के बाद से केवल तीन बार - 1977, 1996 और 1998 में रायबरेली हारी है. सोनिया गांधी ने 2004 से लगातार चार बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और अब उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी को कमान सौंप दी है. यहां भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को राहुल गांधी के सामने चुनावी मैदान में उतारा है. प्रियंका गांधी ने वास्तव में रायबरेली और पास के अमेठी दोनों में एक जोरदार प्रचार अभियान चलाया. अमेठी में गांधी परिवार के सहयोगी किशोरीलाल शर्मा भाजपा की कद्दावर मंत्री स्मृति ईरानी का मुकाबला कर रहे हैं. राम मंदिर, मोदी का नाम, सरकार की मुफ्त राशन योजना, गरीबों के लिए पक्के मकान, आवारा पशु और भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान बदलने के कांग्रेस के आरोप चुनाव में चर्चा का विषय हैं, लेकिन गांधी परिवार इने सब पर हावी नजर आता है. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comइसे भी पढ़ें :- क्‍या कहती है पांचवें चरण में वोटिंग की रफ्तार, जानें कहां कितना पड़ गया वोटRae Bareli Lok Sabha SeatAmethi Lok Sabha seatvoting percentageLok Sabha elections 2024Rae Bareli Voting Percentageटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Amethi Lok Sabha Seat Voting Percentage Lok Sabha Elections 2024 Rae Bareli Voting Percentage Amethi Voting Percentage Rahul Gadnhi Smriti Irani Sonia Gandhi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर: अमेठी-रायबरेली पर हो सकता है फैसला, दिल्ली में बैठक कलराहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर: अमेठी-रायबरेली पर हो सकता है फैसला, दिल्ली में बैठक कलउत्तर प्रदेश की सियासत में अमेठी और रायबरेली सीट सुर्खियों में है। इन दोनों सीटों पर शनिवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी।
Read more »

LS Elections : राहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर, अमेठी-रायबरेली पर हो सकता है फैसला; दिल्ली में बैठक आजLS Elections : राहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर, अमेठी-रायबरेली पर हो सकता है फैसला; दिल्ली में बैठक आजउत्तर प्रदेश की सियासत में अमेठी और रायबरेली सीट सुर्खियों में है। इन दोनों सीटों पर शनिवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी।
Read more »

रायबरेली और अमेठी में कैसी है वोटिंग की रफ्तार, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर अब तक कितने पड़े वोटरायबरेली और अमेठी में कैसी है वोटिंग की रफ्तार, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर अब तक कितने पड़े वोटकांग्रेस आजादी के बाद से केवल तीन बार- 1977, 1996 और 1998 में रायबरेली हारी है.
Read more »

LIVE: रायबरेली और अमेठी में कैसी है वोटिंग की रफ्तार, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर अब तक कितने पड़े वोटLIVE: रायबरेली और अमेठी में कैसी है वोटिंग की रफ्तार, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर अब तक कितने पड़े वोटकांग्रेस आजादी के बाद से केवल तीन बार- 1977, 1996 और 1998 में रायबरेली हारी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:05:59